चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ नुमाइश 2026: 7 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा बुलंदशहर की ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का आयोजन; जिला प्रदर्शनी समिति की बैठक में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय। बैठक में निर्माण कार्य, कर्मचारियों की वर्दी, दुकानों के किराये में वृद्धि और कार्यक्रमों पर हुई चर्चा।
➡️बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव, तहसीलदार मनोज कुमार रावत सहित समिति के सदस्य मुकुल शर्मा, चन्द्र भूषण मित्तल, ठाकुर सुनील सिंह, छवि गर्ग, दीपू गर्ग, डॉ. हितेश कौशिक व प्रशांत जौहरी रहे मौजूद।




2.📰✍️सुफियान हत्याकांड का खुलासा, कोतवाली देहात पुलिस ने हत्याकांड में शामिल भाजपा नेता समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार; पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता पिंटू उर्फ सत्येंद्र व बबलू उर्फ विजय को मामन रोड और भूरा उर्फ रविन्द्र को गंगेरुआ फ्लाईओवर के पास से किया गिरफ्तार, वारदात के दौरान लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद। एक नामजद और चार अज्ञात आरोपी अभी भी फरार। 4 जनवरी को डॉ. मुमताज के बाग के पास हुई मारपीट में सुफियान की हो गई थी मौत, भाई अकरम गंभीर रूप से हुआ था घायल।



3.📰✍️जहरीली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, जहरीली शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद; अरनिया पुलिस व स्वाट टीम ने दबोचे जहरीली शराब बनाने वाले तीन तस्कर कौशिन्द्र राघव, श्रीकांत शर्मा और धर्मेंद्र, कब्जे से 9 पेटी जहरीली शराब, 48 मिस इंडिया मार्का रैपर, केमिकल, सिरिंज, पैकिंग मशीन और कार बरामद।

4.📰✍️डीएम श्रुति की अध्यक्षता में डीसीडीसी बैठक, बुलंदशहर में बनेंगी 64 नई सहकारी समितियां; कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सहकारिता विभाग ने दी जानकारी, इस वर्ष 64 नई सहकारी समितियों के गठन का है लक्ष्य, जिससे कुल समितियों की संख्या 214 होगी, डीएम ने समय से गठन, एफपीओ से समन्वय और राजस्व अभिलेखों में दर्ज न होने वाली समितियों को पंजीकृत कराने के दिए निर्देश।


5.📰✍️डिबाई से खेलते समय लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद, मंगल बाजार से ले जाकर घर में छिपाने वाली महिला गिरफ्तार; नए कपड़े दिलाने का लालच देकर बच्ची को अपने घर ले गई थी आरोपी महिला कहकशा, मामले में मोहल्ला कस्साबान निवासी महिला कहकशा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहरण व पोक्सो एक्ट की धाराओं में अभियुक्ता को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा में युवक का शव मिलने से सनसनी, मुंह-नाक से खून, हाथ पर लिखा ‘नीरज’; क्षेत्र में अगवाल कट के पास खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, शव के मुंह व नाक से खून और आंख के ऊपर चोट के निशान मिले हैं, बाएं हाथ पर ‘नीरज’ लिखा है, सूचना पर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीओ मौके पर पहुंचे, हर पहलू से जारी है जांच।

📰✍️ एएसपी बुलंदशहर आईपीएस ऋजुल को मिला प्रमोशन; अपर पुलिस अधीक्षक रैंक पर मिली पदोन्नति, कंधो पर रैंक प्रतीक चिन्ह “अशोक स्तम्भ” लगाकर एडीजी व डीआईजी मेरठ ने दी शुभकामनाएं।

📰✍️ महिला समिति में नव वर्ष के उपलक्ष्य में सुंदरकांड का किया गया आयोजन; इस दौरान समिति से जुड़ी महिलाएं रहीं मौजूद, समापन पर सभी मेंबर्स एवं कर्मचारियों ने मिलजुल कर ग्रहण किया प्रसाद।


📰✍️‘संगठित रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे’- जहांगीराबाद क्षेत्र के शिवाली गांव में हिंदू महासम्मेलन में बोले मुख्य अतिथि यति नरसिंहनंद; कहा अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए हिंदुओं को होना होगा संगठित, नेताओं की गुलामी छोड़ने की भी अपील, महासम्मेलन में हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।

📰✍️नई वर्टिकल व्यवस्था का निरीक्षण करने बुलंदशहर पहुंचे विद्युत प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता, ट्रिपिंग फ्री बिजली के निर्देश; जायजा लेते हुए अर्बन रीस्ट्रक्चर प्लान के तहत निर्बाध व ट्रिपिंग फ्री बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश। साथ ही 33/11 केवी उपकेंद्र, हेल्पडेस्क और वितरण कार्यालय का निरीक्षण कर रिकॉर्ड, सुरक्षा और सबस्टेशन कार्यप्रणाली की भी की समीक्षा।


📰✍️सिकंदराबाद में NH-34 पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रहे लेबर ठेकेदार की बाइक की टक्कर से मौत; गोपालपुर गेट के पास रात करीब 8 बजे सड़क पार कर रहे लेबर ठेकेदार घूरन राय की बाइक सवारों की टक्कर से गंभीर चोट लगने पर हो गई मौत, घायल अवस्था में संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत किया घोषित, पिछले 10 वर्षों से ओरिएंट बेल फैक्ट्री में लेबर ठेकेदार के रूप में थे कार्यरत।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल के 49 वर्षीय बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, अमेरिका में स्कीइंग हादसे के बाद आया कार्डियक अरेस्ट; स्कीइंग के दौरान घायल होने के बाद उन्हें माउंट सिनाई अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जहां बुधवार को कार्डियक अरेस्ट से हो गई मृत्यु, रात करीब 10 बजे X पर भावुक पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने इसे जीवन का सबसे अंधकारमय दिन बताते हुए अपनी कमाई का 75 प्रतिशत समाज सेवा में समर्पित करने का दोहराया संकल्प।

News Editor: Dharmendra Mittal


