चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️थाना समाधान दिवस पर अगौता पहुंचे डीएम-एसएसपी; जिलाधिकारी श्रुति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर कराया गया समाधान, शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए गए निर्देश।




2.📰✍️खुर्जा नगर में दबंगों द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल; क्षेत्र की जंक्शन चौकी इलाके का बताया जा रहा है वीडियो, मामूली कहासुनी के बाद दबंगों द्वारा युवक को लात-घूंसों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, आरोप है कि मारपीट का वीडियो दबंग ने खुद सोशल अकाउंट से किया वायरल।



3.📰✍️सिकंदराबाद में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद, 18 मीटर जद के नोटिसों से भड़के व्यापारी; लोक निर्माण विभाग द्वारा दनकौर तिराहे से निजामपुर पुलिया तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के तहत 18 मीटर की जद में आने वाले दुकानदारों व मकान मालिकों को नोटिस दिए जाने के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, नोटिस निरस्त करने की मांग पर हंगामा बढ़ा तो मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक लक्ष्मीराज, किसी के साथ ज्यादती न होने का दिया आश्वासन।


4.📰✍️ बुलंदशहर में कांग्रेस ने फूंका ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का बिगुल, 45 दिन के आंदोलन का ऐलान; जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने किया ऐलान, कहा ग्रामीण भारत की लाइफ लाइन है मनरेगा, 11 जनवरी को मलका पार्क स्थित गांधी मूर्ति पर एक दिवसीय उपवास से होगी अभियान की शुरुआत।


5.📰✍️लोहड़ी व मकर संक्रांति पर भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा का पारिवारिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम; दिल्ली रोड स्थित होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधिवत पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तंबोला व लकी ड्रा हुए आयोजित, पूजन के बाद रेवड़ी व मूंगफली आदि का प्रसाद हुआ वितरित, अध्यक्ष अनिल बंसल व कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, चन्द्र भूषण मित्तल ने किया संचालन, मेघा जालान, चित्रा गोपाल मित्तल एवं दीप्ति सिंह ने सदस्यों को खिलाया तंबोला, निकाले गए तीन लकी ड्रा, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर शहर में श्रद्धा व उत्साह के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; जगह-जगह शोभायात्रा का किया गया स्वागत, प्रसाद का किया गया वितरण।

📰✍️सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में जनसंवाद बैठक; एसडीएम दीपक कुमार पाल ने गोबर बहाने व अतिक्रमण पर सख्ती के दिए निर्देश, बैठक में पालिकाध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही व ईओ शिवराज सिंह रहे मौजूद।

📰✍️ककोड़ क्षेत्र में अवैध कब्जे का आरोप, नहीं मिल रहा पीड़ित को न्याय; झाझर चौकी क्षेत्र के धराऊ निवासी महेश ने रिश्तेदारों पर 70 वर्ग गज प्लॉट पर अवैध कब्जा कर किरायेदार बिठाकर किराया हड़पने, विरोध पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, ककोड़ थाना व तहसील में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर एसडीएम सिकंदराबाद ने जांच का दिया आश्वासन।

📰✍️फ्रांस की सोरबोन यूनिवर्सिटी ने डॉ. सोनू पाठक को पोस्ट-डॉक्टरेट से किया सम्मानित; सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सोनू पाठक को पोस्ट-डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित। यह सम्मान दिल्ली के बेल-ला मोंडे होटल में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. जे. एन. थॉमस प्रेड की अध्यक्षता में प्रदान किया गया। इस सम्मान पर गौरव बंसल सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।


📰✍️ जहांगीराबाद का सब्जी मंडी चौराहा अब कहलाएगा श्री महाराजा अग्रसेन चौक; नगरपालिका जहांगीराबाद की बोर्ड बैठक में वार्ड-24 की सभासद कल्पना शर्मा का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मथुरा में किशोरी रमण इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा संघ के 58वें दो दिवसीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, सांसद हेमा मालिनी रहीं मुख्य अतिथि; सांसद हेमा मालिनी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीकृष्ण को माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

News Editor: Dharmendra Mittal


