चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ चोला थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, पिस्टल से निकली गोली ने ली भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी की जान।

➡️ द्वार पूजा की रस्म के लिए दरवाजे पर पहुंची थी अजयनगर निवासी शिवम की बारात, इसी दौरान दुल्हन का चचेरा भाई सुग्रीव सोलंकी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर करने का कर रहा था प्रयास, लेकिन पिस्टल जाम होने के कारण अचानक चल गई गोली, जो कुर्सी पर बैठे धर्मेंद्र भाटी की छाती में जा लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हो गई मौत।
➡️ आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं धर्मेंद्र भाटी और सुग्रीव सोलंकी, घटना के बाद आरोपी सुग्रीव सोलंकी मौके से हो गया फरार, मृतक के चचेरे भाई ने सुग्रीव सोलंकी पर जानबूझकर गोली चलाने और हत्या करने का लगाया आरोप, मृतक के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज ने मौके पर पहुंचकर मामले को कराया शांत।



2.📰✍️ खुर्जा के अरनिया क्षेत्र स्थित खुटेना गांव में लेनदेन विवाद पर दबंगों ने दो भाईयों को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा; 5 नामजद और 20 अज्ञात पर केस, 3 हिरासत में, घटना का वीडियो वायरल।

➡️ आज दोपहर बाद की घटना, फसल बिक्री के पैसों के लेनदेन विवाद पर दो सगे भाई प्रवीण व विकास (पुत्र–सुखवीर) को गन्ने के खेत में 2–3 दर्जन दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें हमलावर भाइयों को पकड़कर लगातार मारते दिख रहे हैं। पिटाई से बेहोश दोनों भाई खेत में गिर पड़े। ग्रामीणों के शोर पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची अरनिया पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती। परिजनों की तहरीर पर 5 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, 3 आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं।



3.📰✍️ मध्य प्रदेश में तैनात आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद बुलंदशहर में विरोध प्रदर्शन; विरोध में प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोग।
➡️ ब्राह्मण समाज का कहना अत्यंत आपत्तिजनक है अधिकारी की टिप्पणी, जिससे समाज की आहत हुई हैं भावनाएं। कहा एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ऐसी टिप्पणी न केवल अनुचित है बल्कि प्रशासनिक मर्यादा पर भी उठाती है प्रश्न। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर की संतोष वर्मा को तत्काल पद से हटाने और करी कार्रवाई की जाने की मांग। प्रदर्शन में एडवोकेट बी. डी. शर्मा, नानक चंद शर्मा, अखिलेश गौड़, संजय शर्मा, घनेन्द्र शर्मा, सचिन वत्स आदि मौजूद रहे।

4.📰✍️जनपद में एसआईआर फॉर्म को लेकर जारी है सघन अभियान, आज शिकारपुर एसडीएम ने बूथों पर पहुंच कर देखी फार्म भरने की प्रक्रिया।
➡️ इस दौरान एसडीएम शिकारपुर अरुण कुमार वर्मा ने बूथ संख्या 148, 149, 62, 63, 162 और 163 पर पहुंचकर बीएलओ की जांची प्रोग्रेस, साथ ही मतदाताओं को विस्तार से समझाई फॉर्म भरने की प्रक्रिया। बीएलओ की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की भी दी चेतावनी, सरगांव में निरीक्षण के दौरान एसडीएम बीएलओ के कार्य से नजर आए संतुष्ट, की समय से फॉर्म जमा करने की अपील।

5.📰✍️ भाजपा कार्यालय पर स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की जिला समीक्षा बैठक, समय पर फार्म भरवाने पर दिया गया जोर।

➡️ बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रहे विशिष्ट अतिथि। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा मिशन मोड़ में फार्म भरवाने का अभियान चला रहा है संगठन, प्रत्येक मंडल व बूथ पर निर्धारित कर दी गई है जिम्मेदारी। बैठक में अजय त्यागी, जयप्रकाश शर्मा, अरविंद दीक्षित, हेमंत लोधी, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा समेत मौजूद भाजपाइयों ने एकजुटता से चुनाव में विजय का लिया संकल्प।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत बीआरसी ऊंचागांव में छात्राओं के सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण संपन्न; जिसमे विकास क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक, कंपोजिट तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की मीना सुगमकर्ताओं ने लिया हिस्सा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं मिशन शक्ति नोडल चिन्तन चौधरी ने मीना मंच के उद्देश्य, प्रगति के पंख, वीरांगना ऐप आदि विषयों पर दी जानकारी, जबकि मास्टर ट्रेनर प्रवीण कुमार ने मीना मंच की चुनौतियों व आदर्श गुरु की विशेषताओं पर की चर्चा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे के निर्देशन तथा खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल त्यागी और जिला समन्वयक रिचा राणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया प्रशिक्षण।


📰✍️एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी; इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्न आउट, शस्त्र संचालन और फील्ड प्रैक्टिस की समीक्षा की। एसएसपी ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्न आउट और अनुशासन का बारीकी से किया निरीक्षण। उन्होंने शस्त्रों को खोलने और जोड़ने की कवायद तथा घटनास्थल को येलो टेप से सुरक्षित करने की प्रक्रिया का भी कराया प्रदर्शन।


📰✍️सिकंदराबाद से ककोड़ रोड स्थित सलेमपुर जाट गांव के पास देर शाम ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत; घटना की सूचना पर ककोड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गांव हसनपुर बक्सुआ निवासी घायल युवक दिनेश पुत्र कुशाल सिंह को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ आज सुबह सहारनपुर में कार पर पलटा बजरी से लबालब डंपर, हादसे में कार सवार सात लोगों की मौत।
➡️ हादसे में 4 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई।
सैयद माजरा निवासी महेंद्र सैनी के गंगोह निवासी साले की मौत हो गई थी। सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महेंद्र की पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप, बेटी जूली, नाती, महेंद्र का दामाद शेखर कुमार, महेंद्र की साली का बेटा विपिन और रिश्तेदार राजू सैनी कार से जा रहे थे। रास्ते में हो गया हादसा।

📰✍️ मिर्जापुर में आज सुबह दो लोगों को रौंदते हुए ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत।
➡️सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार बाप-बेटे को कार से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक बाबूलाल और उनका पुत्र अनुराग निवासी प्रयागराज हैं। हादसा सुबह साढ़े 7 बजे कटका गोदाम के पास हुआ। शुरुआती जांच में हादसे की दो वजह सामने आ रही है। पहली, कोहरा और दूसरी झपकी। कार ने जिन दो लोगों को रौंदा, उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
News Editor: Dharmendra Mittal


