चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हैडलाइन: बीती रात भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद आज रॉकेट बना शेयर मार्केट; ट्रंप ने 25% से घटाकर 18% किया टैरिफ, भारत अब रूस से नहीं अमेरिका से खरीदेगा तेल, टैरिफ कम होना इंडियन स्टॉक मार्केट के लिए खुशी की बात, आज सुबह बाजार खुलते ही निफ़्टी, बैंक निफ़्टी और सेंसेक्स सभी में आई जबरदस्त रैली, करीब ढाई परसेंट ऊपर चढ़कर बंद हुए तीनों इंडेक्स। सोना चांदी भी नहीं रहे पीछे, दोनों में आज रही तेजी।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कल बुधवार को होगी जिला प्रदर्शनी के ठेकों की नीलामी, 12 मार्च से आयोजन संभव; कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में समिति के समक्ष होगी तहबाजारी, लाइट, टेंट, ओपन स्टेज, टीन, रंगाई-पुताई व साउंड सिस्टम के ठेकों की नीलामी, पिछले वर्ष 1.24 करोड़ में गया था तहबाजारी ठेका।



2.📰✍️जाम से निजात की तैयारी, खुर्जा- सिकंदराबाद- बुलंदशहर के चौराहे चिन्हित; मेरठ आयुक्त के निर्देश पर बुलंदशहर में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर की मौजूदगी में जामग्रस्त चौराहों व मार्गों पर जंक्शन इंप्रूवमेंट व सड़क चौड़ीकरण पर हुई चर्चा, डीएम ने कार्य शीघ्र कराने व ट्रैफिक इंस्पेक्टर को अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, सचिव ज्योत्सना यादव व एसपी सिटी शंकर प्रसाद रहे मौजूद।


3.📰✍️ ककोड़ में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे व रॉड, आधा दर्जन घायल; क्षेत्र के मोहल्ला तेलियान में जमीन व रास्ते के वर्षों पुराने विवाद ने देर शाम ले लिया हिंसक रूप, एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया, आधा दर्जन लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी वैर में कराया भर्ती, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू।




4.📰✍️बुलंदशहर में ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही, पंचम डिवीजन से 5 एमवीए व 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर चोरी, तहरीर के बावजूद FIR नहीं; चंदेरु बिजलीघर से क्षमता वृद्धि के बाद हटाए गए 5 एमवीए ट्रांसफार्मर को कार्यालय में जमा करने के बजाय बाहर रखने से अज्ञात चोरों ने निकाल लिया उसका तेल व कॉपर, किसान को खेत में पड़े नट-बोल्ट मिलने पर हुआ खुलासा, वहीं जीवन गीत कॉलोनी के पास चालू हालत में लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को भी उतार ले गए चोर, तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट।

5.📰✍️ देर शाम अमरगढ़- जहांगीराबाद मार्ग पर हादसा, खंभे से टकराई बुलेट; हादसे में ऊंचा गांव बैरल निवासी युवक राहुल पुत्र नेमपाल सिंह की मौत, अमरगढ़ से जहांगीराबाद जाते समय अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई उनकी बुलेट, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान तोड़ा दम, पांच वर्ष पूर्व हुई थी मृतक की शादी।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अलीगढ़ महोत्सव में देर रात बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह नाइट में हंगामा, एटा के पूर्व सांसद राजू भैया को गेट पर रोका; कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार पर भारी भीड़ से हंगामा हुआ, इसी बीच पीएसी जवानों ने एटा के पूर्व सांसद राजू भैया को गेट पर रोक दिया, समर्थकों के परिचय के बावजूद प्रवेश नहीं मिला, बाद में अधिकारियों की अनुमति पर एंट्री दी गई, उनके बेटे व मंत्री संदीप सिंह ने किया था कार्यक्रम का उद्घाटन।
News Editor: Dharmendra Mittal


