चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
टॉप हैडलाइन: 24 IPS अफसरों का तबादला; बीती रात यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DG– ADG– IG– DIG समेत 11 जिलों के बदले SP/SSP।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर में स्कूल की बच्ची से सफाई का वीडियो वायरल होने पर हरकत में शिक्षा विभाग; शिकारपुर क्षेत्र के जलालपुर करीला स्थित माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान झाड़ू लगाती दिखी एक बच्ची, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर हो गया वायरल, स्कूल में 32 छात्रों पर दो अध्यापक व एक अध्यापिका हैं तैनात, हेडमास्टर ने बोला स्कूल में नहीं है कोई स्थाई सफाई कर्मचारी तैनात, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन।



2.📰✍️महाशिवरात्रि को लेकर बुलंदशहर प्रशासन अलर्ट, डीएम – एसएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक; जिला पंचायत सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति हुई बैठक। कानून व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत सुरक्षा, खाद्य गुणवत्ता, यातायात व डीजे ध्वनि नियंत्रण पर दिए गए निर्देश, एसएसपी दिनेश कुमार ने संवेदनशील मार्गों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा। कम ध्वनि में डीजे बजाने और अवैध धन उगाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के भी दिए गए निर्देश। इस दौरान तीनों एडीएम, सभी एसपी और सिटी मजिस्ट्रेट भी रहे मौजूद।


3.📰✍️मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नियमों की अनदेखी का आरोप, विवादों में 188 जोड़ों का आयोजन; शहर के डीएम रोड स्थित होटल ग्रीन इंडिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह/निकाह, सौ से अधिक विवाह के बावजूद डीएम, वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी, कम स्पेस व अव्यवस्थाओं के लगे हैं आरोप, शासन स्तर पर की गई है मामले की शिकायत।



4.📰✍️ सामूहिक विवाह से ब्याही नवविवाहिता पर दहेज व देह व्यापार का दबाव, पति-सास पर हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप; बुलंदशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन महीने पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी सलमान से निकाह करने वाली अंजुम ने पति सलमान व सास नौसाबा पर दहेज मांगने, वैश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने, कमरे में बंद कर मारपीट व 20 जनवरी 2026 को चुन्नी से गला घोंटकर हत्या के प्रयास का लगाया है आरोप, चीख-पुकार सुनकर पिता निजाम व रिश्तेदारों ने बचाई थी जान, थाने-चौकी में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

5.📰✍️ दहेज हत्या का नामजद आरोपी नरसेना थाने से फरार, पुलिस पर उठे सवाल; आरोपी भूपेंद्र सुबह करीब 5 बजे पेशाब के बहाने पुलिस हिरासत से दीवार कूदकर हो गया फरार, दो दिन पहले गिरफ्तार हुआ था आरोपी जबकि पति अरुण पहले ही भेजा जा चुका है जेल, गांव नरेंद्रपुर की विवाहिता की संदिग्ध मौत से जुड़ा है मामला, पुलिस पर मामले को दबाने के भी लग रहे आरोप।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की 33 केवी लाइन में करीब 2 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप, टेंडर शर्तों से छेड़छाड़; मोहन कुटी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 33 केवीए विद्युत लाइन बिछाने में ऊर्जा निगम शहरी खंड के अधिकारियों पर टेंडर शर्तों में हेरफेर कर अनावश्यक मद जोड़ने और फर्जी बिल बनाकर भुगतान कराने का लगा है आरोप, निरीक्षण में बिना सड़क कटे ही चार किमी खुदाई के बिल मिलने से गबन की जताई जा रही है आशंका।

📰✍️बुलंदशहर सदर तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण; जिलाधिकारी श्रुति ने तहसील सदर पहुंचकर रिकॉर्ड रूम, न्यायालयों, मतदाता पंजीकरण व खतौनी वितरण कक्ष का किया निरीक्षण। अभिलेख अद्यतन रखने, एसआईआर में सही सत्यापन, साफ-सफाई व आरसी वसूली पोर्टल अपडेट के दिए निर्देश, एसडीएम दिनेश चंद्र व तहसीलदार मनोज रावत रहे मौजूद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यूपी के तीन पीसीएस अफसर पर योगी सरकार का ऐक्शन, सस्पेंड; योगी सरकार ने 3 पीसीएस अफसरों पर तगड़ा ऐक्शन लिया है। चंदौली में पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर में 20 आरसी प्रपत्र नोटिस जारी होने के बाद भी वापस लिए जाने के आरोप में विराग पांडेय, लालता प्रसाद और सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

📰✍️लखनऊ के हैदरगंज ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे ने ली एमआर की जान, पतंगबाजी बनी मौत की वजह; चाइनीज मांझे से गला कटने से बाइक सवार एमआर मोहम्मद शोएब की हो गई मौत, चौक से एवरेडी चौराहे की ओर जाते समय पतंगबाजी के दौरान उड़ती पतंग का मांझा गले में फंसने से वह बाइक समेत पड़ा गिर, गंभीर हालत में ले जाया गया ट्रॉमा सेंटर, जहां इलाज के दौरान तोड़ दिया दम।
News Editor: Dharmendra Mittal


