चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ हाजी वाहिद के पुत्र सूफियान के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, शहर के देवीपुरा स्थित कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द ए खाक; शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाते समय उमड़ी हजारों की भीड़, सुरक्षा के मद्देनजर एसपी देहात समेत कई सीओ व भारी पुलिस बल जनाजे के साथ रहा मौजूद।



2.📰✍️ पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे सूफियान हत्याकांड में भाजपा नेता पिंटू चौधरी, उसके दो भाई रविन्द्र व बबलू समेत 7-8 पर एफआईआर; हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें की गई गठित, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, हमले के दौरान इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने किया जब्त।
➡️रविवार शाम कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में 24 बीघा बाग को खरीदने गए थे दोनों भाई सुफियान और अकरम, रास्ते में भाजपा नेता पिंटू चौधरी और उसके साथियों ने पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे सुफियान की पीट पीटकर कर दी हत्या, दूसरा भतीजा अकरम घायल, अकरम की लाइसेंस रिवाल्वर भी लूट ले गए हमलावर, देर रात जिला अस्पताल पहुंची थी भारी भीड़, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।



3.📰✍️ समाधान दिवस पर स्याना तहसील में डीएम और एसएसपी ने सुनी शिकायतें, कुल 23 फरियादें हुई प्राप्त, 4 का मौके पर निस्तारण; शेष मामलों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण के दिए गए निर्देश, इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे व एसडीएम रविन्द्र कुमार सिंह रहे मौजूद। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने सियाणा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा व गौशाला का भी किया निरीक्षण, उपलब्ध कराई जा रहीं व्यवस्थाओं का लिया जायजा।


4.📰✍️खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आरपीएफ ने जच्चा-बच्चा पहुंचाया अस्पताल; ट्रेन संख्या 15565 के कोच S-6 में यात्रा के दौरान निभा कुमारी का हुआ प्रसव, सूचना पर उपनिरीक्षक आरके सिंह व महिला प्रधान आरक्षी रचना ने ऑपरेशन मातृत्व शक्ति के तहत एम्बुलेंस बुलाकर महिला व नवजात को पति रणजीत दुबे निवासी शिवान के साथ भिजवाया जटिया सरकारी अस्पताल, ट्रेन में डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा सुरक्षित।

5.📰✍️अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई मासिक समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान का ऐलान; कहा दमदारी से उतरेगी मैदान में उतरेगी कांग्रेस, संगठन सृजन अभियान व बूथ स्तर की समीक्षा करते हुए उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर बोला हमला, साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव संघर्ष का दिलाया संकल्प।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पहासू के नगला खेड़ा में गरीब परिवार की झोपड़ी में लगी भीषण आग में जिंदा जलीं आठ बकरियां, गरीब परिवार को भारी नुकसान; अज्ञात कारणों से एक गरीब मजदूर परिवार की झोपड़ी में लग गई आग, आग इतनी विकराल थी कि झोपड़ी में बंधी आठ बकरियां जलकर गईं मर, घरेलू सामान भी पूरी तरह जलकर हो गया राख, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, लेकिन तब तक हो चुका था भारी नुकसान।

📰✍️पश्चिम यूपी उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बुलंदशहर से मथुरा पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी; बुलंदशहर से एस.के. सक्सेना, चौधरी विजेंद्र सिंह, अमरीश जिंदल, नरेश गोयल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए, सम्मेलन में पश्चिम यूपी पृथक राज्य व हाईकोर्ट बेंच स्थापना को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी व विशिष्ट अतिथि विधायक पूरन प्रकाश रहे, प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने की अध्यक्षता।


📰✍️पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की जयंती पर सिटी क्षेत्र मेंकाली नदी रोड स्थित कल्याण सिंह पार्क में हवन-पूजन, प्रसाद वितरण व माल्यार्पण; भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व नागरिकों ने श्रद्धांजलि की अर्पित। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी आदि ने उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प।


📰✍️ कल्याण सिंह की जयंती पर जनपद से लखनऊ पहुंचकर अनुयायियों ने दी श्रद्धांजलि; अनुयायियों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प किए अर्पित, इस दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, चंद्रपाल लोधी, राजकुमार लोधी, सोनू लोधी सहित कई नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद।


📰✍️ बुलंदशहर क्षेत्र के रामघाट निवासी दरोगा की बदायूं में हार्ट अटैक से मौत; उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल सिंह एक किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने आए थे शहर, पोस्टमॉर्टम हाउस के पास थाने के सामने चाय पीने के बाद उठते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी सिपाही व मौजूद लोगों ने सीपीआर दी और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

📰✍️ 46 साल के हुए भाजपा नेता दिग्विजय सिरोही; जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं। इस दौरान अंकुर अग्रवाल, अनिल बंसल सहित अन्य व्यापारी रहे मौजूद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कानपुर में जनप्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर से की पुलिस कर्मियों की शिकायत; कुछ थाना प्रभारी और सब-इंस्पेक्टरों पर शराब के नशे में जनप्रतिनिधियों व आम जनता से अभद्र व्यवहार करने के लगे हैं आरोप, इस संबंध में जनप्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से की शिकायत। कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर हुई बैठक में मेयर, सांसद और जिले के सभी विधायकों ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर जताया असंतोष।
News Editor: Dharmendra Mittal


