चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर, यूपी: बुलंदशहर के ग्यासपुर में जमीन विवाद बताया जा रहा हत्या का कारण—पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सूफियान की हत्या, भाई अकरम गंभीर। SSP दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, तीन थानों की फोर्स तैनात।

आज रात करीब 8:00 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ग्यासपुर में नीमखेड़ा के एक पास बाग की पैमाइश के लिए गए थे दोनों भाई, मिली जानकारी के अनुसार पैमाईश के दौरान कुछ लोगों ने उनपर कर दिया हमला, हमले में पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे और हाजी वाहिद के पुत्र सूफियान (43) की मौत हो गई, जबकि भाई अकरम (45) गंभीर रूप से घायल है। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सूफियान को मृत घोषित किया।
घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़, हालात को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल व आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तीन थानों की फोर्स तैनात, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।


