7 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ समाधान दिवस पर शिकारपुर तहसील पहुंचे डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह; डीएम के पहुंचने की खबर सुनकर फरियादियों की लंबी भीड़ हो गई जमा, कुल 94 शिकायतें कोई प्राप्त, जिनमें मात्र सिर्फ 9 का ही मौके पर हो पाया निस्तारण। डीएम ने निरीक्षण कर शेष मामलों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश। इस दौरान सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित अधिकारी रहे ‌मौजूद।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️शहर के पंचशील कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आज सुबह से 19वें वार्षिक महोत्सव की धूम; सुबह 8 बजे हुआ हवन, इसके बाद श्रद्धालुओं ने गर्भगृह से बाबा श्री श्याम के किए दर्शन, बाबा का कलकत्ता के फूलों से विशेष श्रृंगार बना हुआ है आकर्षण का केंद्र, आगरा से आमंत्रित भजन गायिका ममता भारती आज शाम अपने भजनों से श्रद्धालुओं को करेंगी मंत्रमुग्ध। आयोजन में सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अतुल खेतान, विनय अग्रवाल व आकाश अग्रवाल का विशेष सहयोग।

3.📰✍️शहर के डीएम रोड पर निर्माणाधीन मकान से चोरी, ताले तोड़कर लाखों का सामान ले गए चोर; ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने राकेश कुमार गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर बिजली के तार, फिटिंग, सैनिटरी, किचन व दरवाजों की फिटिंग सहित अन्य समान पर किया हाथ साफ, मकान में चल रहा था काम,‌ एक कमरे में ताला लगाकर रखा हुआ था सभी सामान, मकान मालिक राकेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर।

4.📰✍️ बीती रात जहांगीराबाद थाने से 500 मीटर दूर स्थित फ्लोर मिल में चोरी, CCTV में कैद वारदात; क्षेत्र के रामलीला वाड़ा मैदान के पास रामगंज निवासी अभिषेक गुप्ता की मुकनजनि फ्लोर मिल में रात चोरों ने ताला तोड़कर  की घुसपैठ, करीब एक लाख रुपये कीमत के 70 बोरे गेहूं चोरी कर हो गए फरार, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, सुबह मलिक के मिल पर पहुंचने पर टूटे मिले ताले, संचालक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

5.📰✍️पहासू के लोधी नगर में फंदे पर लटका मिला नाबालिग लड़की का शव; मां के साथ अकेली रहती थी 17 वर्षीय किशोरी, पिता का पहले ही हो चुका है निधन, ।सुबह मां को बस में बिठाकर वापस आई थी घर, कुछ देर बाद पड़ोसियों ने खिड़की से फंदे से लटका हुआ देखा तो आसपास में दी सूचना, सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही पुलिस।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बर्लिन में बुलंदशहर के ब्रांड सनशाईन वेजिटेबल्स ने बढ़ाया भारत का मान, विदेशी कंपनियों ने दिखाई साझेदारी में रुचि; सिकंदराबाद की सनशाईन वेजिटेबल्स प्रा. लि. ने बर्लिन में ‘फ्रूट लोजिस्टिका 2026’ प्रदर्शनी में किया प्रतिनिधित्व, कर्नल (से.नि.) सुभाष देशवाल के अनुसार विदेशी व्यापारियों ने उत्पादों में गहरी रुचि लेते हुए सहयोग पर जताई सहमति।

📰✍️ योगी सरकार द्वारा शिक्षकों को मिली कैशलेस चिकित्सा सुविधा को लेकर जिला कार्यालय पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस; मुख्य अतिथि MLC श्रीचंद शर्मा ने इसे शिक्षकों के स्वास्थ्य व सम्मान की दिशा में बताया ऐतिहासिक पहल, कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास चौहान, संतोष वाल्मीकि, जय भगवान त्रिवेदी, गौरव मित्तल व अभिनव वर्मा आदि रहे मौजूद।

📰✍️बुलंदशहर में अपना दल (एस) की बैठक में जिला पंचायत चुनाव पर मंथन; जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी की अध्यक्षता व महासचिव खालिक अंसारी के संचालन में हुई बैठक, इस दौरान जिला पंचायत चुनाव, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती व सदस्यता अभियान तेज करने पर चर्चा हुई, बैठक में  ठाकुर अमरपाल सिंह, भूप सिंह प्रधान, हामिद अली सैफी, गोपाल शर्मा, आरिफ अंसारी, गंगाशरण चौहान, डॉ राम सिंह, दीपक गौतम, असलम खान, हाजी नईम, डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ प्रशांत लोधी, चांद सिद्दकी रहे उपस्थित।

📰✍️ बुलंदशहर में कल 10 हजार घरों की बिजली रहेगी बंद; ओवरहेड साइन बोर्ड लगाने के काम को लेकर रविवार सुबह 10 से 12:30 बजे तक हाइडिल कॉलोनी व अंसारी रोड फीडर से जुड़े हुए इलाकों की ढाई घंटे के लिए बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, कार्य पूर्ण होते ही बहाल की जाएगी आपूर्ति।

📰✍️श्री राधा माधव सत्संग मण्डल ने की गौ-वानर सेवा; नीतीश अग्रवाल रहे संयोजक, श्रद्धापूर्वक खिलाए गए फल और सब्जियां, व्यवस्थाओं में विनोद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विनीश अग्रवाल व ऋषि अग्रवाल का रहा सहयोग।

📰✍️सेफ इंटरनेट डे पर 10 फरवरी को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय कार्यशाला; सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा व ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जागरूकता देना होगा उद्देश्य, डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को न्यूनतम 10-10 कार्मिक भेजने व पॉलिटेक्निक- आईटीआई में भी कार्यशाला कराने के दिए निर्देश।

📰✍️अहमदगढ़ में देर रात सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत; क्षेत्र में फतेहगढ़ गांव के पास मेरठ–बदायूं मार्ग पर रात करीब 10 बजे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मार दी टक्कर, हादसे में डिबाई के मोहल्ला पटेका निवासी आयुथ पुत्र राकेश व सूरज पुत्र विशंभर की मौके पर हो गई मौत, दोनों बुलंदशहर से अपने गांव डिबाई रहे थे लौट।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मथुरा के सुरीर में भीषण हादसा, लघुशंका के लिए रुकी बस के यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत; तड़के करीब तीन बजे नोएडा से आगरा जा रही बस यात्रियों की लघुशंका के लिए रुकी थी, तभी नोएडा की ओर से तेज रफ्तार कंटेनर ने नीचे उतरे यात्रियों को कुचल दिया, हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), असलम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) सहित छह की मौके पर मौत हो गई, कई घायल, डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल व अस्पताल का किया‌ निरीक्षण।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: