चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
यूपी टॉप हेडलाइन: पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को मिली नई बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन साल के लिए किया नियुक्त। उनकी पत्नी पूर्व आईएएस डिम्पल वर्मा वर्तमान में रेरा की सदस्य के पद पर हैं तैनात।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें
बुलंदशहर के अभिभावकों की मांग: ठंड और कोहरे से कांपा बुलंदशहर, स्कूल समय बदलने की उठी मांग; अचानक बढ़ी ठंड के साथ कोहरा और पाला पड़ने से जनजीवन हो गया है अस्त-व्यस्त, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है सबसे अधिक असर, भारी बस्ता लेकर ठिठुरते नजर आ रहे हैं सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, ठंड के बावजूद स्कूलों के समय में कोई बदलाव न होने से चिंतित हैं अभिभावक, जिला प्रशासन से लगाई तत्काल स्कूलों का समय बदलने की गुहार।

1.📰✍️ जिला कारागार और बाल संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसएसपी; इस दौरान जिलाधिकारी श्रुति और कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने स्वच्छता, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।




2.📰✍️ शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हाथों में झंडा और बैनर लेकर भाजपा दफ्तर का घेराव को निकले सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डीएवी फ्लाईओवर पर रोका; पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मिनी बसों से बैठाकर भेजा पुलिस लाइन, मनरेगा व नेशनल हेरॉल्ड मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे कार्यकर्ता, घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर मच गई अफरा तफरी, इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ो कांग्रेसी रहे उपस्थित।



3.📰✍️यातायात व्यवस्था बिगड़ने पर टीआई संजय वर्मा लाइन हाजिर, राजपाल सिंह तोमर बने नए यातायात निरीक्षक; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने यातायात व्यवस्था में सुधार न होने पर एक वर्ष से तैनात यातायात निरीक्षक संजय वर्मा को लाइन हाजिर कर पीआरओ राजपाल सिंह तोमर को नया टीआई किया नियुक्त, एसएसपी ने व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार और लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

4.📰✍️शहर की दुर्गापुरम कॉलोनी में छुट्टा सांड का कहर, बुजुर्ग पर जानलेवा हमला CCTV में कैद, हालत गंभीर; छुट्टा सांड को भगाने के दौरान बुजुर्ग मेघराज सिंह पर सांड ने अचानक हमला कर जमीन पर दिया पटक, पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांड को भगाकर घायल बुजुर्ग को अस्पताल में कराया भर्ती, जहां उपचार जारी है।

5.📰✍️10 हजार का इनामी जाली करेंसी तस्कर सुनील उर्फ लेफ्टी गिरफ्तार, ककोड़ पुलिस ने मुठभेड़ में लंगड़ा कर किया गिरफ्तार; कब्जे से एक चोरी की बाइक व तमंचा किया बरामद, आरोपी पर जाली करेंसी से जुड़े कई गंभीर मुकदमे पहले से हैं दर्ज।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सर्दी में रोडवेज का नया नियम, बुलंदशहर रोडवेज डिपो से रात में 25 से कम यात्रियों पर बस संचालन बंद रहेगा; एआरएम परमानंद ने बताया कि सर्दी के कारण रात में सवारी कम होने से निगम को राजस्व हो रहा था नुकसान, इसलिए दिल्ली, गाजियाबाद सहित रूटों पर लागू किया गया है यह निर्देश।

📰✍️अगौता में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु मीना मंच का दो दिवसीय सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण संपन्न; खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका की मौजूदगी में आत्मरक्षा, जीवन कौशल, मीना मंच गठन सहित विषयों पर हुई चर्चा, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडे के निर्देशन में आयोजित हुआ प्रशिक्षण।


📰✍️शिकारपुर क्षेत्र में पहासू रोड स्थित टक्कर नगलिया के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद; अचलपुर निवासी युवक गौरव का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

📰✍️अनूपशहर में वीर बाल दिवस पर चार साहिबजादों के बलिदान को नमन, एलडीएवी कॉलेज में भावुक हुआ माहौल; राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा चार साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए एनिमेशन फिल्म “चार साहिबजादे” का किया गया प्रदर्शन, अध्यक्ष हेमन्त सिंह व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह ने युवाओं को बलिदान से प्रेरणा लेने का दिया संदेश।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मथुरा में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई 19 मौतों के बाद योगी सरकार सख्त, आगरा व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की घटाई स्पीड लिमिट; कार व जीप की स्पीड 120 से घटाकर 80 किमी प्रति घंटा और बस-ट्रक की 100 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा तय की गई, ओवरस्पीड पर 2 से 4 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा, यह व्यवस्था अगले दो माह तक रहेगी लागू, जल्द गाइडलाइंस होंगी जारी।

📰✍️लखनऊ में घने कोहरे की भेंट चढ़ा भारत-दक्षिण अफ्रीका T20 मैच, खराब विजिबिलिटी के चलते रद्द; अंपायरों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रद्द कर दिया मैच, कोहरे की वजह से मैच रद्द होने का यह बताया जा रहा है पहला मामला।

📰✍️लखनऊ में लंबे इंतजार के बाद भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी तेज; क्षेत्रीय इकाइयों और अग्रिम मोर्चों के बदले जा सकते हैं अध्यक्ष, पंचायत व विधानसभा चुनावों को देखते हुए बनेगी नई टीम, सूत्रों के अनुसार पंकज चौधरी भरोसेमंद और अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंप सकते हैं अहम जिम्मेदारी।
News Editor: Dharmendra Mittal


