29 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हेडलाइन:  UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र व UGC को नोटिस; नई दिल्ली में CJI सूर्यकांत व जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने UGC के नए नियमों पर अगली सुनवाई तक लगाई रोक, भाषा अस्पष्ट व दुरुपयोग की बताई आशंका, केंद्र व UGC से जवाब तलब,  19 मार्च को होगी अगली सुनवाई।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी महिला कर्मियों का अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन; इस दौरान महिलाओं ने पूर्णकालिक कर्मचारी दर्जा, वेतनमान, पेंशन, PF, DA, मेडिकल अवकाश, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष, 5G मोबाइल-रिचार्ज व केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं की उठाई मांग। प्रदर्शनकारियों ने निजीकरण व आउटसोर्सिंग व्यवस्था पूरी तरह समाप्त करने की भी की मांग।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ककोड़ में जमीन विवाद में फायरिंग और मारपीट, वीडियो वायरल; क्षेत्र के झाझर गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, हमलावरों ने दो गाड़ियों के शीशे तोड़े, असलहा लेकर भागते आरोपियों का फुटेज कमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी जुबैर की एनकाउंटर में मौत, मजिस्ट्रियल जांच शुरू; स्याना रोड पर चेकिंग के दौरान फायरिंग करने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश जुबैर उर्फ आजाद उर्फ पीटर को पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल, इलाज के दौरान मौत, 59 मुकदमे थे दर्ज, मुठभेड़ में एक सिपाही भी हुआ था घायल। डीएमके आदेश पर एसडीएम सदर दिनेश कुमार ने शुरू की मजिस्ट्रियल जांच।

4.📰✍️पहासू में देर रात निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, 25 मजदूर सुरक्षित; पहासू-सोमना मार्ग स्थित फतिहाबाद गांव में खैर निवासी संजय शर्मा के निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की चौथी मंजिल पर लगी आग, नीचे रह रहे 25 मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने बुझाई आग, टला बड़ा हादसा।

5.📰✍️बुलंदशहर में UGC एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन, यूजीसी की नई गाइडलाइनों को बताया ‘काला कानून’; अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य उत्तर प्रदेश के संयुक्त नेतृत्व में स्वर्ण समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन। कहा सामान्य वर्ग के छात्रों का भविष्य बर्बाद करेंगे नए नियम, आंदोलन की दी चेतावनी। इस दौरान पृथ्वीराज सिंह, धीरज पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लोकेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंकज अग्रवाल, विनोद चौहान सहित सैकड़ों लोग रहे शामिल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️‘योगी से बैर नहीं मोदी तेरी खैर नहीं’ खुर्जा में UGC के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन; अस्पताल रोड स्थित महर्षि भृगु सदन पर स्वर्ण समाज ने UGC बिल के विरोध में जोरदार किया प्रदर्शन,  ‘योगी से बैर नहीं मोदी तेरी खैर नहीं’ के लगे नारे, पुलिस इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर की बिल वापस लेने की मांग।

📰✍️सिकंदराबाद में देशी शराब दुकान में बड़ी चोरी, छत काटकर 38 पेटी शराब ले उड़े चोर; क्षेत्र के शेखपुर गांव स्थित नया गांव के पास देशी शराब की दुकान में बुधवार रात चोरों ने छत में नकब लगाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, सुबह दुकान खोलने पर संचालक अमित निर्वान को घटना की हुई जानकारी, सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कोलंबिया में सरकारी विमान क्रैश, सांसद सहित 15 की मौत; उड़ान भरने के 12 मिनट बाद रडार से गायब हुआ सटेना एयरलाइन का ट्विन इंजन सरकारी विमान विमान, कोलंबिया के उत्तर संतांदर प्रांत में  कुकुटा से ओकाणा जाते समय हुआ हादसा, हादसे में सांसद डायोजनीज क्विंटरो और आगामी चुनाव के उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो समेत 15 लोगों की मौत।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: