18 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में वैवाहिक विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, कई लोग घायल, कई हिरासत में।

➡️ आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं दोनों पक्ष, आरोप है कि एक पक्ष के भोरा निवासी मनीष को दूसरे पक्ष ने फोन कर घर बुलाया, जहां उसे सीसीटीवी के सामने बेरहमी से पीटा और बेहोशी हालत में सड़क पर फेंक दिया। घटना की सूचना पर उसकी बहन और जीजा पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने सभी 10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, साथी मौके पर मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी पुलिस।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ शहर के मोहनकुटी स्थित वृद्ध आश्रम में सरदार पटेल की जयंती पर भाजपाइयों ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम, उसके बाद निकाली गई एकता रैली, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि।

➡️ सतेंद्र सिसौदिया ने सरदार पटेल को देश की एकता का बताया प्रतीक, कहा यदि विभाजन से पूर्व पटेल सभी रियासतों का न कराते विलय, तो कई हिस्सों में बंट जाता देश। कार्यक्रम के बाद वृद्ध आश्रम से एकता रैली निकाली गई जो मामन चुंगी, डीएवी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए अंसारी रोड पर हुई संपन्न। सेंट मोमिना स्कूल के विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर रैली का किया स्वागत। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सांसद भोला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक विमला सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️अनूपशहर में कांग्रेस दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इशांक उर्फ इशू शर्मा के घर 2 नवंबर को हुई लूट का पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है खुलासा, शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर आज एसएसपी से मिले कांग्रेसी।

➡️कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर की लूट का शीघ्र खुलासा करने की मांग। कहा घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं कर सकी है पुलिस, पीड़ित परिवार पर बनाया जा रहा है अनावश्यक दबाव। जियाउर्रहमान ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में खुलासा न होने पर एसएसपी कार्यालय पर दिया जाएगा धरना, मुलाकात के दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

4.📰✍️गन्ना सीजन के चलते सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रकों पर रिफ्लेक्टिव टैपिंग लगाना अनिवार्य; सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर डीएम श्रुति ने दिए निर्देश।

➡️ डीएम ने परिवहन विभाग व पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर सभी व्यावसायिक, स्कूली और रोडवेज वाहनों की फिटनेस व रिफ्लेक्टिव टैपिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। जिले के तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य प्रमुख सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालिक सुधार जल्द पूरा करने तथा दीर्घकालिक कार्य तेज करने के भी दिए गए निर्देश। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय भी रहे मौजूद।

5.📰✍️ 20 साल पुराने गोवंश हत्या के बहुचर्चित मामले में 25 आरोपियों को सजा दिलाने वाले अधिवक्ता को राष्ट्र चेतना मिशन ने किया सम्मानित

➡️ 2005 में हुई कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर कमालपुर में 119 गोवंशो की हुई थी हत्या, मामले में 25 आरोपियों को 7-7 वर्ष की सजा सजा दिलाने वाले एडीजीसी योगेश कुमार का संस्था के अध्यक्ष हेमन्त सिंह व पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पर पुष्पमाला, अंगवस्त्र व भारत माता का चित्र भेंट कर किया अभिनंदन। निर्णय की पैरवी में डीजीसी राहुल उपाध्याय, एडीजीसी योगेश कुमार व अजीत सक्सेना के प्रयासों की सराहना की गई।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के यमुनापुरम स्टेडियम में 20 व 21 नवंबर को होगी जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता; जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इच्छुक खिलाड़ी एवं टीम समय से पूर्व करा लें अपना पंजीकरण, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पं. दीन दयाल जन्म शताब्दी को लेकर चल रहा है खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन। 

📰✍️30 अक्टूबर को कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी के बंद पड़े मकान व कुडवल बनारस में चोरी की घटना का खुलासा; कोतवाली देहात पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को किया है गिरफ्तार। कब्जे से 3 लाख 51 हजार रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने- चाँदी के आभूषण, दो तमंचे और तीन चाकू बरामद। गिरफ्तार आरोपियों बलजीत पर 7, जबकि चेतन, महेंद्र, सीताराम और सोनू पर 3-3 मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️28 साल से गैंगस्टर एक्ट में फरार 10 हजार के इनामी जितेंद्र को थाना औरंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार; आरोपी वर्ष 1997 से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था, उसके खिलाफ बुलंदशहर व नोएडा में हत्या के प्रयास, चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम सहित सात गंभीर मुकदमे हैं दर्ज, पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को भेजा जेल।

📰✍️स्याना क्षेत्र के गांव निखोब में सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में मिला एक अधेड़ का शव; सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, केशोपुर सठला निवासी महेंद्र बाल्मीकि के पुत्र सोनू बाल्मीकि है मृतक, मृतक के बड़े भाई ने बताया कि सोनू सोमवार शाम 4 बजे घर से बिना बताए चले गए थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आज सुबह बिल्हौर के अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस; हादसे में मौके पर तीन यात्रियों की मौत, दो दर्जन लोग घायल। भोर का समय होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: