12 नवंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

टॉप न्यूज: कल 13 नवंबर को वार्षिक मुआयने पर बुलंदशहर पहुंचेंगे डीआईजी कलानिधि नैथानी; इस दौरान वह पुलिस लाइन, शहर और खुर्जा कोतवाली का भी करेंगे निरीक्षण, उनके आने से पहले निरीक्षण स्थलों पर साफ-सफाई और रंगाई पुताई का चलाया गया विशेष अभियान।

1.📰✍️ रामघाट क्षेत्र में कार्तिक मेले के दौरान झूला टूटने के मामले में एक्शन; एसएसपी ने रामघाट थाना प्रभारी यंग बहादुर को किया लाइन हाजिर।

➡️ बिना प्रशासनिक अनुमति के लगाया गया था मेले में झूला, जिसके टूटने से एक बच्ची की हो गई थी मौत। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लखावटी चौकी प्रभारी संदीप सिंह को रामघाट थाने का नया प्रभारी किया गया है नियुक्त। मामले में डीएम ने भी डिबाई एसडीएम से मांगा था स्पष्टीकरण।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ जिले के 14 जन सेवा केंद्रों की प्रशासन ने ब्लॉक की आईडी, फार्मर रजिस्ट्री अभियान में सहयोग न करने पर एडीएम प्रशासन ने की कार्रवाई।

➡️ एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप कार्य ना करने वाले लापरवाह केंद्रों को चिन्हित कर उनकी आईडी अग्रिम आदेशों तक करा दी हैं बंद। इनमें बुलंदशहर के 6, डिबाई के 4, खुर्जा के 2 तथा सिकंदराबाद और शिकारपुर के 1-1 जन सेवा केंद्र हैं शामिल।
अभियान के तहत किसानों से अपील की गई है कि अपनी फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र कराएं जिससे उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। किसान अपने मोबाइल से सेल्फ मोड में भी फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ पहासू क्षेत्र में बारात के दौरान थार गाड़ी की छत पर चढ़कर नोट उड़ाने का मामला; पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित कुल तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

➡️ 10 नवम्बर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था घटना का वीडियो, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी को सीज कर 12 हजार रुपये का लगाया था जुर्माना, साथ ही आरोपी युवकों के खिलाफ दर्ज हुए था मुकदमा। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी सुहेल रहमान पुत्र मौ. इसलाम और पहासू क्षेत्र के पठानटोला निवासी आसिम पुत्र राजू को किया है गिरफ्तार।

4.📰✍️ एक तरफ जिले में मनाया जा रहा है यातायात माह, दूसरी तरफ सड़कों पर जाम से परेशान शहर की जनता, ई-रिक्शा बने परेशानी का सबब।

➡️ आंकड़ों की माने तो जनपद में संचालित हो रहे हैं करीब दस हजार से अधिक ई-रिक्शा; शहर में अंसारी रोड चौराहा, काला आम, रोडवेज बस स्टैंड, डिप्टी गंज, अंबर सिनेमा रोड और चौक बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शाओं के बीच सड़क पर खड़े रहने से बनी रहती है जाम की स्थिति। सबसे अधिक परेशानी अस्पताल रोड पर देखने को मिलती है जहां सड़कें हो जाती है जाम। आमजन को न केवल आवाजाही में कठिनाई हो रही है, बल्कि एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को भी जाम के कारण झेलनी पड़ती है बाधा।

5.📰✍️सर्राफा बाजार स्थित मंदिर में श्री श्याम सखा युवा मंडल द्वारा चल रही श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कृष्णि विजय कृष्ण ने प्रह्लाद की भक्ति और भगवान नरसिंह अवतार की लीलाओं का किया वर्णन।

➡️ कहा ईश्वर का स्मरण ही है जीवन का सच्चा उद्धारक, श्रीमती मंजू रानी धर्मपत्नी रविशंकर वर्मा रहीं कथा में मुख्य यजमान, इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी रामप्रकाश पाठक व गुरुदत्त पाठक भी रहे उपस्थित। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिवसों में कथा में श्रीराम जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा एवं रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों का होगा वर्णन।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ कानपुर शहर के बाकरगंज बाजार में तड़के अचानक लगी आग से जली 70 दुकानें, तीन घंटे में पाया गया काबू।

➡️अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सुबह चार बजे लगी आग ने देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। गल्ला, किराना, जूते-चप्पल, कपड़े सहित करीब 70 दुकानें आग की लपटों में जलकर खाक हो गईं। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में अधिकतर दुकानें लकड़ी और टीन शेड की बनी हैं जिससे आग तेजी से फैल गई। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान होने की संभावना है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: