चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️घने कोहरे ने बुलंदशहर में बढ़ाई गलन; सुबह अचानक मौसम बदलने से शहर से देहात तक छा गया घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 से 25 मीटर तक सिमटने से सर्दी और नमी का बढ़ा असर, हाईवे व प्रमुख मार्गों पर रेंगते नजर आए वाहन।



2.📰✍️खुर्जा में टूंडला–गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय फिसले बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत; खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव रुपवास पचगाई निवासी कांति पुत्र हरकिशन नोएडा निजी कंपनी में नौकरी के लिए जा रहे थे, शाम को टूंडला–गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेन संख्या 64168 में चढ़ते समय पैर फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई, चोला स्टेशन मास्टर की सूचना पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान हो गई मौत।

3.📰✍️ खुर्जा की प्रताप बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन; अशोका पब्लिक स्कूल प्रताप बस्ती में आरएसएस ने किया आयोजन, आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि महंत उमेश पुरी, मुकेश विनायक, आनंद जी व गोपाल सराफ ने दीप प्रज्वलन कर सनातन संस्कृति, संगठन, समरसता व राष्ट्र निर्माण पर रखे विचार, संगठित समाज से सशक्त राष्ट्र का दिया संदेश, गगनभेदी नारों के साथ हुआ समापन।




4.📰✍️शिकारपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन आमंत्रित, प्रति युगल 1 लाख खर्च; नगर पालिका शिकारपुर ईओ नीतू सिंह ने दी जानकारी, योजना में कन्या 18 व वर 21 वर्ष आयु है अनिवार्य। 4 फरवरी बुलंदशहर, 12 फरवरी स्याना और 19 फरवरी डिबाई में होंगे कार्यक्रम, जन सेवा केंद्र से पंजीकरण कर आवेदन जमा करें इच्छुक।

5.📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने चोला रोड पर कराई चित्रकला प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने लिया भाग; पिनेकल ग्लोबल स्कूल चोला रोड पर जय मित्तल के संयोजन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 11 तक के बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और भारत विकास जैसे विषयों पर दिखाई प्रतिभा, अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने आयोजन को बताया सराहनीय।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे मुआवजे को लेकर किसान कामगार यूनियन का ज्ञापन; किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) के पदाधिकारियों व किसानों ने जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित जनपद की 39 गांवों की भूमि के लिए एक करोड़ रुपये प्रति कच्चा बीघा मुआवजे की मांग करते हुए जिलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।


📰✍️नरसेना में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद संदिग्ध मौत; क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में अरुण कुमार की पत्नी सर्वेश देवी का शव घर की छत पर फंदे से लटका मिला, सूचना पर पुलिस व सीओ स्याना ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा।

📰✍️सिकंदराबाद के जोखाबाद में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी; ग्राम हृदयपुर मोड़ के पास ग्लोबल कंपनी के समीप सड़क किनारे खाली प्लॉट में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के बाएं हाथ पर दिल का टैटू व भीतर अंग्रेजी में ‘SHEELA’ लिखा मिला, शिनाख्त के प्रयास जारी।

📰✍️सिकंदराबाद में युवक ने लगाई फांसी, किराए के कमरे में मिला शव; जौखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले शिव कुमार का शव सुबह करीब 9 बजे किराए के मकान में फंदे से लटका मिला, देर तक बाहर न आने पर गार्ड को शक हुआ, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️सीएम योगी के जनता दरबार में मासूम अनाबी की गुहार, नर्सरी में एडमिशन के दिए निर्देश।

➡️लखनऊ जनता दरबार में मां के साथ पहुंची मासूम अनाबी अली ने स्कूल एडमिशन की मांग की, A-B-C और कविता सुनाकर सबका मन जीता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चॉकलेट दी और अधिकारियों को तत्काल एडमिशन कराने के निर्देश दिए।
News Editor: Dharmendra Mittal


