19 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले में बेअसर यातायात माह, सरकारी व नेताओं की गाड़ियां खुलेआम कर रही नियमों का उल्लंघन।

➡️यातायात माह को शुरू हुए बीत चुके हैं 18 दिन, लेकिन सड़कों पर नजर नहीं आ रहा इसका कोई असर। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने का दावा कर रहा विभाग, जबकि हकीकत यह है कि सिर्फ आम जनता तक ही सीमित है अभियान। सरकारी व राजनीतिक दलों के वाहनों पर काली फिल्म, हूटर बजाना और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना है आम बात। जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार सहित अधिकारियों के नाम-पद लिखी अधिकांश गाड़ियां खुलेआम नियमों का  कर रही हैं उल्लंघन, जिन पर कार्रवाई करने का विभागीय स्तर पर नहीं हो रहा है साहस।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ बीती रात वलीपुरा नहर के पास दो इनामी गैंगस्टरों से सिटी कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम की मुठभेड़, लंगड़ा कर किया गिरफ्तार।

➡️ गैंगस्टर एक्ट में वांछित दोनो बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम था घोषित, पुलिस ने बीसा कॉलोनी निवासी रहीमुद्दीन और नुमाइश मैदान निवासी सनाउल अंसारी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दोनों पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे। मौके से दो अवैध तमंचे और खुर्जा क्षेत्र से चोरी हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी की गई है बरामद।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ जनपद के सभी क्षय रोगियों को एक संस्था ने लिया गोद, ऐसा करने वाला प्रदेश में पहला जिला बना बुलंदशहर।

➡️ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरौरा परमाणु ऊर्जा प्लांट और जिला क्षय रोग अधिकारी के बीच टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान करने संबंधी एमओयू  हुआ हस्ताक्षरित, सभी सक्रिय टीबी रोगियों को एक संस्था द्वारा गोद लेकर दिया जाएगा पोषण। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पांच टीबी रोगियों को स्वयं पोषण किट की वितरित,वर्तमान में जनपद में 7,953 रोगियों का निशुल्क चल रहा है उपचार।

4.📰✍️अचानक जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची डीएम श्रुति, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लिया जायजा।

➡️ निरीक्षण के दौरान सेंटर पर तीन बच्चे आवासित मिले, जिनकी देखभाल, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए डीएम ने बच्चों को साफ बोतल में दूध दिए जाने के दिए निर्देश। साथ ही घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की भी की समीक्षा। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव भी रहे उपस्थित।

5.📰✍️ जयंती पर याद की गई भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

➡️ इस दौरान कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के जीवन, कार्यों, अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा  इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए उठाए निर्णायक कदम, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में हैं दर्ज। उन्होंने कांग्रेसियों से उनके आदर्शो पर चलने और भारत की एकता व अखंडता को सुदृढ़ करने का संकल्प लेने का किया आह्वान। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ रोटरी क्लब सिटी ने चमेली देवी विद्या मंदिर में नन्हे बच्चों को स्कूल किट व चॉकलेट देकर बांटी खुशियां, गरीब बच्चों की निशुल्क शिक्षा में मदद का भी किया वादा; विद्यालय के व्यवस्थापक सुशील कंसल व अनिल माहेश्वरी ने क्लब का आभार जताते हुए निर्धन छात्रों की निःशुल्क शिक्षा हेतु सहयोग की अपेक्षा की, जिस पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने सदस्यों की सहमति से सहायता का दिया आश्वासन। कार्यक्रम में राजीव अग्रवाल, लवकेश गुप्ता, सुमित मित्तल, दिवांशु कंसल, जुगनेश बंसल, अजय गोयल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

📰✍️कलेक्ट्रेट सभागार में किसान समाधान दिवस पर किसानों ने डीएम को गिनाई समस्याएं; किसानों ने गन्ना, विद्युत, उर्वरक वितरण और सहकारी समितियों से संबंधित  उठाई समस्याएं। डीएम ने सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश। डीएम ने किसानों से फसल अवशेष न जलाने की अपील करते हुए गन्ना लाने वाले वाहनों पर सुरक्षा हेतु रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम मौजूद रहे।

📰✍️डीएम ने तहसील सदर और खुर्जा बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए कड़े निर्देश; कहा प्रतिदिन लक्ष्य तय कर भरे हुए गणना पत्रक एकत्र कर ऐप के माध्यम से उनका डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें बीएलओ, सुपरवाइजरों को बीएलओ के कार्य की समीक्षा और फील्ड सत्यापन करने को कहा। बैठक में एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर दिनेश चंद्र, एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडे मौजूद रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के चारों जनपदों के मिशन शक्ति नोडल अधिकारियों के साथ की मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा।

➡️ 22 सितम्बर से 18 नवम्बर तक मिशन शक्ति केन्द्रों पर कुल 2943 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 874 का निस्तारण तत्काल किया गया। 2069 मामलों में काउन्सलिंग कराई गई जिनमें 1491 काउन्सलिंग सफल रहीं तथा 388 मामलों में काउन्सलिंग के बाद अभियोग दर्ज किए गए। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने केन्द्र प्रभारी द्वारा दैनिक, थाना प्रभारी द्वारा साप्ताहिक तथा क्षेत्राधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा, त्वरित निस्तारण, संवेदनशील मामलों में मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा एंटी-रोमियो स्क्वॉड की प्रभावी गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

📰✍️लखनऊ में मंत्री आवास के निकट मां बेटे ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती।

➡️पर्यटन मंत्री के आवास के पास मथुरा से आए मां-बेटे ने सल्फास खा लिया। इसके बाद सड़क पर गिर गए। उनकी हालत बिगड़ने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मथुरा के बरसाना निवासी मुनेश सिंह और बलजीत सिंह है। बेटे की जेब से एक एप्लिकेशन मिला है जिसमें लिखा है कि भूमाफिया ने इनसे 43 लाख रुपए लेकर प्लॉट नहीं दिया। मकान से निकाल दिया। अब धमकी देते हैं कि हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि मंत्री हमारे बिजनस पार्टनर हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: