16 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्यवाही, बसपा की पूर्व चेयरमैन के पति की 70 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क; ककोड पुलिस ने बसपा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सिकंदराबाद बब्बो परवीन के पति गैंगस्टर इरशाद उर्फ भोलू व दानिश की 70 लाख से अधिक कीमत की चल-अचल संपत्ति की कुर्क, घर के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर 113 वर्ग मीटर का आवासीय प्लॉट, स्कूटी और बुलेट मोटरसाइकिल को किया गया कुर्क, जिसमें प्लॉट की करीब 68 लाख, स्कूटी 68 हजार और बुलेट की  1.56 लाख रुपये है अनुमानित कीमत, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल रहा तैनात।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️प्रखर पांडेय बने बुलंदशहर के नए सीओ सिटी, मधूप सिंह को डिबाई की जिम्मेदारी; आईपीएस ऋजुल के ट्रांसफर के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया फेरबदल, डिबाई के सीओ रहे युवा पीपीएस अफसर प्रखर पांडेय को सीओ सिटी का सौंपा चार्ज, वहीं सीओ क्राइम मधूप सिंह को बनाया गया सीओ डिबाई, सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह को यातायात के साथ-साथ सीओ क्राइम की भी दी गई जिम्मेदारी।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️बुलंदशहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी, कलेक्ट्रेट क्षेत्र में जाम से हाहाकार; डीएम की मीटिंग में समय से पहुंचने के लिए अधिकारी भी गाड़ी छोड़ पैदल जाने को मजबूर, मुख्यालय समेत कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाकों में दिनभर जाम की बनी रहती है स्थिति, अव्यवस्थित पार्किंग और परिसर में खड़े वाहनों से हालात बदतर, आम लोगों को भी उठानी पड़ती है भारी परेशानी।

4.📰✍️ खुर्जा में मकर संक्रांति पर समरसता तहरी भोज एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि; डॉ चंद्रमोहन ने कहा भाईचारे का पर्व है मकर संक्रांति, कार्यक्रम आयोजक अरनियां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेवेन्द्र सिंह राघव ने इसे सामाजिक दूरी मिटाने वाला बताया आयोजन, समारोह में जनसेवा व सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले नागरिकों को किया गया सम्मानित, इस दौरान संजय चौधरी, मुकेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, मोनिका सिंह, राजीव बंसल, मंगल सेन गुप्ता, नाहर सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

5.📰✍️ दूसरे दिन भी जारी रही स्याना स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर इनकम टैक्स विभाग की रेड; गुरुवार सुबह तड़के दिल्ली-हरियाणा नंबर की गाड़ियों से पहुंची थी टीम, क्षेत्र के गढ़ मार्ग पर नवीन मंडी के पास स्थित प्लांट का गेट बंद कर  की जा रही जांच, मिली जानकारी के अनुसार फाइलें, कंप्यूटर और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच कर रही छापामार टीम, जांच से कारोबारियों में हलचल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, रूम से युवक-युवती पकड़े; मुंडाखेड़ा चौराहे के पास एक घर में चल रहा था देह व्यापार, हिन्दू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा, रेड के दौरान कई जोड़े होटल से फरार, एक रूम में बंद युवक-युवती को पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर पकड़ा, रिहायशी इलाके में देह व्यापार के खुलासे से इलाके में हड़कंप।

📰✍️18 जनवरी को बुलंदशहर में सभी बूथों पर मतदाता सूची सत्यापन अभियान, 3031 केंद्रों पर विशेष अभियान; सभी बीएलओ बूथों पर रहकर नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए फार्म-6, 6ए, 7 व 8 लेंगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने की मतदाताओं से नाम जांचने की अपील।

📰✍️बुलंदशहर में ठंड का कहर बरकरार, 18 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें; रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी गलन, दिन में धूप से मामूली राहत, सबसे ज्यादा छोटे स्कूली बच्चों को सुबह स्कूल जाने में हो रही परेशानी, बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं, अभिभावकों की बढ़ी चिंता।

📰✍️कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों का प्रशिक्षण; नक्शा संशोधन, नामांतरण, पैमाइश, ई-परवाना, अवैध कब्जा हटाने व ऑनलाइन प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी, डीएम ने लंबित मामलों को न रखने के निर्देश दिए, इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रमोद पाण्डेय, अभिषेक सिंह, भरत राम यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधांशु, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह रहे उपस्थित।

📰✍️खुर्जा में अवैध प्लॉटिंग पर केडीए का बुलडोजर, कई जगह निर्माण ध्वस्त; विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ बाईपास, हाईवे-34, पहासू रोड और शिकारपुर रोड पर बिना स्वीकृति चल रहे निर्माणों पर चलाया बुलडोजर, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात, कॉलोनाइजरों को दी कड़ी चेतावनी।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️रामपुर में बंदरों ने कराई ‘नोटों की बारिश’, 21,500 रुपये गायब, मची अफरा-तफर; शाहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बेदान में उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान से नोट बरसने लगे, हामिद द्वारा छत पर सुखाए जा रहे करीब एक लाख रुपये के नोट बंदरों का झुंड उठाकर ले गया और ऊपर से फेंकने लगा, नोट लूटने की मची होड़, बाद में गिनती में 21,500 रुपये कम पाए गए।

📰✍️रायबरेली में लूट के इरादे से भतीजे ने चाची की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुर मोहल्ले में दोपहर करीब एक बजे शिक्षक अभिनव तिवारी की पत्नी स्वप्निल तिवारी की उनके भतीजे वैभव तिवारी ने दो साथियों के साथ चाकू से गोदकर हत्या कर दी, लूट का विरोध करने पर वारदात, पड़ोसियों ने एक आरोपी को पकड़ा, दो फरार, पुलिस तलाश में जुटी।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: