9 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️डिबाई क्षेत्र के गांव वीरपुर में शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग की छापेमारी, लंबे समय से ओवर रेटिंग और अवैध वसूली की मिल रही थी शिकायतें।

➡️ निरीक्षण के दौरान आबकारी इंस्पेक्टर हर नारायण ने पाया कि निर्धारित मूल्य से अधिक राशि पर शराब बेच रहे हैं ठेका संचालक, ठेकों पर रेट लिस्ट और अनिवार्य दस्तावेज भी नहीं थे लगे, स्थानीय लोगों की मानें तो इस बात का विरोध करने पर ग्राहकों के साथ बदसलूकी करते थे ठेका कर्मचारी। आबकारी विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा दोबारा शिकायत मिलने पर की जाएगी लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️लगातार बढ़ती हुई सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलने शुरु; नगर पालिका ने रैन बसेरों के साथ अलाव की व्यवस्था भी की शुरु।

➡️ पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि वर्तमान में पाँच स्थानों काला आम चौराहा, भूतेश्वर मंदिर, स्याना बस अड्डा, भूड़ चौराहा और जिला चिकित्सालय परिसर में जलाए जा रहे हैं अलाव। जल्द ही रेलवे स्टेशन, अंसारी रोड, डिप्टी गंज और अनूपशहर–जहांगीराबाद बस अड्डा सहित कुल 12 स्थानों पर होगी अलाव की व्यवस्था, पुलिस पिकेट वाले स्थानों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा अलाव।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️शहर की बीसा कॉलोनी में चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर; असलम व शादाब द्वारा कुल 8 बीघा में बसाईं जा रही अवैध कॉलोनियों‌ को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त

➡️ विभाग ने असलम की लगभग 3 बीघा और कॉलोनी के पीछे बंबे के पास शादाब की लगभग 5 बीघा अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त। सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता व पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई। उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान में जनता से की अपील—बिना मानचित्र स्वीकृति न करें निर्माण, अवैध कॉलोनी में न खरीदें भूखंड।

4.📰✍️ कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर की उनके दीर्घायु होने की कामना।

➡️इस दौरान वक्ताओं ने सोनिया गांधी के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रहित में उनके योगदान को किया याद। जिलाध्यक्ष ने कहा सोनिया गांधी हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए रही हैं प्रेरणा स्रोत। कार्यक्रम में सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, रवि लोधी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद।

5.📰✍️सर्दी में जरुरतमंद बच्चों को होगा स्वेटर वितरण, 10 जनवरी को मनाएंगे लोहरी–मकर संक्रांति पर्व; भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ की बैठक में लिया गया निर्णय।

➡️ संस्था के अध्यक्ष अनिल बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक का सचिव विकास ग्रोवर ने किया संचालन, नगर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर और जर्सी वितरित करने का बैठक में लिया गया निर्णय। साथ ही नववर्ष पर संस्था का कैलेंडर किया जाएगा प्रकाशित। बैठक में कमल किशोर गोयल, चन्द्र भूषण मित्तल, राजपाल सिंह वर्मा, नितिन सचदेवा, सतेन्द्र अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, लोकेश बंसल, ललित सिंहल, राजेश गुप्ता, प्रदीप शर्मा, गोपाल बंसल समेत परिषद के अनेक सदस्य रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️डिबाई क्षेत्र के गांव भीमपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद उपचार के दौरान एक महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर ऑपरेशन में लापरवाही का लगाया आरोप; गांव चौगानपुर निवासी पीड़ित पति ओमवीर सिंह की तहरीर पर डिबाई पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट। बताया उनकी पत्नी मोहिनी गर्भवती थीं, देर रात दर्द होने पर नर्सिंग होम पर लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने ऑपरेशन कर डिलीवरी करा दी। ओमवीर के अनुसार दो दिन बाद उनकी पत्नी मोहिनी का पेट फूलने अचानक लगा और उपचार के दौरान हो गई मौत।

📰✍️डिबाई क्षेत्र के भीमपुर गांव में भीड़ द्वारा युवक यूसुफ की हत्या के मामले में परिवार से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, इंसाफ का दिलाया भरोसा; परिवार का आरोप गलत बयान देकर मामले को दबा रही है पुलिस। जिलाध्यक्ष ने एसपी देहात को ज्ञापन देकर की हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने, दोषियों की गिरफ्तारी और परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग। कहा मामले को गैर-इरादतन हत्या बताकर कमजोर करने का प्रयास नहीं किया जाएगा बर्दाश्त।

📰✍️चोला थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में गृह क्लेश के चलते युवक ने जहर खाया, मौत; निवासी महेश ने रात जहरीला पदार्थ खाकर तबीयत बिगड़ने पर खुद ही 112 पर कॉल कर  दी जानकारी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हो गई मौत।

📰✍️पहासू क्षेत्र में अहमदगढ़ पहासू मार्ग पर आवारा सांडों का हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; वायरल वीडियो में  खेत और सड़क पर भिड़ते दिख रहे हैं सांड, सांडों की जबरदस्त भिंड़त से दहशत में स्थानीय लोग।

📰✍️ नवंबर माह में आईजीआरएस निस्तारण में नंबर वन बुलंदशहर पुलिस; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान किया हासिल। शीर्ष रैंक पर रहे कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, औरंगाबाद, गुलावठी, चोला, स्याना, नरसेना, बीबीनगर, अरनिया, जहांगीरपुर, शिकारपुर, पहासू, अहमदगढ़, सलेमपुर, अनूपशहर, अहार, छतारी, नरौरा और रामघाट थाने। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️पचास हजार का ईनामी कुख्यात बदमाश समयदीन उर्फ सामा शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में धराशाई; शामली पुलिस के अनुसार समयदीन यूपी से फरार होकर कर्नाटक में रह रहा था, समयदीन पर 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। उसने दक्षिण भारत में कुछ घटनाओं को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि उस पर तीन मुकदमे वहां भी दर्ज हैं।

📰✍️अमरोहा में 26 दिन के मासूम बेटे की दबकर मौत; क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव में सोते समय करवट बदलने पर हादसे में 26 दिन के नवजात की मौत हो गई। सद्दाम अब्बासी और उनकी पत्नी आसमा ने बेटे सूफियान को अपने बीच सुला रखा था। रात में दोनों के करवट बदलने से बच्चा दब गया। कुछ देर बाद मां उठी तो बच्चे में कोई हरकत नहीं मिली। दंपती उसे गजरौला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: