28 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️UGC ड्राफ्ट के विरोध में भाजपा को झटका, खुर्जा के मुरारीनगर शक्ति केंद्र से 10 बूथ अध्यक्षों का सामूहिक इस्तीफा; स्वर्ण समाज में रोष का हवाला देते हुए  10 बूथ अध्यक्षों ने एक साथ दे दिया सामूहिक इस्तीफा, कहा भाजपा का कट्टर समर्थक रहा है स्वर्ण समाज, UGC के कारण जन-जन तक पहुंचाना संभव नहीं पार्टी योजनाएं, सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हो रही इस्तीफे की प्रतियां, इस्तीफा देने वालों में विनय, राजवीर, पुरुषोत्तम, चंद्रशेखर, नीरज, प्रवीण, मुकेश, शिवेंद्र व सतेंद्र शामिल।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️गन्ना बकाया और ट्यूबवेल बिल को लेकर भाकियू का बुलंदशहर कलेक्ट्रेट घेराव, धरने पर बैठे किसान; गन्ना बकाया, ट्यूबवेल बिल सहित कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भाकियू के बैनर तले कलेक्ट्रेट का किया घेराव, ढोल-नगाड़ों के साथ विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए किसान, बृजनाथपुर व सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का करीब 26 करोड़ रुपये बकाया।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की तिरुपति केमिकल फैक्ट्री पर छापा, खतरनाक एसिड बरामद; पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, ग्राउंडवाटर विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सल्फ्यूरिक व हाइड्रोक्लोरिक एसिड किया बरामद, जांच में अवैध भंडारण व सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की हुई पुष्टि, भूजल प्रदूषण की आशंका पर आसपास से पानी के नमूने लेकर भेजे गए।

4.📰✍️कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा की; खुर्जा बस अड्डा नाला, अतिक्रमण हटाने, काली नदी सफाई, टैक्स निर्धारण, पार्किंग व सीवर लाइन सहित कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश, जिलाधिकारी श्रुति सहित बीडीए उपाध्यक्ष डाक्टर अंकुर लाठर, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय, एडीएम न्यायिक भरत राम सहित अधिकारी रहे उपस्थित।

5.📰✍️यूजीसी कानून वापसी की मांग, बुलंदशहर में ब्राह्मण समाज ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन; समाज ने सवर्ण छात्रों में उत्पीड़न व अनिश्चितता का  जताया भय। इस दौरान पं. देवदत्त शर्मा, पं. महेश वशिष्ठ, धर्मेंद्र कौशिक, सुनील शर्मा, एडवोकेट प्रेम प्रकाश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, भानु प्रताप शर्मा, मुकेश शर्मा, पं. चूड़ामणि शर्मा, पं. तोताराम सहित अनेक लोग रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर के बादल तेवतिया ने राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन में जीता रजत; किसौली गांव निवासी व बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक बादल तेवतिया ने दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में 24 घंटे की राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन में 207.2 किलोमीटर दौड़कर दूसरा स्थान किया हासिल, बिना अकादमी व कोचिंग अपने दम पर यह उपलब्धि पाकर गांव व जिले का नाम किया रोशन।

📰✍️सिकंदराबाद में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 14 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; प्राधिकरण ने सिकंदराबाद देहात में संजय भाटी की 4 बीघा व पुराना जीटी रोड पर हरीश की 10 बीघा अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त, यमुनापुरम आवासीय योजना का ईडब्ल्यूएस फ्लैट नंबर-1  किया सील, पुलिस बल की मौजूदगी में हुई‌ कार्रवाई।

📰✍️अनूपशहर में रिटायर सिस्टम मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत, पूरी घटना CCTV में कैद; जराजपुर निवासी 80 वर्षीय रिटायर सिस्टम मैनेजर हरिओम शर्मा की नगर पालिका गेट के पास अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई, स्थानीय दुकानदार विकास मिश्रा ने की सीपीआर देने की कोशिश, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

📰✍️जहांगीराबाद में यूजीसी के काले कानून के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन; यूजीसी के काले कानून के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कानून को वापस लेने की मांग की।

📰✍️औरंगाबाद पुलिस ने 10 हजार के इनामी गैंगस्टर पवन को दबोचा, रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी; पुलिस ने इनामी अपराधी पवन कुमार राघव निवासी नगला करन को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा, अभियुक्त पर गैंगस्टर, धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दुखद: महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: