चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें
📍 बुलंदशहर में पिछले पांच दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त; हाईवे पर रेंग रहे वाहन, स्कूल समय में बदलाव न होने से ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने ठंड और कोहरे के चलते की परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग।

1.📰✍️ आखिरकार जिला प्रशासन को आई रैन बसेरों की याद, बढ़ती सर्दी में डीएम श्रुति ने रात रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, अलाव-कंबल और हीटर व्यवस्था पर ईओ को दिए सख्त निर्देश।

➡️ शहर के मलका पार्क स्थित रैन बसेरे और भूतेश्वर मंदिर के पास नगर पालिका के 100 क्षमता वाले आश्रय गृह का निरीक्षण कर ठहरे लोगों से सुविधाओं, गंतव्य और रुकने के कारणों की ली जानकारी, कहा खुले में न सोए कोई भी व्यक्ति, प्रमुख स्थानों पर जलाए जाएं अलाव। निरीक्षण में एसडीएम सदर दिनेश चंद्र, तहसीलदार मनोज कुमार व ईओ अश्विनी कुमार रहे मौजूद।
➡️ इसी क्रम में आज दिन में सिकंदराबाद बस स्टैंड रैन बसेरे का डीएम ने किया निरीक्षण, रजिस्टर व सुविधाओं पर दिए निर्देश। प्रत्येक ठहरने वाले व्यक्ति का पूरा विवरण दर्ज करने और साफ-सफाई व सुविधाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, निरीक्षण के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसडीएम दीपक पाल मौजूद रहे।



2.📰✍️बुलंदशहर के बहुचर्चित NH-91 मां-बेटी गैंगरेप कांड में 9 साल बाद 5 दरिंदे दोषी घोषित, 22 दिसंबर को होगा सजा का एलान; मामले में मुख्य पोक्सो कोर्ट ने साल 2016 में दोस्तपुर गांव के पास परिवार को बंधक बनाकर गैंगरेप करने वाले 5 आरोपियों को धारा 394, 395, 397, 376D, 120B व 5/6 में ठहराया दोषी, मामले में 11 आरोपी थे जिनमें 3 को सीबीआई ने दी क्लीनचिट, दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए और ट्रायल के दौरान एक अभियुक्त की हो चुकी है मौत, एडीजीसी वरुण कौशिक ने रखा अभियोजन पक्ष।



3.📰✍️ शहर के हर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह व टीआई राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में आज सड़क सुरक्षा को लेकर बुलंदशहर में चला विशेष यातायात जागरूकता अभियान; दोपहिया, तिपहिया, ई-रिक्शा व ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर, वेब शुगर मिल पर 120 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगाकर बढ़ाई गई दृश्यता। साथ ही चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा व रात्रि प्रकाश व्यवस्था के प्रति जागरूक कर कोहरे में रिफ्लेक्टर की बताई उपयोगिता।

4.📰✍️Honest Club संस्कार शाखा ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र; ठंड से बचाव हेतु गर्म टोपी, मोज़े और बिस्कुट पैकेट किए वितरित। अध्यक्ष शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष अधिवक्ता समर्थ गुप्ता, सचिव अंकुश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल सहित सदस्यों ने सेवा भावना का दिया संदेश, भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखने कही बात।


5.📰✍️ बुलंदशहर की शिक्षिका ने बढ़ाया जिले और मंडल का मान, राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में शिक्षिका शशि राठी अव्वल; वाराणसी में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में बुलंदशहर की शिक्षिका शशि राठी ने अध्यापक वर्ग में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान किया हासिल, उनके प्रोजेक्ट “मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग” को निर्णायकों और एनसीईआरटी टीम ने सराहा, उपलब्धि से शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सिकंदराबाद में डीएम-एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं; कुल 20 शिकायतें हुई प्राप्त, जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जन शिकायतों को सुनकर कई मामलों का तत्काल कराया समाधान, शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश।


📰✍️स्याना में बच्चे को स्कूल छोड़ने गए पिता की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद घटना; क्षेत्रके एक निजी विद्यालय में बच्चे को छोड़ने पहुंचे तारीक मेवाती सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल परिसर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, हड़कंप के बीच उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने से डॉक्टर ने मृत कर दिया घोषित।

📰✍️बुलंदशहर के सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में बच्चों को दिखाई गई चार साहिबज़ादों की शौर्य गाथा; राष्ट्र चेतना मिशन के अभियान के तहत बड़ी एलईडी स्क्रीन व साउंड सिस्टम के साथ दिखाई गई गुरु गोबिन्द सिंह जी के चार पुत्रों के बलिदान पर आधारित एनिमेशन फ़िल्म “चार साहिबज़ादे”, ग्रुप डायरेक्टर निर्भय सिंह बेनीवाल, सोनाली चौधरी, चेयरमैन वेदिका सिंह, प्रिंसिपल अंकित शर्मा व अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ।


📰✍️खुर्जा में NH-34 बगराई बाईपास पर प्लास्टिक दरवाजों से लदे ट्रक में अचानक लगी आग, अफरा- तफरी के बीच लगा जाम; गाजियाबाद से बनारस प्लास्टिक के दरवाजे लादकर जा रहा था ट्रक, एक तरफा वाहनों के रुकने से लग गया जाम, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।

📰✍️ खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में बीती रात जनसेवा केंद्र संचालक को दबंगों ने दुकान से बाहर खींचकर मारे लात-घूंसे और की तोड़फोड़; पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर शुरू की कार्रवाई।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️असम के होजाई में राजधानी एक्सप्रेस हाथियों से टकराई, 8 जंगली हाथियों की मौत, इंजन समेत 6 कोच डिरेल; गुवाहाटी से करीब 126 किमी दूर तड़के करीब 2:15 बजे हाथियों के झुंड से टकरा गई सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, लोको पायलट द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के बावजूद नहीं टल सकी टक्कर।
News Editor: Dharmendra Mittal


