चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर में बिना पार्किंग चल रहे बैंक व बड़े प्रतिष्ठान बने जाम की वजह, डीएम रोड से भूड़ चौराहे तक यातायात ठप; मुख्यालय क्षेत्र में बिना पार्किंग संचालित हैं बैंक, नर्सिंग होम, अस्पताल, मैरिज होम व शोरूम। डीएम रोड, अस्पताल रोड व नुमाइश फ्लाईओवर से भूड़ चौराहे तक सड़क किनारे लगी रहतीं हैं वाहनों की कतारें, नक्शा पास होने के बावजूद जमीनी हकीकत उलट, जनता परेशान, चर्चा में विभागीय उदासीनता।



2.📰✍️ गणतंत्र दिवस पर रिज़र्व पुलिस लाइन्स बुलंदशहर में होगी भव्य रैतिक परेड, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर होंगे मुख्य अतिथि; ध्वजारोहण के साथ रैतिक परेड होगी आयोजित, परेड में अनुशासन व शौर्य का प्रदर्शन करेगा पुलिस बल, तैयारी को लेकर आज फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, एसपी सिटी शंकर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद।



3.📰✍️बुलंदशहर में धूमधाम से मना उत्तर प्रदेश दिवस, नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में सांस्कृतिक रंग; कार्यक्रम में नहीं पहुंचे राज्य मंत्री बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया की मौजूदगी में मनाया गया यूपी स्थापना दिवस, पेंटिंग प्रदर्शनी व स्वयं सहायता समूहों के लगे स्टॉल, डीएम श्रुति ने विजेताओं को किया सम्मानित। कार्यक्रम में सीडीओ निशा ग्रेवाल, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेन्द्र लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित अधिकारी रहे उपस्थित।

4.📰✍️एसआईआर में छूटे मतदाताओं की सुनवाई जारी, डीएम श्रुति ने किया निरीक्षण; मैपिंग से छूटे बूथ संख्या 327 के मतदाताओं की तहसीलदार सदर कार्यालय में हुई सुनवाई, डीएम श्रुति ने प्रक्रिया का निरीक्षण कर प्रपत्र प्रस्तुत कर नाम दर्ज कराने की अपील की, तहसीलदार मनोज कुमार रावत व बीएलओ मौजूद रहे।

5.📰✍️थाना समाधान दिवस पर डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा देहात में सुनीं फरियादें; कई मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष पर अधिकारियों को निर्देश, सीओ शोभित कुमार व थानाध्यक्ष मनोज कुमार रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ रक्तदान सेवा के लिए हैदराबाद में राष्ट्र चेतना मिशन सम्मानित, राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला मंच; तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में नियमित रक्तदान सेवा के लिए राष्ट्र चेतना मिशन को मुख्य अतिथि वीर योद्धा लांसनायक दीपचंद व विशिष्ट अतिथि एबीवीपी प्रदेश मंत्री जानसी एक्का ने किया सम्मानित।


📰✍️बीबीनगर के चितसोना अल्लीपुर में फसलों में घुसे 50 से अधिक गौवंश; गेहूं की फसल चरते दिखे गौवंश, किसान ने वीडियो बनाकर प्रशासनिक दावों पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।

📰✍️सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत; हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखनवाली निवासी व निजी कंपनी कर्मचारी विनीत शर्मा हुए गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत किया घोषित।

📰✍️बसंत पंचमी पर श्याम बाबा का बदला पीला बाघा, महाआरती के बाद भक्तों में हुआ वितरण; साल में एक बार बदला जाने वाला पीला वस्त्र महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को बाघा प्रसाद स्वरूप किया गया वितरित, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️झांसी में मातम में बदलीं सगाई की खुशियां, सगाई से लौटते समय दर्दनाक हादसे में दुल्हन के चचेरे भाई-बहन व पंडित समेत 4 की मौत; सुबह करीब चार बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दुल्हन की चचेरी बहन जानकी व पंडित सीता रमैया गौतम की मौके पर मौत, चचेरे भाई व चालक नारायण दास ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुल 13 घायल, ट्रक चालक फरार।
News Editor: Dharmendra Mittal


