चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें
✍️बिजली विभाग अपडेट: कल रविवार 4 जनवरी को शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी गुल; 33 केवी लाइन पर होगा कार्य; इस दौरान सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक अंसारी रोड मार्केट, अंबर, शेख सराय, साठा, ईटा रोड़ी, काला आम, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, राजे बाबू रोड एवं आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

1.📰✍️यूपी में एआरटीओ ट्रांसफर, नीतू शर्मा बनीं बुलंदशहर एआरटीओ प्रवर्तन; शासन स्तर पर डेढ़ दर्जन जिलों में एआरटीओ के बदले कार्यक्षेत्र। राघवेंद्र सिंह को वाराणसी आरटीओ प्रशासन, मनोज कुमार सिंह को सहारनपुर और अम्बरीश कुमार को मेरठ का बनाया गया है आरटीओ।
➡️वहीं चंपा लाल को सिद्धार्थनगर, अशोक कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद, कौशल कुमार सिंह को सोनभद्र, मानवेंद्र प्रताप सिंह को सहारनपुर, विनय कुमार को आगरा, कृष्ण कुमार यादव को फर्रुखाबाद, हरिओम को बदायूं व शाहजहांपुर, वैभव सोती को बरेली, सतेंद्र कुमार यादव को मथुरा, विंध्याचल कुमार गुप्ता को कानपुर, उमेश चंद्र कटियार को रायबरेली, गुलाब चंद्र को अयोध्या, विपिन कुमार को बागपत, प्रतीक मिश्र को फतेहपुर तथा देवदत्त कुमार को मेरठ का एआरटीओ प्राविधिक किया गया है नियुक्त।



2.📰✍️ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, 3 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर सिकंदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में दोनों दरिंदों को किया लंगड़ा; सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर कांवरा रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी के पास मुठभेड़ में आरोपी भगवानपुर बलरामपुर निवासी राजू और लखीमपुर खीरी निवासी वीरू कश्यप को किया गिरफ्तार, मौके से दो तमंचे बरामद।



3.📰✍️ दरिंदों ने रेप के बाद मासूम को छत से फेंका, एक ही बिल्डिंग में रहने वाले मजदूर निकले हत्यारे; 2 जनवरी को 4 वर्षीय मासूम देर शाम घर से हुई थी लापता, खोजबीन के दौरान आरोपियों के मकान के पीछे मिला बच्ची का शव, जांच में सामने आया कि एक ही बिल्डिंग में किराये पर रह रहे फैक्ट्री मजदूर राजू व वीरू ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को छत से नीचे दिया फेंक, पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी मामले की सुनवाई।

4.📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव खाजपुर में घरेलू हिंसा में पति ने पत्नी और बेटे को पीटकर घर से निकाला, चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज; पति वीरेन्द्र सिंह ने पत्नी गीता से विवाद के बाद उसकी पिटाई कर कमरे में किया बंद, बेटे विपिन के विरोध पर उसे भी डंडों से पीटा और मां-बेटे को घर से निकाल दिया बाहर, पीड़िता की तहरीर पति वीरेन्द्र सिंह, सास नरेश देवी, देवरानी रीना और ससुर शिवजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

5.📰✍️ शहर के डीएम रोड स्थित एक होटल में ऑनेस्ट क्लब संस्कार शाखा ने धूमधाम से मनाया नववर्ष 2026; शाम 7 बजे से शुरू कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, खेल व भोजन की रही व्यवस्था। अध्यक्ष शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष अधिवक्ता समर्थ गुप्ता, सचिव अंकुश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल व मीडिया प्रभारी तुषार अग्रवाल के नेतृत्व में सफल रहा आयोजन, मुख्य शाखा के महानिदेशक महेश अरोड़ा व महासचिव सुधीर भारद्वाज की रही गरिमामयी उपस्थिति।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ नववर्ष पर शहर में निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा; शहर के मुख्य मार्गो में निकली यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, खाटू श्याम के गाए गीत। यात्रा में सूर्य पाठक, रानी दीदी, दिव्यांश भारद्वाज, संजय, महक सहित भारी संख्या में भक्त रहे शामिल।

📰✍️ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल, मलकपुर-सीएचसी रोड पर जाम; बुलंदशहर में देर शाम सीएचसी के पास गन्ने से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शादाब की मौके पर मौत हो गई जबकि शाहजहांपुर निवासी साथी निर्भय गंभीर रूप से घायल हो गया, आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक सड़क जाम किया, पुलिस ने जाम खुलवाकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया, चालक फरार, घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा के फ्रीगंज में प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का सामान स्वाहा; क्षेत्र में खंदारी निवासी अतुल बंसल के बंसल इंपैक्स प्लाईबोर्ड गोदाम में सुबह अचानक भीषण आग लग गई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया, आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, जांच में गोदाम बिना फायर एनओसी संचालित मिला और एक्सपायरी अग्निशमन उपकरण पाए गए, एफएसओ सोमदत्त सोनकर के अनुसार अंदर मौजूद चौकीदार व उसकी दो बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, गोदाम स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी।

📰✍️ बदायूं के दातागंज में कारोबारी की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, 46 लाख की लूट से सनसनी; दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव में देर रात बदमाशों ने बर्तन कारोबारी राम अवतार की पत्नी मुन्नी देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से करीब 46 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए, लूट में 20 लाख नकद व करीब 20 तोला सोने के जेवर शामिल बताए जा रहे हैं, वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी, सुबह पड़ोसियों ने शव बेड पर पड़ा देखा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

News Editor: Dharmendra Mittal


