चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर एसएसपी के पीआरओ राजपाल तोमर का मोबाइल नंबर हैक, व्यक्तिगत और व्हाट्सएप ग्रुपों पर शादी निमंत्रण के रूप में फाइल लिंक भेज रहा हैकर, मचा हड़कंप।

➡️SSP दिनेश कुमार सिंह के PRO राजपाल तोमर का निजी मोबाइल नंबर 9412348613 हो गया हैक, इसके बाद हैकरों ने उनके नंबर से कई लोगों को व्हाट्सएप पर भेजनी शुरू कर दीं संदिग्ध फाइलें, सोशल मीडिया पर पब्लिक अलर्ट जारी कर इस नंबर से कोई भी मैसेज या फाइल आने पर न खोलने का किया गया आग्रह।



2.📰✍️ अस्पताल में भर्ती बीमार मरीज को जबरन उठाकर जमीन का बैनामा कराने सब रजिस्ट्रार दफ्तर ले गए दबंग, मरीज की मौत, मौत के बाद परिजनों ने शव कलक्ट्रेट गेट पर रखकर किया हंगामा।

➡️थाना चोला क्षेत्र के गांव कादलपुर की घटना, परिजनों का कहना—कमजोर हालत का फायदा उठाकर धोखे से बैनामा गया कराया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन, न्याय का आश्वासन मिलने के बाद शव लेकर घर के लिए रवाना हुए परिजन। पुलिस ने बताया—जमीन के एवज में आरटीजीएस व चेक दिए गए, मामला संदिग्ध देखते हुए गहन जांच जारी, जबरन बैनामा साबित हुआ तो होगी कठोर कार्रवाई।



3.📰✍️जनपद में जारी है अवैध प्लाटिंग का कारोबार; खेती और फार्म हाउस की जमीनों को खरीदकर उन्हें समतल कर अवैध कॉलोनियां खड़ी कर रहे हैं भू-माफिया, नहीं लग रहा अंकुश।
➡️ इससे न सिर्फ सरकारी राजस्व का हो रहा नुकसान बल्कि अपनी जीवनभर की कमाई जोखिम में डाल रहे हैं अनजान खरीदार। जनपद में बेखौफ जारी है बिना अनुमति के प्लाटिंग और मिट्टी भराव का कार्य, इन खेतों को ‘अप्रूव्ड कॉलोनी’ बताकर भोले-भाले लोगों को प्लॉट बेच देते हैं प्रॉपर्टी डीलर। स्थिति तब गंभीर हो जाती है जब बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर चलाता है बुलडोजर, मिट्टी में मिल जाती है खरीदारों की जमा पूंजी, और जिम्मेदारी से बच निकलते हैं डीलर।
प्राधिकरण की आमजन से अपील – किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले अवश्य जांच लें कॉलोनी की वैधता।

4.📰✍️ बढ़ रहा है सर्दी का प्रकोप, 10 डिग्री तक पहुंच गया है रात का तापमान, लेकिन अब भी रैन बसेरों की व्यवस्था शुरु नहीं कर पाए हैं जनपद के अधिकांश नगर निकाय।
➡️ नगर पालिका बुलंदशहर ने स्थायी रैन बसेरा कर दिया है संचालित, जबकि अन्य स्थानों पर ठप पड़ी हैं तैयारियां। निर्देशों के मुताबिक हर साल दिसंबर की शुरुआत में शुरू हो जाना चाहिए रैन बसेरों का संचालन, मगर इस बार अधिकांश निकायों की लापरवाही के कारण जरुरतमंदों को ठंड में राहत मिलने में हो रही है देरी।

5.📰✍️थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतलपुर भासोली में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, अज्ञात हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार।

➡️गांव के पास भैसों के घेर पर मिला महिला ऊषा पत्नी राजपाल का शव, परिजनों के मुताबिक महिला की गला घोंटकर की गई हत्या, मृतका के बेटा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल हत्या का कारण नहीं स्पष्ट, आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई में जुटी पुलिस।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️स्याना क्षेत्र में नई मंडी स्थित आधा दर्जन से अधिक दुकानों से हुई चोरी और महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, चोरी का सामान सहित दो आरोपी गिरफ्तार; क्षेत्र की चौकी सराय नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर चोरों विनय उर्फ तोता और सोहनपाल उर्फ सोनू को चोरी किए महिंद्रा ट्रैक्टर, 2500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप, अवैध तमंचों तथा चोरी के उपकरणों सहित किया गिरफ्तार। दोनों आरोपियों ने हाल ही में स्याना इलाके में 15/16 नवंबर की रात नई मंडी स्थित दुकानों से डीवीआर व नकदी चोरी तथा 23 नवंबर को एक महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया था।


📰✍️थाना नरसैना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का पर्दाफाश करने पर स्वाट व फील्ड यूनिट टीम सम्मानित; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। पुलिस ने 10 सितंबर को मुठभेड़ में तीन आरोपियों को 4.550 किलो सफेद धातु, 77 पीली धातु की लौंग, दो तमंचे, कारतूस और एक अपाचे बाइक सहित गिरफ्तार कर घटना का किया था खुलासा।


📰✍️चोला पुलिस पर फायरिंग करने वाला हत्यारोपी मुठभेड़ में लंगड़ा; मुठभेड़ में 27 नवंबर की रात वलीपुरा नहर के पास हुए क्षमा शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी शलीम गोली लगने से घायल होकर कर लिया गया गिरफ्तार, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर की थी भागने की कोशिश, जिसमे कांस्टेबल अंकुर भी घायल हो गए। कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू तथा घटना में प्रयुक्त कपड़े बरामद।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अमरोहा में तेज रफ्तार ने ली चार डाक्टरों की जान, खड़ी डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार।

➡️ हादसे में चार एमबीबीएस डॉक्टरों की मौत हो गई। चारों डॉक्टर पार्टी करके स्विफ्ट डिजायर कार से गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी लौट रहे थे। यूनिवर्सिटी से महज 7 किमी पहले अतरासी के पास हादसा हो गया। हादसे में वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे अर्णब चक्रवर्ती (कोलकाता), आयुष शर्मा (दिल्ली), श्रेष्ठ पंचोली (दिल्ली) और सप्तऋषि (त्रिपुरा) की मौके पर मौत हो गई।

📰✍️कासगंज में देर रात एक विवाह समारोह के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर बड़ा बवाल, गुस्से में आए युवक ने कार से तीन लोगों को रौंदा, मौत।
➡️ गुस्से में आए युवक कौशल यादव ने गेस्ट हाउस के बाहर तेज रफ्तार में कार चढ़ा दी जिससे दूल्हे के ताऊ सुरेश चंद्र, चाचा गिरीश चंद्र और मौसा बृजेश गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
News Editor: Dharmendra Mittal


