चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ SIR ड्राफ्ट सूची में गड़बड़ी की खबरें मीडिया में छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन, शिकायतों पर खुद सड़कों पर उतरीं डीएम श्रुति; जिले भर में कई बूथों पर पहुंचकर जानी हकीकत, जिलाधिकारी श्रुति ने बुलंदशहर, शिकारपुर व खुर्जा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न कॉलेजों में दर्जनों बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ द्वारा नाम जोड़ने व संशोधन कार्य की ली जानकारी, आमजन से अपील करते हुए कहा- ड्राफ्ट सूची को लेकर शिकायत है तो वह बीएलओ से करें सम्पर्क, हर शिकायत का पारदर्शी ढंग से किया जा रहा है निस्तारण। इस दौरान एडीएम अभिषेक सिंह, एसडीएम दिनेश कुमार सिंह और प्रतीक्षा पांडे रही मौजूद।



2.📰✍️ सिटी क्षेत्र के देवीपुरा इलाके में स्थित एक टेंट गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, 10 लाख का नुकसान; काली मंदिर के पास स्थित कृष्णा खेतान के टेंट गोदाम में अज्ञात कारणों से लग गई आग, जिसमें मेज, कुर्सियां और गद्दे जलकर हो गए खाक, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू, करीब 10 लाख रुपये का नुकसान, टला बड़ा हादसा।



3.📰✍️पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में बुलंदशहर के 3567 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त; शहर के नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्चुअली सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के खातों में भेजी धनराशि, जनपद की 17 नगर निकायों के 3567 लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 1 लाख रुपये की पहली किस्त व स्वीकृति पत्र किए गए वितरित। कार्यक्रम में डीएम, एसएसपी, विधायक संजय शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय तथा पीओ डूडा डॉ. अश्विनी कुमार सहित लगभग 500 लाभार्थी रहे उपस्थित।


4.📰✍️भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ को मिली नई टीम, सर्वसम्मति से नमन गर्ग अध्यक्ष, नितिन सचदेवा सचिव और ऋषि अग्रवाल चुने गए कोषाध्यक्ष; डीएम रोड स्थित एक होटल में आयोजित मीटिंग में अध्यक्ष अनिल बंसल की अध्यक्षता व सचिव विकास ग्रोवर के संचालन में लिया गया निर्णय, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में होगा औपचारिक चुनाव। बैठक में चन्द्र भूषण मित्तल, नीरज अग्रवाल, राजपाल सिंह वर्मा, सतेन्द्र अग्रवाल, कमल किशोर गोयल, गोपाल बंसल, कपिल अग्रवाल, ललित सिंहल, पुष्पेन्द्र वर्मा सहित अन्य सदस्य रहे उपस्थित।


5.📰✍️शिकारपुर में बूथों पर ताले, BLO नदारद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अफसरों से की शिकायत; क्षेत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण, इस दौरान कई बूथों पर अनुपस्थित मिले बीएलओ और लटके मिले ताले, जिस पर उन्होंने एसडीएम शिकारपुर व एडीएम वित्त से फोन पर शिकायत कर लापरवाही बताते हुए दोषी कर्मियों पर की कार्रवाई की मांग।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिकंदराबाद में दिव्यांगजनों को सरकार की मदद, 30 निःशुल्क ट्राई साइकिल वितरित; कार्यक्रम में पिछले वर्ष चयनित पात्र लाभार्थियों को 20 सामान्य और 10 बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल निःशुल्क की गईं वितरित, विधायक लक्ष्मीराज सिंह व दिव्यांगजन अधिकारी मानवेंद्र राजपूत रहे मौजूद।

📰✍️ गुंडा एक्ट में खानपुर के दो अपराधी जिला बदर; जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने खानपुर निवासी इरफान व मनी को गुंडा एक्ट के तहत 6 माह के लिए किया जिला बदर, पुलिस ने ढोल-नगाड़े और अनाउंसमेंट कर कार्रवाई को सार्वजनिक रूप से दिया अंजाम।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अफवाहों से बचें: बसंत पंचमी पर पीला वस्त्र वितरण की खबरें भ्रामक, कमेटी का खंडन; श्री श्याम मंदिर कमेटी (रजि.) खाटूश्यामजी, सीकर ने कहा बसंत पंचमी पर्व पर मंदिर में पीला वस्त्र बांटने की न कोई परंपरा है और न ही ऐसा कोई कार्यक्रम प्रस्तावित है, कमेटी ने श्याम भक्तों से की सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक पोस्ट व अफवाहों से बचने की अपील।

📰✍️ सीतापुर में रिटायर्ड लेखपाल के घर भीषण डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट; तालगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में तड़के करीब 3 बजे छत के रास्ते घर में घुसे 6 बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल के बेटे-बहू सहित पूरे परिवार को असलहे के दम पर बना लिया बंधक, मोबाइल छीनकर सभी को कमरों में किया बंद, अलमारियां-बक्से तोड़कर लूट ले गए 45 लाख के गहने व 5 लाख नकद।
News Editor: Dharmendra Mittal


