5 दिसंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

पीड़ित मानव समाचार पत्र समूह के संस्थापक और समाजसेवी स्वर्गीय श्री प्रेमचंद्र मित्तल की 48वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सिकंदराबाद में एनएच 34 पर आढ़ा गेट के पास टला बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस।

➡️ कार चालक के अचानक तेज यू टर्न लेने की वजह से हुई घटना, कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ विपरीत लेन में पहुंच गई कौशांबी डिपो की रोडवेज बस, गनीमत रही कार सवार रहे सुरक्षित। हादसे में यूटर्न के संकेतक हुए क्षतिग्रस्त, चालक सहित कुछ यात्रियों को आईं हैं मामूली चोटें। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने बस हटवाकर यातायात कराया सामान्य।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ स्याना क्षेत्र के जाड़ोल स्थित एक गौशाला में मृत गोवंश मिलने पर गौ रक्षकों में आक्रोश, जांच के आदेश

➡️गौ रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर गौशाला संचालक और केयरटेकर पर कार्रवाई की मांग करते हुए खानपुर थाने में की‌ शिकायत। गौ रक्षक अमित लोधी ने बताया गौशाला में  बेहद दयनीय है गौवंशों की स्थिति। भोजन, देखभाल और सुरक्षा के अभाव में तकलीफ झेल रहे हैं गोवंश। सर्दी से बचाव के लिए भी नहीं की गई है कोई उचित व्यवस्था।
मामले में एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा प्रकरण की जांच के लिए मौके पर भेजी गई है टीम, दोषियों के खिलाफ  की जाएगी उचित कार्रवाई।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️गुलावठी क्षेत्र में गैंगस्टर साजिद‌ उर्फ चूमड़ा की अवैध रुप से अर्जित लगभग 42 लाख की सम्पत्ति कुर्क, डीएम के आदेश के बाद हुई कार्यवाही।

➡️ 27 नवंबर को डीएम ने कुर्की के आदेश किए थे पारित, आज हुई कुर्की की कार्रवाई। साजिद ने लूट, चोरी व नकबजनी जैसी वारदातों से धन अर्जित कर अपने गांव भमरा में बनवाया था 75 वर्ग मीटर में मकान, गुलावठी पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मकान को किया कुर्क। साजिद उर्फ चूमड़ा के खिलाफ बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ व गाजियाबाद के कई थानों में कुल 51 मुकदमे हैं दर्ज, वर्तमान में जिला कारागार बुलन्दशहर में बंद है साजिद।

4.📰✍️ किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबाता गुट का‌ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।

➡️ अनीश गाजी एडवोकेट के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन। जिसमें मुख्य रुप से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, वृद्ध और विधवा पेंशन को पूरे भारत में एक समान लागू करने, व शिक्षा और चिकित्सा को पूरे देश में निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों के संपूर्ण कर्ज माफी, अनाज की कालाबाजारी पर रोक लगाने और सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने जैसी मांगें भी इसमें थीं शामिल।

5.📰✍️ फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर आरक्षण लाभ लेने वाले 7 अभ्यर्थियों पर एफआईआर, मामला उजागर होने पर एसएसपी के आदेश पर हुई कार्यवाही।

➡️ आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का लाभ लेने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाने का मामला हुआ है उजागर, दस्तावेज़ सत्यापन में सात अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र पाए गए हैं कूटरचित, एसएसपी कार्यालय के प्रधान लिपिक की तहरीर पर सिटी कोतवाली में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज। वर्ष 2023 की 60,244 पदों की भर्ती में बुलंदशहर के 2093 चयनित अभ्यर्थियों में से 58 ने लिया था यह कोटा, जिनमें जांच में फर्जी साबित हुए सात लोगो के प्रमाणपत्र।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अनूपशहर क्षेत्र के जाफराबाद गांव में देखा गया 15 फीट लंबा अजगर, लोगों में दहशत का माहौल; पिछले एक हफ्ते में कई बार अलग-अलग ईंख के खेतों में देखा गया है लोगों के द्वारा अजगर, अजगर को ढूंढ कर रेस्क्यू करने में लगी वन विभाग की टीम।

📰✍️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण; इस दौरान पुलिसकर्मियों का टर्नआउट, शस्त्रों की जांच, अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग, एवं येलो टेप से घटनास्थल सुरक्षित करने की  कराई गई कवायद। परेड के बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में रिक्रूट आरक्षियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के दिए निर्देश। इस दौरान एएसपी ऋजुल रहे मौजूद।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ 15 दिन बाद बिलासपुर नहर चौराहे के जाम से लोगों को जल्द ही मिलेगी राहत; 3 करोड़ से अधिक लागत से बन रहा नया नहर पुल अब लगभग तैयार हो चुका है, 9 मीटर चौड़ा और 36 मीटर लंबा बनाया गया है यह पुल। पुल के दोनों ओर रैम्प बनाने का कार्य शेष है जिसे पीडब्ल्यूडी अधिकारी रवि कुमार के अनुसार अगले 15 दिनों में कर दिया जाएगा पूरा। पुल शुरु होने के बाद बुलंदशहर, नोएडा, दिल्ली, जेवर और हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन हो जाएगा सुगम, साथ ही लोगों को रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत।

📰✍️ आगरा में बाथरुम में नहाते समय एक सिपाही की करंट से मौत; सिपाही निखिल मोतला सुबह ड्यूटी जाने के लिए उठे, बाथरुम में पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में रॉड लगाया, थोड़ी देर बाद नहाने के लिए बाथरुम में गए तो पानी में उतरे करंट की चपेट में आ गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दोस्त को चिंता हुई। आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखा तो दरवाजा खुला था। निखिल जमीन पर गिरे पड़े थे। एक हाथ बाल्टी में था। निखिल को उठाने का कोशिश की तो दोस्त को भी करंट लग गया। फिर उन्होंने रॉड का स्विच ऑफ किया। भागकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: