चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हैडलाइन: माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अपमान व नए यूजीसी नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद गरमाई राजनीति।
➡️शासन ने सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर बैठा दी विभागीय जांच, अभी मंजूर नहीं हुआ है इस्तीफा, जांच पूरी होने पर होगा निर्णय, शामली से किए गए अटैच।
➡️ बीजेपी में दरार; यूजीसी के नए नियमों का बीजेपी के नेता भी कर रहे विरोध, अलग-अलग जगह पर कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी।
➡️ वहीं दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री योगी के अपमान के विरोध में अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने भावुक होकर अपने पद से दे दिया इस्तीफा, घटना को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज।
➡️ मामले में कुमार विश्वास ने भी ट्वीट कर कसा तंज, कहा – मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया रौंया उखाड़ लो राजा।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ यूजीसी मुद्दे पर बोले सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, यदि किसी को समस्या है तो लिखित में दें शिकायत; विधायक ने कहा वह शिकायत को पीएम मोदी, सीएम योगी व UGC तक पहुंचाने का करेंगे काम, लक्ष्मीराज सिंह ने UGC को लेकर कहा विद्यार्थियों की नहीं होती कोई जाति, नहीं होना चाहिए भेदभाव, सबको साथ लेकर बनें योजनाएं।



2.📰✍️खानपुर SHO संदीप मालिक हटाए गए, SSP दिनेश कुमार सिंह की कार्रवाई; एसएसपी ने खानपुर थानाध्यक्ष संदीप मालिक को हटाकर भेजा अरनिया, अरनिया के प्रभारी को भेजा गया खानपुर, हत्या के प्रयास के आरोपी को थर्ड डिग्री देने के एसएचओ पर लगे थे आरोप, विरोध में ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन, थाने के गेट पर चस्पा की थी एसएचओ के खिलाफ तहरीर।



3.📰✍️लग्जरी कार चोर आलिम गिरफ्तार, तीन चोरी की फॉर्च्यूनर बरामद; बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर के जोला निवासी आलिम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन फॉर्च्यूनर कीं बरामद, जिनमें दो दिल्ली से की थी चोरी, अभियुक्त साथियों संग दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ से गाड़ियां चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर देता था बेच, कई मुकदमे हैं दर्ज।


4.📰✍️गुलावठी के देवली गांव में बंद मकान से लाखों की चोरी, नकदी-जेवरात ले उड़े चोर; गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामपाल के बंद घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, बेटी की ससुराल गया था परिवार, लौटने पर बिखरा मिला सामान, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

5.📰✍️भूमि विकास बैंक चुनाव में निर्विरोध अध्यक्षों का भाजपा कार्यालय पर सम्मान; सांसद डॉ. भोला सिंह रहे मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता। इस दौरान नरेंद्र सिंह नॉविल, मदनपाल सिंह, बदली राज, सुनील सोलंकी, श्रीपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह व छबील सिंह त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️स्वच्छ भारत मिशन की मंडलीय समीक्षा, कूड़ा उठान- GPS- प्रोसेसिंग यूनिट पर सख्त निर्देश; कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन समीक्षा में कंट्रोल रूम, घर-घर कूड़ा उठान, प्रोसेसिंग यूनिट, कूड़ा निस्तारण, वाहनों में GPS, गंदगी फैलाने वालों पर दंड व डस्टबिन अनिवार्यता के दिए गए निर्देश, डीएम श्रुति ने शत-प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन दिया।

📰✍️शहर के गंगा नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण; डॉक्टरों ने दी संविधान की जानकारी, कार्यक्रम में डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. यतेंद्र शर्मा, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. संजीव अग्रवाल व सहयोगी स्टाफ रहा मौजूद।


📰✍️RTE 2026-27 प्रवेश तिथियां जारी, तीन चरणों में आवेदन-लॉटरी, कक्षा-8 तक निःशुल्क शिक्षा; अलाभित व दुर्बल वर्ग के बच्चों के लिए गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा-1/पूर्व प्राथमिक प्रवेश हेतु प्रथम चरण 2–16 फरवरी आवेदन, लॉटरी 20 फरवरी; द्वितीय 21 फरवरी–7 मार्च, लॉटरी 11 मार्च; तृतीय 12–25 मार्च, लॉटरी 29 मार्च होगी, चयनित बच्चों को कक्षा-8 तक निःशुल्क शिक्षा, किताब-यूनिफॉर्म हेतु ₹5000 वार्षिक व ₹450 प्रति माह प्रतिपूर्ति, आवेदन rte25.upsdc.gov.in पर।

📰✍️खुर्जा में पुलिस मुठभेड़, गौकशी का शातिर आरोपी नदीम गोली लगने से घायल, तमंचा-बाइक व औजार बरामद; क्षेत्र में झमका फ्लाईओवर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से तमंचा, बाइक व पशु काटने के औजार किए बरामद, दोनों 24 जनवरी की गौकशी घटना में थे वांछित।

📰✍️डिबाई NH पर आवारा पशु से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत; क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो दोस्तों के सामने अचानक आवारा पशु आ गया, टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर दोनों गंभीर घायल हुए, पुलिस ने डिबाई सीएचसी पहुंचाया, हालत नाजुक देख अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दौसा में नोएडा के चार श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल; दौसा के पापड़दा क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पिलर नंबर-193 के पास सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुसी, कार करीब 8 किमी तक घिसटती चली गई, हादसे में नोएडा निवासी राहुल गुप्ता, पारस अग्रवाल, प्रिंस गुप्ता व विक्रम सिंह की मौत हो गई जबकि बृजमोहन गुप्ता घायल हुए, डीएसपी दीपक मीणा के अनुसार सभी उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे।

📰✍️लापता बहू की बरामदगी को लेकर भाजपा नेता शिव सिंह परिवार संग हरदोई से लखनऊ पैदल रवाना, सीएम से मिलने की जिद; हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला मीर सराय निवासी भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल उपाध्यक्ष शिव सिंह ने पुत्र आशुतोष कुमार की पत्नी भावना गुप्ता के 17 मई 2025 से लापता होने व पुलिस निष्क्रियता के विरोध में परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास लखनऊ तक पदयात्रा शुरू की, शादी समारोह में संदिग्धों की आवाजाही के बाद से सुराग न मिलने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाने की बात कही।

News Editor: Dharmendra Mittal


