चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️हृदयगति रुकने से औरंगाबाद निवासी असम रायफल्स के जवान अरुण राघव की मौत, पैतृक गांव में गमगीन माहौल में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई, ज्येष्ठ पुत्र उमंग सिंह ने दी मुखाग्नि।

➡️ हृदयगति रुकने से 4 दिसम्बर को हुई थी मणिपुर में तैनात जवान की मौत, आज सुबह 72 घंटे बाद उनके पैतृक गांव नगलाकरन पहुंचा पार्थिव शरीर, असम रायफल्स के जवानों ने तिरंगे में लिपटी जवान की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें दी अंतिम सलामी, जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पचक्र किए अर्पित।



2.📰✍️नवंबर में बुलंदशहर पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए 142 मोबाइल किए बरामद, मालिकों को सुपुर्द कर लौटाई उनके चेहरों की मुस्कान।

➡️ करीब 28.5 लाख रुपये बताई गई है इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत, CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई यह कार्रवाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित हुआ अभियान।



3.📰✍️ शहर के आईपी कॉलेज में नये आपराधिक कानूनों को लेकर कार्यशाला आयोजित, एसएसपी और अपर जिला जजों ने दिया प्रशिक्षण।

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व अपर जिला जजों द्वारा जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व विवेचकों को नये आपराधिक कानूनों व गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर दिया गया प्रशिक्षण। कार्यशाला में जीरो एफआईआर, E-FIR, फोरेंसिक तकनीक, महिला- बाल सुरक्षा प्रावधानों व प्रभावी जांच के आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से की गई चर्चा।

4.📰✍️खानपुर थाना क्षेत्र के गुरावाली गांव के पास जंगल में मिला एक नवजात बच्ची का शव, इलाके में मचा हड़कंप।
➡️ सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया मामले में सभी पहलुओं पर की जा रही है जांच। ग्रामीणों का अनुमान है कि किसी अविवाहित मां ने सामाजिक डर के कारण बच्ची को दिया होगा फेंक।

5.📰✍️ 35 दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई अनूपशहर क्षेत्र में कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती का खुलासा; मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित और कांग्रेस कार्यकर्ता, धीमी जांच पर जताई नाराज़गी।
➡️अनूपशहर क्षेत्र में 2 नवंबर की देर शाम कांग्रेस नेता इशांक इशू शर्मा के घर उनकी मां को बंधक बनाकर की चोरों ने घटना को दिया था अंजाम, सीओ मधुप कुमार सिंह से मुलाकात कर कहा यदि दो दिन के भीतर घटना का खुलासा नहीं किया गया तो एसएसपी ऑफिस पर किया जाएगा धरना प्रदर्शन।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️आजाद पब्लिक स्कूल में ‘युगांतर-बदलते युगों की यात्रा’ वार्षिकोत्सव संपन्न; मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ। इस दौरान चेयरमैन वासिक आज़ाद, अध्यक्ष शारिक आज़ाद और प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह रहीं मौजूद। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्राचीन काल से आधुनिक युग तक मानव सभ्यता, विज्ञान एवं सामाजिक बदलावों का किया प्रभावशाली चित्रण।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आईएएस अधिकारी एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के स्टाफ अफसर रवीन्द्र कुमार को पितृशोक; पिता श्री विजय बहादुर वर्मा का गत दिवस 78 वर्ष की आयु में निधन, सरयू नदी के इल्तिफ़ात गंज घाट अम्बेडकर नगर में किया गया उनका अंतिम संस्कार, 17 दिसंबर को अंबेडकरनगर में होगी अरिष्ठी। उनके निधन पर अधिकारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख किया है व्यक्त।


📰✍️मेरठ में महिला अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, तीन वाहन जलकर खाक; जिला महिला अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग में खड़ी बेकार एम्बुलेंस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पांच एम्बुलेंस में से तीन आग की चपेट में आ गईं। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं है हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


➡️बिजनौर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी किया सुसाइड; थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रुप ले लिया। शाम पत्नी से झगड़े के बाद बाबूराम अपनी बेटी हर्षिका और बेटे दिव्यांशु को बाल कटवाने के बहाने खेत पर ले गया जहां दोनों को ज़हर देकर मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी ज़हर निगल लिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन बाबूराम को अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

News Editor: Dharmendra Mittal


