चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर की सातों विधानसभा में 1.80 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस, घर घर जाएंगे बीएलओ; चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर अभियान में जिले में 2003 के बाद मैपिंग या भौतिक पुष्टि न होने वाले करीब 1.80 लाख मतदाताओं को दिए जाएंगे नोटिस, बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस सौंपकर दस्तावेज जमा कराने की बताएंगे प्रक्रिया, समय-सीमा में पहचान व निवास प्रमाण न देने पर नाम हटाने की हो सकती है कार्रवाई।



2.📰✍️जहांगीराबाद में बिक रही नकली नमक-चाय, खाद्य विभाग व कंपनी की छापेमारी से मचा हड़कंप, चार दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज; संयुक्त टीम ने सब्जी मंडी चौराहा, सब्जी मंडी, मोहल्ला किला और औरंगाबाद बस स्टैंड स्थित दुकानों पर छापा मारकर नाम व रैपर मिलते-जुलते नकली नमक और चाय के पैकेट किए जब्त, कंपनी प्रतिनिधि प्रभात गुप्ता की तहरीर पर चार दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज, जांच को भेजे गए नमक व चाय के सैंपल। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार, मनीषा शर्मा व महेश पटेल रहे शामिल।




3.📰✍️जहांगीराबाद पालिकाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी मामले में पूर्व सभासद पर एफआईआर; अध्यक्ष किशन पाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली जहांगीराबाद में मोहल्ला पाठक निवासी पूर्व सभासद नीरज लोधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, बदनाम करने, सार्वजनिक स्थानों पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की दर्ज की गई रिपोर्ट, जबकि आरोपी ने आरोपों से किया इंकार।

4.📰✍️खानपुर में बिजली चोरी का भंडाफोड़; चाचा- भतीजे के घर विजिलेंस ने छापेमारी कर पकड़ी मीटर टेंपरिंग; क्षेत्र के नयाबास गांव में लगातार शिकायतों के बाद पावर कॉरपोरेशन विजिलेंस टीम ने छापा मारकर राजपाल के घर पोल से छत तक अवैध तार जोड़कर बिजली चोरी और अनियंत्रित स्थान पर पंजीकृत मीटर से फिक्स बिल का किया खुलासा, उसकी देखा-देखी भतीजे द्वारा भी टेपर्ड मीटर से लंबे समय से चोरी की हुई पुष्टि।


5.📰✍️प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने की मतदाता गहन संरक्षण अभियान की समीक्षा, फार्म-6 भरवाने में तेजी के निर्देश; भाजपा जिला कार्यालय में अभियान समीक्षा बैठक हुई आयोजित, मंडल अध्यक्षों को घर-घर संपर्क कर कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता, दीपक दूल्हेरा ने किया संचालन, बैठक में विधायक संजय शर्मा, सी.पी. सिंह लोधी, लक्ष्मी राज सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया मौजूद रहीं।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️विकास भवन में बीडीओ व एडीओ पंचायत का एक दिवसीय प्रशिक्षण, ग्राम पंचायत आय व स्वच्छता पर फोकस; मेरठ मंडल के मंडलीय उपनिदेशक (पं) के निर्देशन में आयोजित हुआ प्रशिक्षण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया शुभारंभ, मास्टर ट्रेनर सुशील कुमार शर्मा व डॉ. दीपक सिंह ने पंचायत आय स्रोत, कर-गैरकर, तालाब पट्टा, स्वच्छ जलापूर्ति, कूड़ा-प्लास्टिक प्रबंधन और फैमिली आईडी पर दी जानकारी।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ पर देर रात युवक की गला रेतकर हत्या; उतरठिया निवासी ऑटो चालक प्रदीप की चलती बाइक पर पीछे से गला रेतकर हत्या कर दी गई, सड़क पर शव और पास खून से सनी मिली बाइक, पत्नी पूजा व चार वर्षीय बेटे संग किराये पर रहता था मृतक, शुरुआती जांच में पत्नी के कथित प्रेमी तीरथ पर रंजिश में हत्या का आरोप, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
News Editor: Dharmendra Mittal


