16 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️टॉप न्यूज: पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन तेज; 26 नवंबर को सांसदों के आवासों पर देंगे धरना, 17 दिसंबर को संपूर्ण बंद। कैराना स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के बार भवन में आयोजित हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया निर्णय।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फसल कटाई के बीच की किसानों से पराली न जलाने की अपील—प्रदूषण, स्वास्थ्य जोखिम व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

➡️ कहा धुआँ बच्चों, बुजुर्गों व दमा रोगियों के लिए है खतरनाक, आग से आसपास की फसलें, पेड़, बिजली लाइनें व संपत्ति तक जल सकती है। पराली जलाना NGT व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमों का उल्लंघन है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तय है। किसानों से की वैकल्पिक प्रबंधन अपनाने की अपील।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️स्याना कोतवाली क्षेत्र की धान मंडी में एक ही रात में चोरों ने आठ दुकानों के तोड़े ताले, 2 लाख कैश सहित लाखों का सामान चोरी।

➡️ दुकानें बंद कर मंडी में धरने पर बैठे चोरी की घटना से आक्रोशित व्यापारी, मंडी आढ़तियों ने मंडी गेट पर ताला डालकर धान की खरीद फरोख्त भी बंद की, पुलिस पर लगाया रात्रि गश्त न करने का आरोप, कहा पुलिस की शिथिलता की वजह से एक माह में हो चुकी हैं 20 से अधिक चोरी।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र स्थित क्रीमी फूड लिमिटेड के मधुसूदन मिल्क प्लांट्स से 2.25 करोड़ का दूध चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

➡️ दूध चोरी करने वालों में ज्योति डेरी के मालिक ओम प्रकाश, महेंद्र, ट्रक ड्राइवर भूपेंद्र और कम्पनी के धर्मकांटा ऑपरेटर प्रेम कुमार मिलकर दूध चोरी की वारदात को दे रहे थे अंजाम। डीआईजी कलानिधि नैथानी के आदेश पर एसएसपी ने सीओ खुर्जा की अगवाई में जांच के लिए लगाई थी टीम। मामले में कार्रवाई करते हुए खुर्जा कोतवाली देहात पुलिस ने आज ज्योति डेयरी के मालिक ओम प्रकाश सिंह उर्फ खचेडू, उसके पुत्र महेन्द्र सिंह और टैंकर चालक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

4.📰✍️ शहर के नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हाल में ‘कहीं गुम न हो जाए’ सीज़न–8 कुकिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन—35 प्रतिभागियों में पूजा सिंघल यूपी विजेता, शशि प्रभा प्रथम उपविजेता घोषित।

➡️ अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भोला सिंह, डीएम श्रुति शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल रहीं मुख्य अतिथि। भारतीय पारम्परिक व्यंजनों का पुनर्जीवन है कार्यक्रम का उद्देश्य, इस वर्ष की थीम थी “मेरा राज्य, मेरी थाली”‌। कुल 16 राज्यों में आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता, प्रत्येक राज्य से टॉप 3 ग्रैंड फिनाले में करेंगे पार्टिसिपेट। कार्यक्रम में संगठन की संरक्षक ममता गुप्ता, मंजू कंसल, अध्यक्ष श्रीमती सरला, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू, महासचिव अनीता गर्ग, सीमा मित्तल, व कोषाध्यक्ष गीता महेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

5.📰✍️खुर्जा में रेप पीड़िता के आरोप पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई—रिसालदरान चौकी इंचार्ज शुभम राठी को रिश्वतखोरी और दरोगा इकराम को दुष्कर्म के आरोप में किया लाइन हाजिर; एएसपी अपराध कर रहे हैं वायरल वीडियो मामले की जांच।

➡️सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने भी इस संबंध में अपना बयान जारी किया है कि जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के साथ ही एसएसपी ने जिले में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह व सुदेश कुमार को पुलिस लाइन से खुर्जा नगर, जबकि इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ शाही को खुर्जा नगर से पुलिस लाइन भेजा गया।

➡️उपनिरीक्षकों में बदलाव:
नितीश भारद्वाज (खुर्जा नगर), संजीव त्यागी (गुलावठी), गुरुवचन सिंह (खुर्जा नगर), अनोखेलाल (अगौता), हवलदार सिंह (अरनिया), नीरज मलिक (खुर्जा देहात), महीपाल सिंह (सलेमपुर), अवनीश राणा (नरौरा), नीरज त्यागी (शिकारपुर), सौरव कुमार (सिकंदराबाद), सचिन कुमार (कोतवाली सिकंदराबाद), दल सिंह (खानपुर) को नई तैनाती मिली।

साथ ही—पिंकी कुमार (खुर्जा नगर से अगौता), दिनेश कुमार मलिक (अगौता से अहार), ज्ञानेंद्र सिंह नागर (कोतवाली देहात से साइबर क्राइम), अमित कुमार (छतारी से स्याना), विवेक कुमार (पहासू से कोतवाली देहात) को स्थानांतरण किया गया है।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिटी क्षेत्र के सराफा बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में द्वारका लीला और सुदामा चरित्र के वर्णन के साथ हुआ श्री श्याम सखा युवा मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन; अंतिम दिन कार्ष्णि विजय कृष्ण जी महाराज ने सुदामा चरित्र, द्वारिका लीला और परीक्षित मोक्ष प्रसंग वर्णन करते हुए भक्ति, सत्य, सेवा एवं करुणा को जीवन का मूल आधार बताया। कथा उपसंहार पर व्यास पूजन किया तथा लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित भक्तों को चांदी की बांसुरी भेंट की गई। अंतिम दिन यजमानों के रुप में ऋचा राणा, शोभा वर्मा एवं प्राची वर्मा ने विधिवत पूजा-अनुष्ठान संपन्न किया। कथा में बॉबी राजपूत, अनिल बंसल, मनीष अग्रवाल, राकेश गर्ग, मनोज तायल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष दासानुदास अतुल कृष्णदास ने बताया 17 नवम्बर को हवन-पूजन, भंडारे का किया जाएगा आयोजन।

📰✍️खुर्जा-अलीगढ़ हाईवे पर मधुसूदन डेयरी के समीप खड़े ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत; हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया जिससे ट्रक सड़क पर रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कैंटर रुके हुए ट्रक में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में कैंटर चालक नंदराम घायल हो गया पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ कोलकाता में साउथ अफ्रीका के साथ चल रहे पहले टेस्ट मैच में 30 रन से हारा भारत, जीत के लिए 124 रन चाहिए थे मगर 93 रन ही बना सके।

➡️कोलकाता में पहले टेस्ट मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। टीम ने 15 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई मैच गंवाया है। पिछली हार 2010 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में नागपुर में मिली है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जीत के लिए मात्र 124 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 9 विकेट पर 93 रन बना सकी। कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं आए। वे एक दिन पहले गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हुए थे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: