चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ दिल्ली एम्यूजमेंट कंपनी को 1.30 करोड़ में छूटा जिला प्रदर्शनी में तहबाजारी ठेका, पिछले साल से 6 लाख की बढ़ोतरी; कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में जिला प्रदर्शनी ठेकों की हुई नीलामी, ठेका राशि के अतिरिक्त 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान होगा अनिवार्य। साउंड-हॉर्डिंग का अफजाल को 5.50 लाख, लाइट का मोहम्मद आबिद को 5.51 लाख, टीन ठेका 292 रुपये प्रति टीन के हिसाब से मोहम्मद आबिद को मिला। इस दौरान ठेका समिति सदस्य ठाकुर सुनील सिंह एवं डॉ. हितेश कौशिक भी रहे उपस्थित।



2.📰✍️ वलीपुरा नहर पर बनी भगवान आदियोगी की प्रतिमा सहित कुल 138.15 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण; जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे मुख्य अतिथि, बोले किसानों व गांवों के विकास को प्रतिबद्ध योगी सरकार, कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित।


3.📰✍️ कोहरे में टला बड़ा हादसा, पहासू क्षेत्र में सोमना रोड पर घने कोहरे के चलते रजवाहे में गिरी कार, दंपति व बच्चे घायल; क्षेत्र के कसूमी गांव के पास हुआ हादसा, दिल्ली से शादी समारोह से लौट रहा था कार सवार परिवार, घने कोहरे के चलते रजवाहे में गिरी कार, छोटी दीवार तोड़कर नीचे गिरी कार से राहगीरों व ग्रामीणों ने दंपति व बच्चों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल, ट्रैक्टर से बाहर निकाली गई कार।



4.📰✍️गंग नहर स्थित गुरु कार्शनीय आश्रम में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य नगर भ्रमण यात्रा; कीर्तन मंडलियों के भजनों से भक्तिमय रहा माहौल, शिव परिवार, मां जगदम्बे, हनुमान, गोवर्धन व रमन बिहारी की प्राण-प्रतिष्ठा में विश्व बंधु जी महाराज की रही गरिमामयी उपस्थिति। आयोजन में अरविंद शर्मा, राजेश, बलदेव बाधवा, मधु बाधवा, रामेश्वर महेश्वरी, लता महेश्वरी, अतुल मित्तल एवं मोनिका मित्तल रहे प्रमुख यजमान। महोत्सव में रामकिशोर शर्मा, गोपाल गौतम, रवि बाबू, बंटी, कीमती लाल, उमेश शर्मा एवं महेश शर्मा रहे उपस्थित।

5.📰✍️ डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व लंबित फाइलों पर सख्त निर्देश; जिलाधिकारी श्रुति ने कलेक्ट्रेट के नजारत, आपदा, स्थानीय निकाय, न्याय, संग्रह, राजस्व पटल सहित एडीएम वित्त तथा प्रशासन के कार्यालयों का किया निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और आमजन की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का लिया जायजा। डीएम ने नाजिर को कलेक्ट्रेट परिसर में नियमित सफाई, विद्युत तारों को कवर कराने, कंप्यूटर टेबल पर कवर उपलब्ध कराने तथा जर्जर सामान की नीलामी कर हटाने के भी दिए निर्देश।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ADO पंचायत पर अभद्रता व गलत रिपोर्ट के आरोप में ऊंचागांव ब्लॉक पर किसानों का हाई वोल्टेज ड्रामा; ब्लॉक कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने ADO पंचायत पर किसानों से अभद्र व्यवहार और IGRS में गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाकर दिया धरना, कार्यालय छोड़ने लगे ADO की गाड़ी के आगे लेटने पर उतारू हुए किसान, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

📰✍️ बुलंदशहर पहुंची महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत, योजनाओं की समीक्षा कर की जनसुनवाई; PWD गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत ने महिला कल्याण व बाल विकास योजनाओं की समीक्षा कर कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन व मुख्यमंत्री बाल सेवा की जानी प्रगति, जनसुनवाई में 16 महिलाओं व एक पुरुष की शिकायतें लेकर शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश, इस दौरान CO पूर्णिमा सिंह रहीं मौजूद।


📰✍️नकली दवाओं के रैपर फैक्ट्री केस में 12 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP ने की कार्रवाई; जोखाबाद चौकी क्षेत्र में पकड़ी गई नकली दवाओं के रैपर बनाने की फैक्ट्री की सूचना उच्चाधिकारियों को न देने पर SSP दिनेश कुमार सिंह ने चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह समेत 12 पुलिसकर्मियों को लाइन किया हाजिर।

📰✍️चोला पुलिस की गैंगस्टर कार्रवाई; गैंगस्टर एक्ट के तहत सरगना हरिकिशन उर्फ हरकिशन निवासी खानपुर समेत सुभाष, रिंकू निवासी खुर्जा देहात, रंजीत निवासी खानपुर और मनीष सोलंकी को किया नामजद, चार आरोपी जेल में बंद, रंजीत गिरफ्तार। गिरोह पर लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट, जुआ व शराब तस्करी के मुकदमे।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ STF एनकाउंटर में ढेर एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव, कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड का था मुख्य आरोपी; वाराणसी के सारनाथ में देर रात STF ने घेराबंदी के दौरान गाजीपुर निवासी एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश बनारसी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया, पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को साथियों अरविंद यादव व विशाल के साथ मिलकर कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की सुपारी लेकर की थी हत्या, हत्या-लूट सहित 21 मुकदमे दर्ज।

📰✍️गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग पर टोका तो 9वीं मंजिल से कूदीं तीन बहनें, दर्दनाक मौत; टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में देर रात करीब 2:30 बजे चेतन कुमार की नाबालिग बेटियां निशिका, प्राची और पाकी ने कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग से रोके जाने पर 9वीं मंजिल से लगा दी छलांग, तीनों की मौके पर मौत, पुलिस के मुताबिक कोरोना काल के बाद से पढ़ाई छोड़ ऑनलाइन गेम में थीं लिप्त, घटना के वक्त दूसरे कमरे में सो रहे थे माता-पिता।
News Editor: Dharmendra Mittal


