17 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जनपद में एक बार फिर घने कोहरे की दस्तक, बीती शाम करीब 8 बजे अचानक घने कोहरे की चादर में लिपट गया बुलंदशहर; ठंड से कांपते नजर आए लोग, विजिबिलिटी बेहद कम होने से थमी रफ्तार, 10 मीटर तक गिरी दृश्यता, कोहरे की वजह से कोतवाली देहात क्षेत्र के दोस्तपुर हाईवे पर आपस में भिड़े दो ट्रक, मौसम विभाग ने अगले दो दिन पाला, घना कोहरा व शीतलहर बने रहने की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट किया जारी।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ संपूर्ण समाधान दिवस पर डिबाई में डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की सुनी फरियादें; इस दौरान कल 55 शिकायतें हुई प्राप्त, मात्र दो शिकायतों का मौके पर हो पाया निस्तारण, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को दिए गए निर्देश। इस दौरान एसडीएम व सीओ सहित सम्बंधित अधिकारी रहे उपस्थित।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️डिबाई क्षेत्र के रामघाट में चौकी गंगाघाट का लोकार्पण; नवनिर्मित चौकी गंगाघाट का डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन।  इस दौरान एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ प्रखर पांडे व थाना प्रभारी संदीप कुमार रहे मौजूद।

4.📰✍️ आखिरकार बुलंदशहर पुलिस के हत्थे चढ़े टप्पेबाजी गैंग के दो शातिर, पिछले तीन माह में महिलाओं से आभूषण चोरी की 8 घटनाओं को दे चुके थे अंजाम; शहर के नुमाइश ग्राउंड से सिटी कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने गिरोह के दो सदस्य हरियाणा निवासी मुबारिक और चांद को किया गिरफ्तार, राह चलती महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करते थे आरोपी, पिछले कुछ दिनों से पुलिस के लिए बने हुए थे सर दर्द, एक के बाद एक लगातार आठ घटनाओं को जनपद में दे चुके थे अंजाम। कब्जे से 10 लाख के सोने के आभूषण, स्कूटी व वैगनआर कार बरामद, मुबारिक पर 9 व चांद पर 24 मुकदमे हैं‌ दर्ज।

5.📰✍️व्यापारी सुरक्षा फोरम की जिला कमेटी का विस्तार; जिलाध्यक्ष रविन्द्र गोयल और जिला संयोजक सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति। जिला उपाध्यक्ष पद पर रविंदर गर्ग, अमित गर्ग  एवं सुदेश भारद्वाज को किया गया मनोनीत। वहीं जिला संगठन मंत्री के रूप में मुकुल सिंघल, नकुल शर्मा, सुरेंद्र कृष्णा एवं सूर्य प्रताप पिल्लई को सौंपी गई जिम्मेदारी।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️मनरेगा बचाओ आंदोलन, अरनिया ब्लॉक स्थित यूसुफपुर मलगोसा में कांग्रेस की चौपाल; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों की सुनीं समस्याएं, सरकार के नए प्रावधानों को मजदूर विरोधी बताते हुए भाजपा पर गरीबों व मजदूरों के अधिकारों पर हमला करने का लगाया आरोप।

📰✍️जिला पंचायत हॉल में जीएसटी विभाग का व्यापारिक संवाद, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा; पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के. सक्सेना व जिलाध्यक्ष नरेश गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर जीएसटी नोटिस, रिफंड में देरी, 0% टैक्स आइटम पर कार्रवाई, ट्रिब्यूनल में हिंदी सुनवाई व मंदी के दौर में उत्पीड़न जैसे उठाए मुद्दे, सर्वाधिक टैक्स देने वाले व्यापारियों को किया गया सम्मानित।

📰✍️खुर्जा क्षेत्र में हुए नीरज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश; पुलिस ने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी पिंटू को किया गिरफ्तार, दिव्या के नाजायज संबंधों के चलते नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई, पिंटू नीरज को दिल्ली से खुर्जा लाया और अगवाल फाटक के पास गमछे से गला दबाकर व ईंट से वार कर की गई हत्या, दिव्या-नीरज की 17 साल पहले हुई थी शादी।

📰✍️गंग नहर पहुंचकर श्री राधा माधव सत्संग मंडल ने की वानर सेवा; मुकेश गुप्ता रहे संयोजक, इस दौरान विनोद गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, ध्रुव गोयल, विनीश अग्रवाल, प्रिंस, कामना मित्तल सहित अन्य सदस्य रहे उपस्थित।

📰✍️22 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गुलावठी पुलिस ने किया गिरफ्तार; कैथाला की पुलिया के पास से 22.70 किलो अवैध गांजा बरामद कर सिराजुल निवासी नरेला दिल्ली और वकील निवासी पांची बागपत को किया गिरफ्तार, करीब पांच लाख रुपये आंकी गई बरामद गांजे की कीमत।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: