चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर स्कूल अवकाश- कड़ाके की ठंड को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक जिले में सभी बोर्ड के स्कूलों में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित; कक्षा 9 से 12 तक के लिए खुले रहेंगे स्कूल, बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे ने दी जानकारी, डीएम के निर्देश पर आदेश हुए जारी। पहले नर्सरी से कक्षा 12 तक अवकाश घोषित करने के आदेश हुए थे जारी, जिसे बाद में संशोधित आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा 8 तक किया गया।




2.📰✍️सुफियान हत्याकांड के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी भाजपा नेता सत्येंद्र उर्फ पिंटू चौधरी और उसके साथी फरार; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं पुलिस की टीमें, कई मोबाइल फोन भी किए जा रहे हैं ट्रेस, पांच विशेष टीमें लगातार कर रही हैं छापेमारी, आरोप है कि सत्येंद्र उर्फ पिंटू चौधरी ने अपने भाइयों व साथियों के साथ मिलकर किया था हमला, जिसमें सूफियान की मौके पर हो गई थी मौत जबकि भाई अकरम गंभीर रूप से हो गया था घायल। मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन।



3.📰✍️ गबन के आरोप में पद से हटाई गईं जालखेड़ा प्रधान रीना; बुलंदशहर के ग्राम पंचायत जालखेड़ा में विकास कार्यों की धनराशि के दुरुपयोग कि ग्रामीणों ने की थी शिकायत, जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान रीना को पद से हटाते हुए 1,43,911 रुपये की गबन राशि में से आधी रकम जमा कराने के दिए निर्देश। जबकि ग्राम सचिव तनुजा सिंह का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने से फिलहाल उसके खिलाफ नहीं हो सकी है कार्रवाई।

4.📰✍️ नशे में धुत होमगार्ड का हंगामा, पत्नी ने छत से फेंके ईंट-पत्थर, सीसीटीवी फुटेज वायरल; कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार रात शराब के नशे में एक होमगार्ड ने गाली-गलौच व शोर-शराबा कर बिगाड़ दिया माहौल, विरोध करने पर छत पर चढ़ गई उसकी पत्नी, नीचे मौजूद लोगों पर फेंकने लगी ईंट-पत्थर, पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में हो गई कैद, लोगों ने बताया कि आरोपी आए दिन नशे में करता है हंगामा जिससे महिलाएं व बच्चे रहते हैं भयभीत।

5.📰✍️दोतरफा हुआ ब्लॉक प्रमुख पति से मारपीट प्रकरण, दूसरे पक्ष की तहरीर पर आदेश, प्रमोद व मनोज के खिलाफ केस दर्ज; मंगलवार को सदर तहसील परिसर में पंचायत चुनाव से जुड़ी मतदाता सूची दावे-आपत्तियों के दौरान हुई मारपीट के मामले में थाना अगौता क्षेत्र के गांव अनहेड़ा निवासी करनपीत की तहरीर पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख पति आदेश, भाई प्रमोद व मनोज के खिलाफ गाली-गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा किया दर्ज, इससे पहले इसी घटना में ब्लॉक प्रमुख पति की ओर से भी दर्ज कराया जा चुका है केस।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित हुए सीओ सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा; महाकुंभ प्रयागराज 2025 में उत्कृष्ट योगदान पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महाकुंभ सेवा मेडल से किया गया सम्मानित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मेडल प्रदान कर की उनके कार्यों की सराहना।


📰✍️डिबाई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला सायरा की मौके पर मौत; क्षेत्र में महादेव चौराहे से पहले हुए सड़क हादसे में बेलोन निवासी कल्लू खान की पत्नी सायरा की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, पति स्कूटी से पत्नी को भीमपुर दोराहा स्थित अस्पताल ले जा रहा था तभी स्कूटी का हैंडल ट्रक से टकराया और संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया, सूचना पर पहुंची डिबाई पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया।

📰✍️खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 10 हजार का इनामी बदमाश कासिम लंगड़ा, रंगदारी मामले में था वांछित; आसफपुर बंबे के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश कासिम पुत्र हमीद निवासी जहांगीरपुर पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल होकर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व बिना नंबर की मोटरसाइकिल की बरामद, बदमाश पर खुर्जा नगर में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का दर्ज था मुकदमा।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ कानपुर में जनता दर्शन में भावुक गुहार, एक घंटे में महिला को मिला पालतू डॉग; जनता दर्शन में पहुंची एक महिला की भावुक फरियाद पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसका पालतू डाग ‘मोंटी’ एक घंटे के भीतर वापस दिला दिया। महिला फरहा नाज ने बताया कुछ दिनों के लिए उन्होंने मोंटी को डॉग हाउस में रखा था लेकिन वहां से उसे लौटाने में टालमटोल की जा रही थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीवीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के बाद मोंटी महिला को सौंप दिया गया।

News Editor: Dharmendra Mittal


