9 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️IGRS निस्तारण में बुलंदशहर पुलिस नंबर-1; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिसंबर माह में प्रदेश में पहला स्थान किया हासिल, जनपद के 24 थानों का रहा योगदान, एसएसपी ने टीम की सराहना कर IGRS सेल व टॉप थानों को प्रशस्ति पत्र देने के दिए निर्देश।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ बीती रात जहांगीराबाद में भरभराकर गिरी टाइल्स गोदाम की जर्जर दीवार, मलबे में दबे तीन युवक घायल; क्षेत्र में चौधरी हॉस्पिटल के पीछे नीरज अग्रवाल के टाइल्स गोदाम की अचानक ढह गई ऊंची दीवार, जिससे नई बस्ती निवासी नाजिम, शाहरुख व निहांश मलबे में दबकर  हो गए घायल, बाल-बाल बचा दीवार के पास खेल रहा मासूम। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, नगर पालिका, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस व जेसीबी, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एसडीएम प्रियंका गोयल, सीओ विकास प्रताप सिंह समेत अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर गिरवाईं शेष दीवारें, टला बड़ा खतरा।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️सदर विधानसभा में सड़कें बदहाल, विधायक निधि से विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप; क्षेत्र में विधायक निधि से तीन वर्षों में केवल 26 सड़कों के निर्माण का दावा आया है सामने, जबकि निधि का बड़ा हिस्सा लाइट, वाटर कूलर व यात्री शेड जैसे कार्यों में हुआ खर्च, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर सड़कों से आवागमन  है प्रभावित, लाखों की लागत से बने यात्री शेड एक साल में ही गए हैं टूट-फूट, धंसने लगे हैं फर्श।

4.📰✍️साइबर ठगी का शिकार बने एसपी सिटी के हमराह, तीन ट्रांजैक्शन में खाते से 60 हजार उड़े; एसपी सिटी के सुरक्षाकर्मी जगपाल सिंह के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने तीन अलग-अलग लेनदेन में 60 हजार रुपये  लिए निकाल, जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, बैंक रिकॉर्ड व मोबाइल नंबरों की जांच के साथ साइबर सेल की ली जा रही है‌ मदद।

5.📰✍️बुलंदशहर के नया बांस गांव स्थित एक फार्म पर हमला, तोड़फोड़ व आगजनी से पशुओं की मौत, पीड़ित पदम् सिंह ने एसएसपी से की जांच व सुरक्षा की मांग; 28 दिसंबर 2025 की‌ घटना, आरोप है कि सूचना पर पहुंचे अनुज व साझेदार धर्मेंद्र पर अमित, कमल, सोमवीर, अरविंद, कालीचरन, धर्मेंद्र, हरपाल, रामवीर व कमल ने लाठी-डंडों से किया हमला। आरोप है कि आरोपी अब समझौते का बना‌ रहें हैं दबाव, जान-माल की दे रहे हैं धमकी, डरा हुआ है पीड़ित का परिवार।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी का नेक प्रयास, वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को बांटे गर्म कपड़े; सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को जर्सी, कार्डिगन, कैप, जुराब व दस्ताने किए वितरित। इस दौरान अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जुगनेश बंसल, अजय गोयल सहित सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए आगे आया ऑनेस्ट क्लब संस्कार; शहर में प्रदर्शनी मैदान के पास झुग्गी-झोपड़ी व रैन बसेरों में रात के समय जरूरतमंदों को कंबल व गर्म वस्त्र  किए वितरित। इस दौरान अध्यक्ष शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष अधिवक्ता समर्थ गुप्ता, सचिव अंकुश वार्ष्णेय, तुषार अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, अनंत व भाविक गुप्ता रहे मौजूद।

📰✍️बुलंदशहर में चलती ट्रेनों की लगेज बोगी से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 चोर गिरफ्तार; आरपीएफ व सीआरपीएफ ने खुर्जा क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये के रेडीमेड कपड़े व चोरी में प्रयुक्त कार हुई बरामद।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️शिक्षक की लगन से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर, बरेली में कभी बंद पड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडा आज जिले के टॉप-5 में शामिल; 21 सितंबर 2015 को तैनात गणित शिक्षक सुरेश कुमार ने स्कूल दोबारा शुरू कर अनुशासन व शिक्षा गुणवत्ता पर किया फोकस, नतीजतन 429 छात्रों का हुआ नामांकन, विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय का मिला दर्जा, जो सरकारी शिक्षा में बदलाव की बन गया है मिसाल।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: