चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ दुखद: सिटी क्षेत्र के मेडिसिन मार्केट निवासी व्यापारी और समाजसेवी अमित गोयल का 48 वर्ष की आयु में निधन; बीते कल अचानक सांस लेने की हुई थी दिक्कत, तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद नोएडा किया गया था रेफर, जहां आज दोपहर उपचार के दौरान तोड़ दिया दम; राधा माधव सत्संग मंडल से जुड़े अमित गोयल के आकस्मिक निधन पर व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख किया व्यक्त।




2.📰✍️सिकंदराबाद में टला बड़ा हादसा, दिल्ली- बुलंदशहर रोडवेज बस बनी आग का गोला, 35 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; दिल्ली से बुलंदशहर आ रही थी रोडवेज बस, रास्ते में सिकंदराबाद क्षेत्र के NH-34 स्थित शिवा ढाबे के पास अचानक लग गई आग, चालक किरण पाल सिंह और परिचालक की तत्परता और सूझबूझ से सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया बाहर, सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, हालांकि तब तक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी बस।



3.📰✍️बढ़ती सर्दी में जरूरतमंदों की मदद करने बीती रात सड़कों पर उतरे एएसपी ऋजुल और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौड़; क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों, बच्चों व जरूरतमंदों को बांटे कंबल। लोगों से संवाद कर ठंड से बचाव के बताए उपाय, हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। बुलंदशहर पुलिस की इस मानवीय पहल की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल, खूब हो रही आईपीएस ऋजुल की सराहना।


4.📰✍️घने कोहरे का कहर, खुर्जा क्षेत्र में NH-34 पर कैलाश हॉस्पिटल के सामने चार वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल; आज सुबह घने कोहरे के चलते एक के बाद एक आपस में टकरा गए चार वाहन, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हो गई मौत जबकि कार सवार दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।

5.📰✍️कोहरे में सावधानी जरूरी, सड़क सुरक्षा को लेकर बुलंदशहर पुलिस ने वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाइजरी; जिसमें लेन में चलने, ओवरटेक न करने, लो बीम लाइट, फॉग लाइट व डी-फॉगर के प्रयोग, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, सुरक्षित दूरी, नशे व नींद की हालत में वाहन न चलाने, हादसे की स्थिति में हजार्ड लाइट व ब्रेकडाउन साइन लगाने तथा आपात स्थिति में 112 व 108 पर संपर्क करने की अपील की गई।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शहर के एक होम्योपैथी डॉक्टर पर निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 36 लाख ठगने का आरोप; सिटी क्षेत्र के मोहल्ला यमुनापुरम निवासी पीड़ित अमित कुमार गुप्ता ने चिकित्सक पर व्यापार में निवेश के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में दर्ज कराई है रिपोर्ट, पीड़ित के अनुसार वर्ष 2018 से आरोपी ने अच्छे मुनाफे का लालच देकर चेक व नकद के जरिए ली रकम, जिसके लिए उसने अपना फ्लैट तक दिया बेच, रकम मांगने पर टालमटोल करने लगा आरोपी, पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।

📰✍️सास और देवर की हैवानियत, पहासू थाना क्षेत्र में बहू की बेरहमी से पिटाई, मासूम बच्चों संग थाने पहुंची पीड़िता; क्षेत्र के लाललेर गांव में सास और देवर ने बहू को बुरी तरह पीटकर घर से दिया निकाल, मारपीट में महिला के सिर व पसलियों में आई गंभीर चोट, रोती- बिलखती अपने दो मासूम बच्चों के साथ थाने पहुंची पीड़िता, रोजाना मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार।

📰✍️औरंगाबाद के मासूम अली बने AIMIM के जिलाध्यक्ष; ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके मोहल्ला मेवातियान स्थित आवास पर पहुंचकर दी बधाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उनकी पार्टी के प्रति लगन, योगदान व संघर्ष का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के हाथ मजबूत करने की जताई गई अपेक्षा।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ कानपुर रजिस्ट्री कार्यालय में इनकम टैक्स की रेड, बैनामों में अनियमितताओं से करीब 2500 करोड़ की गड़बड़ी उजागर; सहायक निदेशक विमलेश राय के नेतृत्व में दोपहर से देर शाम तक छापेमारी कर की गई सैकड़ों बैनामों की जांच, इस दौरान अधूरे दस्तावेज, गलत पैन नंबर व अपूर्ण विवरण आए सामने, जिनके चलते करीब 2500 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का है अनुमान।

📰✍️कल 28 दिसंबर को मेरठ पहुंचेंगे भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी; सुबह दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए पहुंचेंगे मेरठ, इवाया रिसोर्ट में करीब सवा घंटे पश्चिम क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक लेकर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक कर शाम को दिल्ली होंगे रवाना।

News Editor: Dharmendra Mittal


