22 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️अनूपशहर चीनी मिल के नए जीएम बने पीसीएस अफसर हिमांशु गुप्ता, संभाला कार्यभार; पूर्व में जनपद में रह चुके हैं एसडीएम, अपनी सरल कार्यशैली व मधुर व्यवहार के लिए जाने जाते हैं वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️गणतंत्र दिवस पर बुलंदशहर में होगी क्रॉस कंट्री दौड़, 25 जनवरी तक पंजीकरण; शहर के टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड से आयोजित होगी क्रॉस कंट्री दौड़, ओपन वर्ग में बालक वर्ग 5 किमी व बालिका वर्ग 3 किमी दौड़ में लेंगे भाग, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला खेल कार्यालय पर कराएं पंजीकरण, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित, जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने दी जानकारी।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️खुर्जा में 118 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई; प्राधिकरण ने नेहरूपुर चुंगी, सुभाष रोड, मुण्डाखेड़ा रोड, सिकंदराबाद रोड व ग्राम जमालपुर में बनवारी लाल पोद्दार, रामकुमार, फुरकान, चरण सिंह, बल्लू, इमरान व खुर्शिद की 118 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग की ध्वस्त।

4.📰✍️राहुल गांधी से मिले बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, भेंट की ऐतिहासिक बचपन की तस्वीर; एडवोकेट जियाउर्रहमान ने यूपी दौरे पर नेता विपक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात, इस दौरान उन्होंने स्व. इंदिरा गांधी व प्रियंका गांधी के साथ की बचपन की तस्वीर की भेंट, संगठन सृजन अभियान पर हुई चर्चा, राहुल गांधी ने जल्द बुलंदशहर आने का दिया आश्वासन, मुलाकात के दौरान नईम मंसूरी और कुंवर आदिल मौजूद रहे।

5.📰✍️अनूपशहर में पुलिस मुठभेड़; 25-25 हजार के इनामी गैंगस्टर अनुज व हनी वर्मा घायल गिरफ्तार, साथी अरविंद निषाद भी दबोचा; कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के इनामी अनुज वर्मा व हनी वर्मा पैर में गोली लगने से घायल हुए, तीसरा साथी अरविंद निषाद भी गिरफ्तार, कब्जे से तमंचे, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद, सभी कई संगीन मामलों में थे‌ वांछित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️राम मंदिर वर्षगांठ पर गंगेरूवा गांव में भव्य शोभायात्रा, विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने दिखाई हरी झंडी; हिंदू रक्षा दल द्वारा निकाली गई शोभायात्रा, गंगेरूवा से सुनहरा गांव तक निकली यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता राम ध्वज के साथ हुए शामिल, ग्रामीणों ने की पुष्पवर्षा, कई थानों का पुलिस बल रहा तैनात।

📰✍️खुर्जा कचहरी रोड पर खड़ी स्कूटी बनी आग का गोला, वेल्डिंग की चिंगारी से हादसा; क्षेत्र में कचहरी रोड स्थित चर्च के पास सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में वेल्डिंग के दौरान चिंगारी गिरने से लग गई आग, स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझाई लेकिन स्कूटी जलकर हो गई खाक, टला बड़ा हादसा।

📰✍️निपुण भारत मिशन के तहत 24 जनवरी को हर ब्लॉक में लगेगी शिक्षा चौपाल; जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय ने 24 जनवरी को प्रत्येक ब्लॉक में शिक्षा चौपाल आयोजित कर अभिभावकों व ग्रामीणों को निपुण भारत मिशन से जोड़े जाने के दिए निर्देश, शासन निर्देशों के क्रम में आयोजित होगा कार्यक्रम।

📰✍️ जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख की फिरौती मांगने वाला 25 हजार का इनामी शातिर अंकित तेवतिया गिरफ्तार; खुर्जा नगर व स्वाट टीम देहात ने अंकित निवासी शाहपुर कला को शाहपुर मोड़ से किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व आई-20 कार बरामद, शस्त्र अधिनियम की बढ़ोतरी कर भेजा गया जेल।

📰✍️ शातिर वाहन चोर नाजिम को 4 बाइक व स्कूटी सहित सिकंदराबाद पुलिस ने दबोचा; पुलिस ने चोला रोड स्थित बंद फैक्ट्री के पास से वाहन चोर गुलावठी निवासी नाजिम को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी व चोरी के उपकरण बरामद।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; मथुरा में थाना हरैया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 110 के पास सुबह करीब सवा 5 बजे कानपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में अचानक लग गई आग, बस में सवार 10 यात्रियों ने खिड़की-दरवाजों से कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, सभी यात्री सुरक्षित।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: