चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना; अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान।

➡️ लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई बैठक, करीब ढाई घंटे चली बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, ग्रामीण विकास, कृषि, बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण और नगर निकाय से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तार से की गई चर्चा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश। बैठक में सांसद, विधायक, डीएम, एसएसपी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद।



2.📰✍️ककोड़ क्षेत्र के ग्राम अरोड़ा में राशन डीलर के यहां निरीक्षण में मिली अनियमित्ता, मामला दर्ज।
➡️ विभाग की आकस्मिक जांच में क्षेत्र के उचित दर विक्रेता राजकिशोर पुत्र पतराम द्वारा कम राशन वितरण, अवैध वसूली और दुकान पर स्टॉक में पाई गई भारी कमी। जांच के दौरान दुकान पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड और सूचना पटल मिले अनुपस्थित। स्टॉक मिलान से स्पष्ट हुआ की वास्तविकता से काफी कम मात्रा में उपलब्ध था दुकान में स्टॉक, मामला दर्ज।



3.📰✍️छतारी क्षेत्र के गांव कीरतपुर में रहस्यमय बुखार का प्रकोप, तेजी से फैल रहे बुखार से एक माह में छह की मौत।

➡️ कई ग्रामीण बुखार से हैं ग्रस्त, इनमें कुछ की स्थिति बताई जा रही है गंभीर, गांव की अमलेश देवी की डेंगू से मौत की हुई है पुष्टि, लगातार हो रही मौतों से दहशत में हैं ग्रामीण। सूचना पर हालात की समीक्षा करने गांव पहुंचे सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दौहरे, जिला मलेरिया अधिकारी और सीएचसी प्रभारी। सीएमओ ने कहा स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग की टीमें गांव में कैंप लगाकर लगातार कर रही हैं जांच और उपचार।

4.📰✍️शादी का झांसा देकर घरों से नकदी और जेवरात चोरी करने वाले गैंग का खुलासा; खुर्जा पुलिस ने एक महिला सहित गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार, नकदी-जेवरात बरामद।

➡️ पुलिस ने खुर्जा निवासी सिमरन, रबुपुरा निवासी धर्मेंद्र और टप्पल निवासी मोहित को किया है गिरफ्तार। आरोपी कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर लोगों को लेते थे झांसे में, पैसों के बदले कराते थे शादी और दुल्हन 2–3 दिन ससुराल में रहकर अवसर मिलते ही घर से जेवर व नकदी लेकर हो जाती थी फरार। गौतमबुद्धनगर निवासी अश्वनी प्रताप सिंह के साथ धोखाधड़ी का खुर्जा नगर में दर्ज था मुकदमा। पुलिस ने कब्जे से चोरी के जेवरात, 5490 रुपये नकद और फर्जी आधार कार्ड किया है बरामद।

5.📰✍️धन के अभाव में शिक्षा से ना रहे कोई वंचित; रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने शहर के चमेली देवी विद्या मंदिर में पढ़ रहे निर्धन बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल प्रबंधन को दिया 22600 का चेक।

➡️ आज क्लब के सदस्यों ने स्कूल की प्रधानाचार्य हेमलता गुप्ता को निर्धन बच्चों की पढ़ाई के लिए सौंपा चेक। वरिष्ठ रो.राजीव अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है रोटरी। इस कार्य में प्रदीप अग्रवाल, लवकेश गुप्ता, विभु बंसल, अनुराग अग्रवाल, सुमित मित्तल, अजय गोयल, दिव्यांशु कंसल, जुग्नेश बंसल, शिवम अग्रवाल, मनीष कंसल, अंकुर अग्रवाल, अर्जित गर्ग, अजय कंसल, नीरज राघव, डॉ नवीन मित्तल आदि का रहा विशेष सहयोग।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बीबीनगर क्षेत्र के हिंगवाड़ा गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मिट्टी से भरे अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवकों की मारी टक्कर; डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवकों की सड़क पर गिरकर कुचलना से मौके पर मौत, जनपद हापुड़ के बताए जा रहे हैं दोनों युवक, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📰✍️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी; उन्होंने आग बुझाने के उपकरणों, येलो टेप प्रयोग सहित आवश्यक पुलिस कवायत भी कराई। इस दौरान सीओ सिटी ऋजुल भी उपस्थित रहे।


📰✍️ थाना चोला पुलिस ने दो नाबालिग गुमशुदा बच्चे सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपे; क्षेत्र के एक गांव से 19 नवंबर को दो नाबालिग बच्चे बिना बताए घर से अचानक हो गए थे लापता, मामले की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन कर दोनों को बरामद कर लिया, बरामदगी के उपरांत दोनों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को किया सुपुर्द।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ गुजरात के पंचमहल क्षेत्र में गंगोत्री नगर स्थित एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई; आज सुबह साढ़े बजे एक घर में आग लग गई, घर के चार लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जांच करने पर पता चला कि सभी की मौत हो चुकी थी। इनमें एक महिला और तीन पुरुष थे। प्राथमिक कारण आग और दम घुटना बताया गया हैं।

📰✍️बांग्लादेश में लगे भूकंप के झटके; बांग्लादेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद पश्चिम बंगाल में भी तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है, बांग्लादेश के नरसिंगडी के पास रहा भूकंप का केंद्र, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की नहीं है खबर।
News Editor: Dharmendra Mittal


