चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन क्राइम! सिर्फ 24 घंटे में 10 साल पुराने 909 अपराधियों में से 883 का कराया सत्यापन, अपराधियों ने थानों में ली अपराध ना करने की शपथ।
➡️एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चले अभियान में शरीर संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों का किया सत्यापन, 675 अपराधी मिले मौजूद, 102 जेल में बंद, 17 की हो चुकी है मौत व 89 हैं लापता। लापता अपराधियों की तलाश के लिए थाना-वार टीमें की गईं गठित। पुलिस ने 378 अपराधियों पर की निरोधात्मक कार्यवाही। जिले के सभी 27 थानों ने अभियान में दी सक्रिय भागीदारी, सबसे अधिक खुर्जा में 127 और सिटी कोतवाली में 125 अपराधियों का किया गया सत्यापन।



2.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र के वलीपुरा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़़ के आरोप में ग्रामीणों ने मनचले को सिखाया सबक; उस्तरे से सर गंजा कर आधी मुंछे भी काटी, वीडियो वायरल।

➡️ दूदूपुर गांव निवासी युवक युसूफ पर ट्यूशन जाते समय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मोबाइल नम्बर मांगने का आरोप, आज सुबह छात्रा के भाई और उसके साथियों ने युवक को पकड़कर की धुनाई, उस्तरे से काटे सर के बाल और मूंछें, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया, छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत, एसएसपी ने वायरल वीडियो की जांच के आधार पर कार्रवाई का दिया आदेश।



3.📰✍️ 12 अक्टूबर को जिले में होगी PCS pre और ACF pre परीक्षा; तैयारियों को लेकर आज जिला पंचायत सभागार में डीएम ने की समीक्षा बैठक।

➡️जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया जनपद के 25 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा, 11112 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सभी केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस रहेगी तैनात। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और एसपी सिटी शंकर प्रसाद भी रहे उपस्थित।



4.📰✍️पुलिस के हत्थे चढ़े बिजली के खंभों से तारों की चोरी करने वाले गैंग के 7 शातिर गुर्गे; 10 कुन्तल बिजली तार, 2 अवैध तमंचे, 2 वाहन बरामद।
➡️थाना छतारी पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के नगलिया बम्बा चौराहा गोधा बम्बा पट्टी से की गिरफ्तारी, नई और बंद पड़ी बिजली की लाइनों से तार चोरी करते थे गैंग के सदस्य, बिजली की लाइन से तार चोरी कर दिल्ली कबाड़ियों को बेचते थे गैंग के सदस्य। गिरफ्तार आरोपियों में डिबाई के मिठ्ठन लाल, किशन कुमार और राजाराम; अमरोहा के नवाब सैफी व नदीम; कानपुर से शैलेन्द्रपाल और दिल्ली से वसीम हैं शामिल।


–यूपी ट्रेफिक पुलिस

5.📰✍️पूजा शर्मा को मिली जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान; महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने सौंपी जिम्मेदारी।

➡️अनूपशहर क्षेत्र के गांव सिरोरा बांगर निवासी पूजा शर्मा पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव के रुप में थीं कार्यरत। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा वे महिला कांग्रेस को मजबूत कर अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़कर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिटी क्षेत्र के चांदपुर फाटक पर ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की दर्दनाक मौत; राजकुमार पुत्र चरन सिंह (47) के रुप मे हुई मृतक युवक की पहचान, परिवार मे कलह बताया जा रहा मौत का कारण, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

📰✍️ शहर की इंदिरा कॉलोनी में 11 केवीए की बिजली लाइन के करंट की चपेट में आया घर पर सफाई कर रहा युवक; हादसे में युवक अतुल चौधरी की मौत, उन्हें बचाने के प्रयास में युवक के पिता पुष्पराज सिंह गंभीर रूप से घायल, जिन्हें अस्पताल में कराया गया है भर्ती।

📰✍️ खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल कहासुनी के बाद मारपीट में बुजुर्ग महिला की हत्या; दो पक्षों के बीच काफी समय से चल रहा था विवाद, पुलिस के मुताबिक गैर इरादतन हत्या का मामला किया गया आरोपियों पर दर्ज, सीओ के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का लग सकेगा पता।

📰✍️बुलंदशहर की बेटी भारती शर्मा उत्तर प्रदेश की तरफ से क्रिकेट खेलने के लिए चंडीगढ़ हुई रवाना; उत्तर प्रदेश की महिला टीम में चयन पर कोच, मां और क्रिकेट एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं। मालागढ़ निवासी विशेष कुमार की पुत्री भारती शर्मा स्पिन गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। कोच सुखदेव शर्मा ने बताया भारती ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए की है कड़ी मेहनत।


📰✍️स्याना क्षेत्र में देर रात सराय चौकी के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कुलदीप उर्फ लीलू चौहान पुत्र चंद्रकिरण की मौत, घंसूरपुर से अपने घर स्याना लौट रहा था मृतक कुलदीप, अज्ञात वाहन की पुलिस कर रही तलाश।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में देर रात लगी भीषण आग, तीन महिलाओं सहित आठ मरीजों की गई जान।

➡️ रात 11:20 बजे पर आग ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज थे। फायर कर्मचारी अवधेश पांडे ने बताया अलार्म बजते ही टीम मौके पर पहुंची। पूरे वार्ड में धुआं भर चुका था। अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में बिल्डिंग के दूसरी तरफ से खिड़की के कांच उतारकर पानी की बौछार मारी गई। आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का लगा। सभी मरीजों को बेड सहित बाहर सड़क पर शिफ्ट किया गया।

📰✍️सहारनपुर में पुलिस से मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी बदमाश इमरान धराशाई, कार्यवाही में इंस्पेक्टर और दरोगा भी हुए घायल।
➡️ वेस्ट यूपी के जिलों सहारनपुर, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर में लूट और डकैती जैसी घटनाओं में शामिल था कुख्यात इमरान। मुठभेड़ थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में देर रात हुई। पिछले 12 घंटे में दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले फिरोजाबाद में पुलिस ने बदमाश नरेश पंडित उर्फ पंकज को गोली मारकर धराशाई कर दिया था।
News Editor: Dharmendra Mittal


