चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बड़ी खबर: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की 11 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है समय सीमा; अब 12 से 15 दिसंबर तक चलेगी ड्राफ्ट रोल तैयार करने की प्रक्रिया, 16 दिसंबर को किया जाएगा प्रकाशन। 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी दावे- आपत्तियां।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शहर के सुशीला विहार फेस 2 में महिला के पैर छूकर ठगे सोने के कंगन; बोला–“आपके बड़े बेटे ने माप लेने भेजा है” और कंगन उतरवाकर निकला भाग, 10 दिन में तीसरी वारदात, पुलिस खंगाल रही फुटेज।
➡️ 29 नवंबर की सुबह दूध लेने निकली थी पुष्पलता देवी, महिला का शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग, पर तब तक आरोपी हो चुका था फरार। पीड़िता के बेटे गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत, पिछले 10 दिन में महिलाओं से जेवरात ठगी की यह है तीसरी वारदात। गिरोह खुलेआम सक्रिय, पुलिस अब तक एक भी मामले का नहीं कर सकी है खुलासा। एएसपी ऋजुल के अनुसार सीसीटीवी में कैद हुए हैं संदिग्ध युवक, जल्द गिरफ्तारी का किया दावा।



2.📰✍️मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारी में जुटे जिले के अफसर, जिले में अब तक 250 आवेदन हो चुके हैं प्राप्त।
➡️ जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि विभाग आवेदनों का कर रहा है सत्यापन, प्रति विवाह एक लाख रुपये का है प्रावधान, जिसमें 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये उपहारों पर और 15 हजार रुपये आयोजन पर किए जाएंगे खर्च, सत्यापन पूरा होने के बाद घोषित की जाएगी विवाह की तिथि, विभाग ने की पात्र लाभार्थियों से योजना का लाभ लेने की अपील।



3.📰✍️प्रांतीय अधिवेशन में आईएमए बुलंदशहर का रहा दबदबा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वार्षिक अधिवेशन में बुलंदशहर के चिकित्सकों ने प्रभावी उपस्थिति कराई दर्ज।

➡️ इस दौरान आगामी वर्ष के लिए चुनाव परिणाम किए गए घोषित, जिसमें बुलंदशहर शाखा के कई चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण पदों पर हासिल किया स्थान। बुलंदशहर के ईएनटी सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार और डॉ. वंदना सागर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्विरोध चुना गया, वहीं शाखा के पूर्व सचिव डॉ. मुदित कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश आईएमए की ओर से निर्विरोध हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया का जॉइंट सेक्रेटरी किया गया मनोनीत।
➡️प्रदेश में सबसे अधिक गतिविधियां आयोजित करने पर आईएमए बुलंदशहर शाखा को विशेष पुरस्कार से भी किया गया सम्मानित। पिछले वर्ष उत्कृष्ट कार्यों के लिए आईएमए अध्यक्ष डॉ. एस.के. गोयल एवं वरिष्ठ चिकित्सक ए.डी. शर्मा को भी अवॉर्ड प्रदान कर किया गया सम्मानित।

4.📰✍️खुर्जा क्षेत्र के हनुमान टीला में एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय के युवक को मकान बेचने के बाद लोगों ने लगाए पोस्टर, निवासी प्रदीप शर्मा ने रुपये की जरूरत के चलते 17 अक्टूबर 2025 को दूसरे समुदाय के युवक को बचा था मकान।
➡️एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने खुद वीडियो जारी कर प्रदीप शर्मा के पलायन की बात से किया इनकार, कहा खरीदार सलीम उर्फ बब्लू ने अभी मकान का नहीं लिया है कब्ज़ा, वह मकान वापस करने को भी है तैयार। प्रदीप शर्मा परिवार सहित अभी भी उसी मकान में रहे हैं रह, पोस्टर लगने से क्षेत्र में तनाव की बनी स्थिति, पुलिस ने कहा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य।

5.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र के इमलिया गांव के पास आज दोपहर घोड़े से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।
➡️शिकारपुर तिराहा निवासी सचिन ड्यूटी से लौट रहा था घर, तभी सड़क पर चल रहा घोड़ा अचानक बेकाबू होकर उसकी बाइक से टकरा गया। हादसे में सचिन गंभीर रूप से हो गया घायल, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे कर दिया मृत घोषित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️स्याना में नहर की सफाई के बाद सड़कों पर फैली सिल्ट से सड़कें धूलमयी, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में झेलनी पड़ रही हैं दिक्कतें; कई किलोमीटर तक फैली सिल्ट की वजह से धूल का उठ रहा हैं गुबार, जिससे आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने जैसी बढ़ रही हैं समस्याएं, स्कूल जाने वाले बच्चों और सांस के मरीजों को हो रही है सबसे ज्यादा दिक्कत। मामले में एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा सिल्ट के निस्तारण के लिए सिंचाई विभाग को भेजा जाएगा पत्र, साथ ही धूल कम करने के लिए सड़कों पर पानी का कराया जाएगा छिड़काव।


📰✍️ शहर के शिकारपुर बाईपास स्थित काली नदी पुल के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल; दोनों युवक शिकारपुर तिराहा से शहर की ओर आ रहे थे तभी पीछे से आए वाहन ने बाइक को मार दी जोरदार टक्कर, घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया गया है भर्ती, आरोपी वाहन चालक फरार, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की कर रही है जांच।

📰✍️जनपद में सभी बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी की ‘मन की बात’; 128वें संस्करण का बुलंदशहर विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बूथ संख्या 199 पर कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम का किया श्रवण। प्रधानमंत्री ने की ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील। जिले में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर संदेशों को किया आत्मसात।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यूपी कैडर की 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी ने हरियाणा के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच से रचाई शादी; पिलखुवा निवासी आशना वर्तमान में मथुरा में एएसपी के पद पर हैं तैनात, उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 116वीं रैंक की थी प्राप्त। अभिनव सिवाच मूलरुप से फतेहाबाद के गोरखपुर गांव के हैं रहने वाले, हरियाणा के हिसार में रहता है परिवार। उन्होंने यूपीएससी में 12वीं रैंक की थी हासिल, फिलहाल कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एसडीएम के पद पर है तैनात, ट्रेनिंग के दौरान दोनों की हुई थी मुलाकात।

News Editor: Dharmendra Mittal


