25 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️सरकारी अवकाश घोषित होने के बावजूद जिले में खुले कई निजी स्कूल, बीएसए ने कहा भेजेंगे नोटिस।

➡️गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर आज 25 नवंबर को घोषित सार्वजनिक अवकाश के बावजूद जिले में कई निजी स्कूल खुले रहे। सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों को अवकाश रखने का दिया था आदेश, जिसका निजी स्कूलों ने किया उल्लंघन। मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने कहा कि आदेशों का पालन न करने वाले स्कूलों को किए जाएंगे‌ नोटिस जारी।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ अधिकांश कार्यालय से गायब रहते हैं ईओ खुर्जा; सभासदों और पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कार्यालय में अनुपस्थित रहने का लगाया आरोप।

➡️ नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने ईओ द्वारा लंबित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं करने की भी कही बात। उन्होंने कहा उनसे लगातार सभासद कर रहे हैं शिकायत, कि कार्यालय में नहीं मिलते हैं ईओ साहब, ऐसे में कैसे विभिन्न प्रस्तावों पर की जाए उनसे बात, यही नहीं कुछ निजी फर्मों के ठेकेदारों ने भी बिलों का भुगतान न होने की रखी समस्या। 

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ डीआईजी के निर्देश और एसएसपी के आदेश पर जिले में चला ऑपरेशन नकेल अभियान, ताबड़तोड़ चेकिंग कर 1181 वाहनों का काटा गया चालान।

➡️ थाना व यातायात पुलिस ने जगह–जगह बैरियर लगाकर  की चेकिंग। अभियान में गलत नंबर प्लेट, अवैध पार्किंग, बिना परमिट, बिना आरसी, शराब पीकर वाहन चलाने व अन्य उल्लंघनों पर किए गए 1181 चालान। इसमें गलत नंबर प्लेट 36, नो पार्किंग 105, आरसी न होने पर 17, शराब पीकर वाहन चलाने पर 3 वाहन सीज सहित कुल 1018 अन्य चालान हैं शामिल।

4.📰✍️ शहर के आवाज विकास द्वितीय स्थित Kids Castle Academy में “रन उत्सव – छोटे कदम, बड़ी उड़ान” स्पोर्ट्स मीट का जोरदार आयोजन, फीता काटकर और मशाल जलाकर किया गया गेम का शुभारंभ, बच्चों ने जीते गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज

➡️ कार्यक्रम में डॉ. भीषम सिंह रहे मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण मित्तल और कामना मित्तल रहीं विशिष्ट अतिथि। बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लिया भाग, धुआंधार परफॉर्मेंस देकर जीते गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल। स्पोर्ट्स इंचार्ज सतीश चन्द्र शर्मा ने संचालन व खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में निभाई अहम भूमिका। कार्यक्रम में स्कूल की प्रबंधन समिति, संपूर्ण स्टाफ, शिक्षकगण और अभिभावक रहे मौजूद।

कार्यक्रम की एक मनमोहन वीडियो 👇

5.📰✍️ बीएलओ कर रहे हैं मनमानी; कांग्रेसियों ने SIR प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग।

➡️कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा जिले में  मनमानी कर रहे हैं बीएलओ, आवेदकों को रिसीविंग फॉर्म तक नहीं कराया जा रहा उपलब्ध, जिससे मतदाताओं के आवेदन का नहीं बन पा रहा है रिकॉर्ड। कांग्रेस ने मतदाताओं की समस्याओं के समाधान, बीएलओ की जवाबदेही तय करने, 2003 की मतदाता सूची सार्वजनिक करने और एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की है। प्रक्रिया में सुधार न होने पर जन आंदोलन की दी चेतावनी।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ देर रात शहर के डीएवी फ्लाइओवर पर लटकती टीनशेड से टकराकर फिसला बाइक सवार; गनीमत रही आईं मामूली चोटें। व्यस्त डीएवी फ्लाइओवर पर वाटिका की सुरक्षा हेतु लगाई गई टीन चादर अज्ञात वाहन से क्षतिग्रस्त होकर सड़क की ओर रही है लटक, कई दिनों से टीन मरम्मत न होने से खतरे में राहगीर।।

📰✍️ शहर के “मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ‘क्रिएटिव राइटिंग’ वर्कशॉप, प्रो. विकास शर्मा ने कहा—समाज की कमियां बेबाक लिखें लेखक और पत्रकार;  कहा तटस्थ रहकर ही समाज के प्रति दायित्व निभा सकते हैं लेखक व पत्रकार। वर्कशॉप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह मौजूद रहे। इसी दौरान डॉ. हर्षा शर्मा की पुस्तक का हुआ विमोचन, कई शिक्षाविदों ने रखे विचार। प्राचार्य डॉ. रश्मि फौजदार ने जताया सभी का आभार, वर्णिका कंवर ने किया संचालन। अतिथि के रूप में डॉ. राजपाल मलिक, पूर्व प्राचार्य प्रो. राजेंद्र सिंह, डॉ. अंजू दुवे, डॉ. अंशु बंसल, भवतोष गुज्जर, प्रो. नवीश, प्रो. संजीव, प्रो. हरिओम शर्मा, प्रो. वी.डी. दुबे, तथा कॉलेज की शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ बीती रात मेरठ में एक बारात में हुई हर्ष फायरिंग से छत पर खड़ी युवती की गोली लगने से मौत;(ने क्षेत्र के श्यामनगर के 20 फुटा रोड आपके पास अपने मकान की छत पर खड़ी युवती अफशां के पेट में लगी गोली,  गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में दूल्हा समेत 3 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: