चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते बुलंदशहर सहित पूरे यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद; बुलंदशहर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि यह आदेश बुलंदशहर जनपद में सभी बोर्ड के स्कूलों में पूर्ण रूप से रहेगा लागू, जारी हुए आदेश।



2.📰✍️ जनपद में सपा को तगड़ा झटका, सपा छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल; बुलंदशहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के आह्वान पर सपा के प्रांतीय नेता प्रो. टेकचंद जाटव और चौधरी भजनलाल विमल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की ली सदस्यता, जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस पार्टी ही है संविधान व सामाजिक न्याय की सच्ची रक्षक।




3.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भोंखेड़ा में समुदाय विशेष के घरों पर आपत्तिजनक पर्चे फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, रातोंरात फैला तनाव; गुरुवार रात अराजक तत्वों ने समुदाय विशेष के लोगों के घरों के बाहर आपत्तिजनक शब्दों वाले पर्चे फेंक दिए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पर्चे कब्जे में लेकर शुरू की जांच, सीओ बोले जांच के बाद की जाएगी आगे की कानूनी कार्रवाई।


4.📰✍️ शहर के टांडा इलाके में चला पालिका का बुलडोजर, 5320 वर्ग मीटर सरकारी भूमि कराई कब्जा मुक्त; बुलंदशहर नगर पालिका परिषद ने टांडा क्षेत्र में लंबे समय से भूमाफियाओं के कब्जे में रही गाटा संख्या 203 की 640 वर्ग मीटर व गाटा संख्या 215 की 4680 वर्ग मीटर सहित कुल 5320 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को कराया मुक्त, कार्रवाई के बाद मौके पर चेतावनी बोर्ड लगाकर दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी।

5.📰✍️दिन में बीनते कूड़ा, रात में करते चोरी; खुर्जा पुलिस ने खुर्जा जंक्शन फुट ओवरब्रिज के पास से गिरधान, सोनू और पातीराम उर्फ पतंगा को किया गिरफ्तार, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह दिन में कूड़ा बीनते समय शराब ठेकों व दुकानों में करते थे रेकी, रात में वारदात को देते थे अंजाम। कब्जे से 70,784 रुपये नकद, 878 ग्राम सफेद धातु व एक डीवीआर बरामद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा-शिकारपुर कट पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बैलगाड़ी को रौंदा, चालक व बैल की मौत; पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से बैलगाड़ी चालक 50 वर्षीय महावीर पुत्र कालीचरण निवासी बगराई की हो गई मौत, पुलिस ने घायल महावीर को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, हादसे में बैल की भी मौके पर ही मौत।


📰✍️नववर्ष पर बुलंदशहर पुलिस का एक्शन, 61 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट, 18 मुकदमे दर्ज; एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने हत्या, लूट, चोरी व धोखाधड़ी में लिप्त 61 संगठित अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 18 मुकदमे किए दर्ज, पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले हैं दर्ज, अपराध से अर्जित संपत्ति भी की जाएगी कुर्क।

📰✍️यूपी पुलिस के ऑपरेशन शूट आउट पर NCP का विरोध, असंवैधानिक बताते हुए ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा का ऐलान; बुलंदशहर में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा ने पुलिस ऑपरेशन शूट आउट को असंवैधानिक बताते हुए आरोप लगाया कि इसकी आड़ में ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित व पिछड़ों को बनाया जा रहा है निशाना, साथ ही यूपी में जिलावार संगठन विस्तार और ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा निकालने की घोषणा की।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हार्ट अटैक से फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन; आज दोपहर सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे वह, बैठक के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीलीभीत बाईपास स्थित निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

News Editor: Dharmendra Mittal


