चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले; एक पुलिसकर्मी समेत 2 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि, अब तक कुल 72 केस; जांच शिविर और एंटी लार्वा छिड़काव शुरू।
➡️नगर के 36 वर्षीय कांस्टेबल विपिन कुमार और 27 वर्षीय रीता में डेंगू की पुष्टि, पूर्व में 1 महिला की भी हो चुकी है मौत। मलेरिया विभाग टीम ने मरीजों के घर पहुंचकर किया एंटी लार्वा छिड़काव और दवा वितरण। जिले में अब तक मलेरिया 43 और चिकनगुनिया 3 केस भी दर्ज।



2.📰✍️ पेट्रोल पंप मालिक से 53 हजार रुपए की साइबर ठगी; ठगो ने झूठे मामले में फसाने का झांसा देकर पंप मालिक कन्हैया जालान से ठगी रकम।
➡️पीड़ित के अनुसार ठगों ने फोन पर स्वयं को बताया सरकारी विभाग से जुड़ा अधिकारी, कहा उनके नाम पर एक गंभीर मामला हुआ है दर्ज, जिसे निपटाने के लिए तत्काल जरुरी है भुगतान, भय और दबाव में आकर पेट्रोल पंप मालिक ने बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए 53 हजार रुपए। राशि भेजने के कुछ देर बाद जब उन्हें ठगी का हुआ शक, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को तहरीर देकर पूरे प्रकरण की दी जानकारी।



3.📰✍️फर्जी सीबीआई अफसर बनकर महिला से सात लाख रुपए की ठगी; ड्रग्स सप्लाई के मामले में फसाने का झांसा देकर ठगी रकम, मुकदमा दर्ज।
➡️ साइबर ठगों ने प्रीत विहार निवासी महिला निर्मल को ड्रग्स सप्लाई के मामले में फंसाने का दिखाया डर, इसके बाद धनराशि “सरकारी खाते” में सुरक्षित रखने का बहाना बनाकर अपने बताए खाते में करा ली जमा, रकम ट्रांसफर होते ही आरोपियों के बंद हो गए फोन, पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरु की जांच।

4.📰✍️नैथला हसनपुर में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया रहीं मुख्य अतिथि।

➡️ इस दौरान डॉ. अतुल तेवतिया ने महिलाओं के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नारी शक्ति, स्वदेशी और विकास पर सार्थक किया संवाद। कहा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की होती है बड़ी भागीदारी। भाजपा सरकार महिलाओं के हित के लिए लगातार कर रही है काम।कार्यक्रम में महिला मोर्चा से जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, मीडिया प्रभारी कल्पना वर्मा, सुमन शर्मा, कविता शर्मा और प्रियंक कौशिक सहित भारी संख्या में महिलाएं रही उपस्थित।

5.📰✍️शहर के एक निजी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम; अधिकारियों ने बच्चों के साथ पोस्टर अभियान चलाकर सुरक्षित यातायात संबंधी जानकारी की साझा।

➡️ इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा नियमों का पालन ही जीवन की सुरक्षा का है आधार। कार्यक्रम में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क अनुशासन का दिया संदेश। इस दौरान सीओ सिटी, यातायात निरीक्षक सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मोराजपुर गांव के मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर आवारा साड़ो की भिड़ंत का वीडियो वायरल; हाईवे पर निकलने वाले वाहन चालकों को हुई परेशानी।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ठाणे के अंबरनाथ शहर में देर शाम कार चला रहे चालक को आया हार्टअटैक; इसके बाद अनकंट्रोल कार सामने से आ रहे वाहनों से टकराते हुए गई पलट, फ्लाईओवर पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत, 3 घायल।
➡️ पूरी घटना फ्लाईओवर के पास मौजूद इमारत पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई है। इसमें नजर आ रहा है तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे 4 से 5 वाहनों से टकराती है और पलट जाती है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, 3 घायल हैं, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। कार चालक को हार्ट अटैक आने से कार का बेलेंस बिगड़ गया और चालक की भी मौत हो गई है।
News Editor: Dharmendra Mittal


