1 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📍पीड़ित मानव समाचार पत्र की पूरी टीम की तरफ से आप सभी पाठकों को अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

टॉप न्यूज: नए साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका; केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 111 रुपये की की बढ़ोतरी, हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं किया गया है कोई बदलाव।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️जनवरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हैं संभावित, 67 IAS अफसरों के प्रमोशन के बाद बदलेगी UP की ब्यूरोक्रेसी, कई जिलों के DM भी बदलने के आसार; 67 आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, जिसमें 2001 बैच के अफसर प्रमुख सचिव और 2010 बैच के अफसर सचिव पद पर होंगे प्रमोट, प्रमोशन को पहले ही  मिल चुकी है मंजूरी, ऐसे में नए पदों पर तैनाती, महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव और कुछ जिलों में डीएम बदलने की  तेज हैं चर्चाएं।

2.📰✍️ नववर्ष पर जनपद के मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दिन में निकली श्याम खाटू की निशान यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत; शहर के प्रसिद्ध मां काली मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, माता मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर मंदिर, खुर्जा के देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़, वहीं पुरानी जेल के पीछे श्याम खाटू मंदिर से निकली निशान यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया गया स्वागत, व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात से ही सड़कों पर निकले एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारी, दिनभर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल।

3.📰✍️बुलंदशहर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, DM व SSP ने दिखाई हरी झंडी; परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा शपथ दिलाकर जागरूकता प्रचार वाहन को किया गया रवाना, इस दौरान जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लोगों से की हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण, कोहरे में सावधानी और नशे में वाहन न चलाने की अपील।

4.📰✍️ सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर भारत विकास परिषद सेवार्थ के सदस्यों ने की नववर्ष की शुरुआत, जरूरतमंद बच्चों को बांटे जर्सी-स्वेटर; ठंड को देखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चों को जर्सी व स्वेटर किए गए वितरित, इस दौरान अध्यक्ष अनिल बंसल, चन्द्र भूषण मित्तल, नीरज अग्रवाल, सुनील ठाकुर, सोनू बृजवासी, विशाल जालान, चित्रा मित्तल, मेघा जालान, यशेष तोमर, राधा सिंह, मीनू राठौर, दीप्ति सिंह आदि रहे मौजूद।

5.📰✍️ कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया नववर्ष, कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प; इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीं शुभकामनाएं। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा संगठन के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्पों का वर्ष होगा आने वाला साल, कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का किया आह्वान।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जब हम और आप मना रहे थे नए साल का जश्न, उस समय सिकन्द्राबाद में जनपद की पुलिस बदमाशों से कर रही थी मुठभेड़; देर रात क्षेत्र में गुर्जर चौक के पास हुई मुठभेड़ में लूटी वैगनआर के साथ शातिर बदमाश प्रवीण पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, साथी फरार। कब्जे से अवैध तमंचा व लूटी कार बरामद, जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है; पुलिस के अनुसार प्रवीण खुर्जा देहात के चर्चित मनोज गौतम हत्याकांड में जेल जा चुका कुख्यात अपराधी है।

📰✍️छतारी क्षेत्र में सड़क हादसा, ड्यूटी जा रहे युवक की मौत; क्षेत्र के गांव हरजीपुरा निवासी उदयवीर सिंह निजी कंपनी में नोएडा ड्यूटी जा रहे थे, रात में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, राहगीरों ने घायल अवस्था में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गंभीर चोटों के चलते युवक की मौत हो गई।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कानपुर में देर रात जीटी रोड स्थित हैलट नहरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत; हादसे में चौबेपुर के ग्राम कंजती निवासी शिवम शर्मा और उसके मामा घाटमपुर कोतवाली के ग्राम शीतलपुर निवासी शिवाकांत की हो गई मौत।पुलिस ने नजीराबाद चौराहे के पास ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से हो गया फरार।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: