23 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️SIR में लापरवाही पर डीएम का एक्शन; लापरवाही बरतने वाले 13 बीएलओ पर एफआईआर दर्ज, 6 बीएलओ का रोका गया वेतन, 19 बीएलओ के खिलाफ की गई कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई।

➡️ बुलंदशहर सदर में 7 और सिकंदराबाद में 6 बीएलओ पर दर्ज कराई गई एफआईआर। बुलंदशहर में कुल 26 लाख मतदाताओं का दरवाजा खटखटाएगा निर्वाचन आयोग, अब तक SIR के 6.5 लाख फार्म्स को किया गया EC की वेबसाइट पर अपलोड, 8 लाख से अधिक वोटर्स के SIR फार्म्स किये जा चुके हैं कलेक्ट। डीएम के आदेश पर सोमवार को चलाया जाएगा गहन अभियान, प्रत्येक तहसील में जिला स्तरीय 3-3 पर्यवेक्षण अफसरों की लगाई गई है ड्यूटी।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कई सर्कल के बदले सीओ, जिले के आधा दर्जन सीओ को किया इधर से उधर

➡️सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह को बनाया सीओ स्याना, वहीं शासन से आए शशांक श्रीवास्तव को बनाया सीओ शिकारपुर, शिकारपुर सीओ मधुप सिंह अब संभालेंगे सीओ साइबर क्राइम इंचार्ज का चार्ज। सीओ डिबाई शोभित कुमार को सीओ खुर्जा, सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह को सीओ ट्रैफिक की दी गई है जिम्मेदारी। सीओ ट्रैफिक विकास प्रताप सिंह को सीओ अनूपशहर, स्याना सीओ प्रखर पांडेय को  सीओ डिबाई किया नियुक्त।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने प्रभारी मंत्री को जिले की अव्यवस्थाओं से कराया अवगत; खुलकर नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री को शहर की गंभीर समस्यायों से कराया अवगत

➡️विधायक ने प्रभारी मंत्री के समक्ष बेलगाम अफसरशाही, जल जीवन मिशन में लापरवाही, गौशालाओं की दुर्दशा और स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती हालत जैसे मुद्दों पर उठाए गंभीर सवाल। कहा अस्पताल में पिछले 10 वर्षो से हृदय रोग विशेषज्ञ की नहीं है तैनाती, जिससे मरीजों को इलाज कराने जाना पड़ता है दिल्ली। साथ ही शहर में बढ़ते जाम, ई-रिक्शा रुट निर्धारण में लापरवाही तथा काली नदी पर पुल निर्माण में देरी पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर की कड़ी कार्रवाई की मांग।

4.📰✍️स्याना कस्बे में नकली सामान बेच रहे दुकानदार के यहां छापा, नकली हार्पिक और वीट क्रीम के 387 उत्पाद जब्त, दुकानदार पकड़ा।

➡️रेकिट बेंकिज़र इंडिया प्रा. लि. की शिकायत पर सेमिता लीगल टीम ने मेडिकल मार्केट स्थित दुकान संचालक अशोक कुमार की दुकान पर मारा छापा, पुलिस ने कब्जे में ले लिए सभी नकली उत्पाद, सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 51/63 में मुकदमा दर्ज।

5.📰✍️ ढोल नगाड़ा बजाकर SIR की अलख जगाने बुलंदशहर की सड़कों पर निकले समाजसेवी और व्यापारी; शहर के अंसारी रोड और मामन रोड समेत कई बाजारों में किया लोगों को जागरूक।

➡️ समाजसेवियों और व्यापारियों ने बाजार में दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को ज्यादा से ज्यादा वोटर्स के SIR फार्म्स को भरवाकर मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने का किया आवाह्न, SIR की विशेषताओं का भी किया गुणगान।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण; इस दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया और पुलिस ध्वज की गरिमा तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने का किया आह्वान। कार्यक्रम में एएसपी नगर शंकर प्रसाद, एएसपी ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, एएसपी अपराध नरेश कुमार, सीओ प्रखर पाण्डेय समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

📰✍️गन्ना किसानों की समस्यायों को लेकर डीएम गंभीर, अफसरों को निर्देश; जिलाधिकारी श्रुति ने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम एवं विभागों के साथ की बैठक।गन्ना क्रय केंद्रों पर संयुक्त टीम से घटतौली की जांच कराने और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के डीएम में दिए निर्देश। कहा सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के 10% केंद्रों का स्वयं करेंगे निरीक्षण। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह तथा जिला गन्ना अधिकारी उपस्थित रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️श्रावस्ती में पूर्व प्रधान दंपती की संदिग्ध मौत, गांव में सनसनी; इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खावा पोखर में तड़के पूर्व प्रधान मोहम्मद रोशन और उनकी पत्नी वसीला के शव संदिग्ध हालात में मिले। रोशन का शव घर के अंदर फर्श पर जबकि वसीला का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पाया गया। दोनों के आंख और नाक से खून बहने तथा आंखों पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। दंपती की मौत से गांव में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

📰✍️इगलास में राष्ट्र जागरण अभियान के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि अशोक कुमार गर्ग ‘युग प्रहरी’ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को संस्कारवान बनने की दी प्रेरणा; उन्होंने भारतीय संस्कृति के आदर्शो, अनुशासित दिनचर्या, सात्विक आहार, एकाग्र अध्ययन, योग-प्राणायाम और गायत्री मंत्र जप के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को स्वावलंबी व संस्कारवान बनने की दी प्रेरणा। कार्यक्रम संचालन में वार्डन शिवांगी द्विवेदी व अध्यापिकाओं का रहा योगदान।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: