30 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ऑनलाइन मुनाफे का झांसा देकर खुर्जा नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक से 18.99 लाख की ठगी, नोएडा की युवती पर एफआईआर; खुर्जा नगर पालिका में तैनात राजस्व निरीक्षक कपिल शेखर से नोएडा सेक्टर-58 निवासी आकांक्षा नामक युवती ने ऑनलाइन बिजनेस व शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर की ठगी, UPI व RTGS के माध्यम से 18 मार्च 2025 से विभिन्न तिथियों में कुल 18,99,000 रुपये कराए ट्रांसफर, पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल में एफआईआर दर्ज।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️सिटी क्षेत्र की जगमोहन मार्केट स्थित एक कार्यालय में दिन दहाड़े दराज से 90 हजार की चोरी, कैमरे में कैद आरोपी; पीड़ित एडवोकेट डीसी वर्मा के अनुसार बीते कल उसने करीब 90,000 रुपये टेबल की दराज में रखकर किया था लॉक, लेकिन दोपहर 3 बजे लौटने पर दराज का टूटा मिला लॉक, रुपये थे गायब। पास के पंडित ज्वैलर्स की सीसीटीवी फुटेज में कार्यालय में घुसते और कुछ देर बाद बाहर निकलकर स्कूटी पर फरार होते देखा गया एक युवक, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ बहन के कंगन पसंद आए तो बेटे से कराई लूट, रिश्तों को शर्मसार करने वाले जहांगीराबाद लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, मां-बेटे समेत 4 गिरफ्तार; महिला आरोपी ने अपनी ही बहन के कंगन व आभूषण पसंद आने पर बेटे व रिश्तेदारों के साथ लूट की रची साजिश, 27 दिसंबर को दिल्ली निवासी शगुफ्ता से ग्राम रोंडा के पास कोहरे में हुई थी लूट की वारदात, जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम देहात ने ग्राम जुगसाना कलां के पास से जहांगीराबाद निवासी शामुद्दीन व गोलू उर्फ सालिम और दिल्ली निवासी हारिस उर्फ समीर व उसकी मां नन्हीं को लूटा माल, स्कॉर्पियो, बाइक व दो अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार।

4.📰✍️बुलंदशहर नगर पालिका बोर्ड बैठक में 91 में से 90 प्रस्ताव पारित, दो तिहाई प्रस्ताव बिना पढ़े-बिना बहस हुए स्वीकृत; चौंकाने वाली बात रही कि 65 प्रस्ताव बिना पढ़े व बिना चर्चा के ही कर दिए गए मंजूर, एक प्रस्ताव अगली बैठक के लिए स्थगित। पालिकाध्यक्ष ने की बैठक की अध्यक्षता, ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने किया संचालन। इस दौरान जुलाई से नवंबर तक आय-व्यय विवरण हुआ‌ पेश, वहीं स्वास्थ्य अनुभाग में 450 सफाईकर्मी, 50 ड्राइवर और 10 चौकीदारों की संविदा 15 अप्रैल तक बढ़ाने को दी गई हरी झंडी।

5.📰✍️हिन्दू राष्ट्र स्थापना व गौ-रक्षा संदेश के साथ हरिद्वार से मथुरा पदयात्रा पर निकली लोकगायिका कवि सिंह का बुलंदशहर में भव्य स्वागत; यात्रा जैनपुर, मऊखेड़ा, डीएम रोड होते हुए पहुंची शहीद चौक, जहां राष्ट्र चेतना मिशन कार्यकर्ताओं ने किया‌ स्वागत। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शहर में साठा पुलिस चौकी निकट प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवा शॉल व भारत माता का चित्र सौंपकर किया सम्मानित। कार्यक्रम में हेमन्त सिंह, आचार्य कृष्ण मिश्र, अनिल ठाकुर, भूपेन्द्र कौशिक, तनुज सनातनी, रामावतार लोधी, कुलवीर अहलावत, अर्पित भारद्वाज, लकी पंडित आदि रहे शामिल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी का न्यू ईयर सेलिब्रेशन, अलका मोटल में डीजे-गेम्स में झूमे सदस्य; सीए आयुष बंसल व नवीन गर्ग के संयोजन में आयोजित हुई न्यू ईयर पार्टी में सदस्यों ने की खूब मस्ती, अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने सभी को नववर्ष की दीं शुभकामनाएं। कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल व अजय गोयल का व्यवस्थाओं में रहा सहयोग। सदस्यों ने नवीन गर्ग, आयुष बंसल व अंकुर गर्ग को सफल आयोजन के लिए पटका पहनाकर किया सम्मानित, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने सपरिवार की सहभागिता।

📰✍️खुर्जा में 7.95 करोड़ के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों का डीएम श्रुति ने किया निरीक्षण; ईओ नगर पालिका ने बताया क्षेत्र में करीब 7 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से 30 कार्य हैं प्रस्तावित, इनमें सड़क चौड़ीकरण, साइड टाइलिंग, धूल रोकथाम व सौंदर्यीकरण है शामिल, डीएम ने शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश।

📰✍️ अरनिया क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत; दशहरा धर्म कांटे के पास देर रात हुए सड़क हादसे में  गांव कहरौला निवासी राजेंद्र सिंह की मौके पर हो गई मौत, वह मेरठ से अपने दामाद सचिन कुमार के अंतिम संस्कार के बाद लौट रहे थे गांव, सचिन की हाल ही में शादी हुई थी, रविवार को खुर्जा हादसे में उनकी हुई थी मौत।

📰✍️ औरंगाबाद के लोक किसान इंटर कॉलेज मैदान में युवा सम्मेलन, पूर्व सांसद राजवीर सिंह लोधी बोले—शिक्षित समाज से ही मजबूत सत्ता और व्यवस्था; सम्मेलन को स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक सीपी सिंह, कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, मध्यप्रदेश विधायक पीतम लोधी, हमीरपुर विधायक ब्रजभूषण सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती सहित कई जनप्रतिनिधियों ने  किया संबोधित। कार्यक्रम संयोजक सोनू लोधी, सह संयोजक पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, जिलाध्यक्ष दुष्यंत लोधी, चेयरमैन जहांगीराबाद किशन पाल लोधी, पूर्व मंत्री राजीव लोधी, महेश लोधी, अमरपाल लोधी, इंजीनियर ललित लोधी, प्रधानाचार्य नानक चंद लोधी, गिरीश लोधी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन, ढाका में आज सुबह 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से चल रही थीं बीमार, अस्पताल में भर्ती थीं, जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख और बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: