चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️डीएम ने सदर ब्लॉक दफ्तर का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश; जिलाधिकारी श्रुति ने कार्यालय का निरीक्षण कर की विभिन्न पटलों की समीक्षा, अभिलेख अद्यतन, साफ-सफाई व आगंतुक सुविधाओं पर दिया जोर, इस दौरान उन्होंने आमजन से भी किया संवाद, निरीक्षण के दौरान बीडीओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा रहे मौजूद।




2.📰✍️आए दिन मेलों में झूले टूटने के हो रहे हादसों के बाद शिकारपुर मेले में झूलों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त; ईओ नीतू सिंह ने की रामलीला मैदान में बाल प्रदर्शनी के दौरान झूलों की मजबूती, संचालन व्यवस्था व सुरक्षा मानकों की जांच, कुछ झूलों में खामियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, कहा बच्चों व नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।


3.📰✍️बुलंदशहर पहुंचे बीजेपी के फतेहपुर सिकरी सांसद राजकुमार चाहर, बोले—केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को देगा नई गति; भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा- किसानों, युवाओं, मध्यम वर्ग और राज्यों के समग्र विकास का रोडमैप है केंद्रीय बजट 2026-27, इस मौके पर सांसद डॉ. भोला सिंह सहित जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा व हैप्पी शर्मा मौजूद रहे।




4.📰✍️ स्याना में घूसखोर पंडित फिल्म के विरोध में भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन, निर्देशक नीरज पांडे व अभिनेता मनोज बाजपेयी का फूंका पुतला; स्याना गढ़ रोड स्थित भाकियू अराजनैतिक कार्यालय के बाहर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं व ब्राह्मण समाज के युवाओं ने फिल्म घूसखोर पंडित के विरोध में प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी, कहा मनोज बाजपेयी द्वारा निभाया गया भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का किरदार ब्राह्मण समाज की भावनाओं को पहुंचाता है ठेस, शीर्षक बदलने व जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

5.📰✍️शिकारपुर के जखेता गांव में शटडाउन के बाद भी दौड़ा करंट, ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे युवक की मौत; सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्यूबवेल के जले तार ठीक करते समय ट्रांसफार्मर पर चढ़े 24 वर्षीय रोहित पुत्र जितेंद्र कुमार की करंट लगने से मौके पर ही हो गई मौत, परिजनों के अनुसार रोहित ने विद्युत लाइनमैन से लिया था शटडाउन, इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में करंट आने से वह बुरी तरह गया झुलस, सूचना पर पुलिस, विद्युत विभाग के अधिकारी व एसडीएम शिकारपुर अरुण कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे, प्रशासन ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बीती रात ककोड़ के नगला केशरी माजरा झाझर में अवैध पिस्टल से हवाई फायरिंग, गांव में दहशत, आरोपी फरार; पीड़ित हरीश चौधरी के अनुसार आरोपी सनी ने अवैध पिस्टल से घर के सामने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, आरोपी ने उनकी मां से गाली-गलौच के बाद की फायरिंग और साथियों संग हो गया फरार, सूचना पर 112 व पुलिस मौके पर पहुंची, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी।

📰✍️गुलावठी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को कुचला, मौत; क्षेत्र के गांव गिरधरपुर नवादा में दादा दाताराम पंडित के साथ घर लौट रहे अभिषेक कुमार के चार वर्षीय पुत्र सक्षम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में लिया, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, हादसे के बाद चालक फरार।

📰✍️कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर बुलंदशहर में 12 से 15 फरवरी तक लागू रहेगा यातायात डायवर्जन; फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा के दौरान शिवालयों में जलाभिषेक हेतु उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बुलंदशहर में 12 फरवरी रात 8 बजे से 15 फरवरी रात 12 बजे तक भारी व हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, पुलिस ने की निर्धारित वैकल्पिक मार्गों के पालन की अपील।

📰✍️बुलंदशहर पुलिस ने 2.56 करोड़ रुपये का 1711 किलो डोडा कराया नष्ट; ककोड़ थाने के मुकदमे में था जब्त, त्रिस्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में कराया गया नष्ट, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित एक राइस मिल परिसर में विधिवत प्रक्रिया के तहत मुकम्मल की गई कार्रवाई।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गंगा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर; रायबरेली में कार ने सात युवतियों को कुचला, चार की मौत, तीन घायल; जगतपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर चूली गांव के पास देर शाम तेज रफ्तार कार ने पैदल लौट रहीं कोडर निवासी शालिनी, साधना व भदोखर के अलीगंज निवासी हिमांशी, रश्मि, आसमां समेत सात युवतियों को दिया रौंद, सीएचसी जगतपुर में शालिनी व हिमांशी तथा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आसमां व रश्मि की मौत, तीन घायल भर्ती, कार कब्जे में।
News Editor: Dharmendra Mittal


