13 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शीतलहर व पाले की दोहरी मार से ठिठुरा बुलंदशहर, बीती रात एएसपी ऋजुल ने नुमाइश मैदान, काला आम व भूड़ रोड पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल; रात में पाला और दिनभर शीतलहर से कम नहीं हो रहा ठंड का असर, दोपहर में थोड़ी राहत के बाद शाम ढलते ही  बढ़ जाती है ठिठुरन, ठंडी हवाओं के कारण धूप भी बेअसर हो रही है साबित।

2.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर झोझा में रिश्तों का कत्ल, पारिवारिक विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या; 26 वर्षीय बेटे अबूबकर ने लाइसेंसी बंदूक से अपने पिता 65 वर्षीय ताहिर को गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर कब्जे में ली हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक, घटना के बाद से इलाके में मचा हड़कंप।

Ad- Ojas Eye Care

3.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे बार काउंसिल प्रत्याशी ठा. हरेंद्र सिंह का डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर में जोरदार स्वागत; अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह व सचिव अमित चौहान के नेतृत्व में किया गया स्वागत, इस दौरान बार काउंसिल प्रत्याशी ठा. हरेंद्र सिंह एडवोकेट ने 16-17 जनवरी के चुनाव में मांगा समर्थन, अधिवक्ताओं की मांगों के समर्थन का दिया भरोसा।

Ad- Book your Resume today

4.📰✍️बुलंदशहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, अमूल की दही समेत 18 नमूने फेल, देसी घी अनसेफ; फूड सेफ्टी अधिकारी विनीत कुमार ने दी जानकारी, खाद्य विभाग की 33 जांच रिपोर्ट में मानकों पर खरे नहीं उतरे 18 नमूने, इनमें रिलायंस स्मार्ट पॉइंट पर बिक रही अमूल की दही, जमजम स्वीट्स की रबड़ी व दूध, सतीश डेरी व ओम साई डेरी के दही-दूध हैं शामिल। साथ ही देसी घी में मिली वनस्पति तेल की मिलावट, अनसेफ किया गया घोषित।

5.📰✍️ बुलंदशहर के हेमन्त सिंह को हरिद्वार में मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, सेवा कार्यों को मिली पहचान; स्वामी विवेकानंद जयंती पर हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय युवा शक्ति सम्मेलन में राष्ट्र चेतना मिशन के संस्थापक हेमन्त सिंह को अनुराग ठाकुर व आचार्य बालकृष्ण की उपस्थिति में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित, हेमंत को सामाजिक सेवा, कोरोना काल में कार्य और हजारों अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार के लिए मिला है यह सम्मान।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️गांव-गांव पहुंची कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ संवाद’ चौपाल, मजदूरों ने उठाई समस्याएं; जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने अगौता ब्लॉक के लोहगला व गुलावठी ब्लॉक के बराल गांव में चौपाल लगाकर मनरेगा मजदूरों से किया संवाद, मजदूरी भुगतान में देरी व काम घटने की शिकायतें सुनीं और मनरेगा बचाने के लिए संघर्ष का ऐलान किया।

📰✍️भारतीय व्यापार मंडल के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष बने लवी गुप्ता; राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह ढाका की संस्तुति पर लवी गुप्ता पुत्र सुरेश चंद गुप्ता को बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष किया ‌मनोनीत, व्यापारियों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापारी हितों की समस्याओं का होगा समाधान।

📰✍️संघ शताब्दी वर्ष पर खुर्जा में भव्य हिन्दू सम्मेलन; सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवन्त कोठरी और अध्यक्ष डॉ. आयुषी राणा ने हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी व नागरिक कर्तव्य पर दिया जोर, “जय हिन्दू समाज” के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम।

📰✍️अहार के बडपुरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शराब विवाद बना वजह; मजदूर जोगिंदर पुत्र रमेश ने शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद घर के पीछे पड़ोसी के खेत में नीम के पेड़ से अगोछे के सहारे फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुबह करीब छह बजे मिला‌ शव।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️प्रयागराज माघ मेले में आज शाम नारायण शुक्ला धाम शिविर में अचानक लगी भीषण आग, 15 टेंट व 20 दुकानें जलकर राख; शिविर में रह रहे कल्पवासियों ने भागकर बचाई जान, करीब 5 किमी दूर से दिखाई दीं आग की लपटें व धुआं, सूचना पर पुलिस व संतों ने बचाव कार्य कराया शुरू, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है आग लगने की वजह, फिलहाल किसी के झुलसने की नहीं है सूचना।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: