5 अक्टूबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️पुलिस लाइन में सजी अपराधियों की मंडी; पिछले 24 घंटे बुलंदशहर पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाकर विभिन्न वादों में फरार चल रहे 197 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार।

➡️आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्राइम कंट्रोल करने के लिए एडीजी, डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई, पिछले लंबे समय से पुलिस और कोर्ट को चकमा देकर फरार चल रहे थे सभी वारंटी। जिले के प्रत्येक थाने के थाना प्रभारियों ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दी ताबड़तोड़ दबिश।

➡️सबसे अधिक 46 वारंटियों की गिरफ्तारी कर प्रथम स्थान पर रहा खुर्जा सर्कल। वहीं, थाना सिकंदराबाद ने 20 गिरफ्तारी कर थाना स्तर पर पाया पहला स्थान। थाना कोतवाली देहात और थाना अरनिया ने 19-19 वारंटी गिरफ्तार कर दूसरा स्थान, थाना खुर्जा नगर ने 17 गिरफ्तारी कर तीसरा स्थान किया हासिल। कमजोर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारी नरौरा, रामघाट और आहार से मांगा गया स्पष्टीकरण।

वासुदेव वाटिका- Tirupati Associates

2.📰✍️ सौ वर्ष पूरे होने पर शहर में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने घोष की ध्वनि पर कदम से कदम मिलाकर एकता और अनुशासन का किया प्रदर्शन, सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक पुलिस बन रहा तैनात।

➡️सिटी क्षेत्र के भूतेश्वर साठा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल, पुरानी जेल के पीछे और रेस कोर्स कॉलोनी आदि स्थानों पर आयोजित किए गए पथ संचलन। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का  किया स्वागत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख सुनील शर्मा ने बताया आरएसएस देश का एकमात्र संगठन है जिसने 100 वर्ष किए हैं पूरे।

Ojas Eye Care

3.📰✍️ लाठीचार्ज पीड़ितों से मिलने बुलंदशहर से बरेली जा रहे भीम वाहनी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हुई धक्का मुक्की।

➡️राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मदनपाल सिंह गौतम के नेतृत्व में आई लव मोहम्मद को लेकर बरेली में हुए लाठीचार्ज के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे कार्यकर्ता, आज सुबह निकलना था, पुलिस ने सूचना मिलने पर शनिवार रात से ही पदाधिकारियों के आवास पर डाल दिया था डेरा, आज सुबह निकलते वक्त हुआ हंगामा। इस दौरान ब्रजेश गौतम, इस्लामुद्दीन सैफी, रमेश चंद, पुरुषोत्तम कुमार, महावीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार और राजेंद्र सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4.📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र के गाँव चरोरा में फौजी की पिटाई का वीडियो वायरल, बीच बचाव करने पर ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने की पिटाई, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

➡️वायरल वीडियो में फौजी की पिटाई के समय मौके पर पुलिस भी आ रही है नजर, ग्राम प्रधान और रिश्तेदारों के बीच हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचा था फौजी, पिटाई से जख्मी फौजी को हायर मेडिकल सेंटर किया गया रेफर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर दर्ज की एफआईआर।

5.📰✍️ बुलंदशहर पुलिस लाइन में लगा हेल्थ कैंप; पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कुल 150 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ।

➡️ एसएसपी दिनेश कुमार के निर्देशन में वामा वेलनेस कैंप स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन, एसपी सिटी शंकर प्रसाद और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ। शिविर में पुलिस परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच हेतु शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, यूरिक एसिड आदि के किए गए टेस्ट। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक भी रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में एक बार फिर हथियारों के साथ दबंगई का वीडियो वायरल; ककोड़ थाना क्षेत्र के दस्तूरा के अरुण का बताया जा रहा वायरल वीडियो। वीडियो में एक युवक एक नहीं दो पिस्टल अंटी से निकालकर बना रहा इलाके में भौकाल कायम करने के लिए रील, CO भास्कर मिश्रा बोले SHO ककोड़ को जांच कर कार्रवाई के दिए है निर्देश।

📰✍️ कोतवाली देहात पुलिस के हत्थे चढ़े मैरिज हॉल और अस्पतालों के बाहर से जनरेटर डिस्प्ले और बोर्ड चोरी करने वाले 3 शातिर चोर; कब्जे से चोरी की गई जनरेटर की 2 डिस्प्ले, 5 बोर्ड, 6 पीएसओ, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो तमंचे और चाकू बरामद। बदमाशों ने शहर के एमएमआर मॉल और मथुरा के एक अस्पताल से जनरेटर की डिस्प्ले की थी चोरी। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक, सुनील गुप्ता और देवप्रकाश के खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️ शिवसेना युवा मोर्चा खुर्जा के नगर अध्यक्ष बने ऋतिक गोस्वामी; शिवसेना जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने किया मनोनीत। कार्यक्रम में नगर प्रमुख रवि राजपूत, आकाश गोस्वामी, अशोक कुमार, विशाल राणा और निशांत ठाकुर मौजूद रहे।

📰✍️औरंगाबाद में आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन; क्षेत्र के कमल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील कुमार और बौद्धिक विभाग प्रमुख हरिशंकर रहे मुख्य अतिथि, दोनों ने डॉ हेडगेवार के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू कराई शस्त्रों की पूजा अर्चना, उसके बाद स्वयं सेवकों द्वारा नगर भ्रमण कर किया गया पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का किया गया जोरदार स्वागत।

📰✍️ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्जा नगर की केशव बस्ती में संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव पर विशाल पथ संचलन का किया गया आयोजन; सह जिला संघचालक अनिल, नगर संघचालक सुनील  विभाग संघचालक रविकरन ने शस्त्र पूजन कर की कार्यक्रम की शुरुआत, कार्यक्रम मे प्रचार विभाग की तरफ से साहित्य बिक्री का लगाया गया स्टॉल, जिसमे जिला प्रचार प्रमुख लोकेश, जिला कार्यालय प्रमुख श् विवेक, मुकुल, शिवम ने स्वयंसेवक बंधुओं और समाज से आये लोगो को साहित्य पढ़़ने के लिए किया प्रेरित। इसके बाद पथ संचलन नार्मल स्कूल से शुरु होकर नयी बस्ती, पदम सिंह गेट से पंजाब नेशनल बैंक से विंदा वाला चौक, रानी वाला चौक, घास मंडी, नवलपुरा से होते हुए नार्मल स्कूल पर हुआ समाप्त।

📰✍️ देर रात खुर्जा पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ एक बदमाश; मुंडाखेड़ा नहर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, पुलिस ने घायल बदमाश सहित उसके एक अन्य साथी को किया गिरफ्तार, दिल्ली के रहने वाले हैं पकड़े गए बदमाश सोनू सक्सेना और अंकित।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा में खड़े कंटेनर से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में चार लोगों की गई जान।

➡️मथुरा हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक की केबिन में बैठी महिला, एक पुरुष, चालक और किशोर की मौके पर मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक विजेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी फिरोजाबाद, रीमा ठाकुर पत्नी श्यामबाबू ठाकुर निवासी शमशाबाद के ठाकुर निवासी गोपालपुर शमशाबाद के रुप में हुई । इसके अलावा एक बच्चा और एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक हादसे का कारण ट्रक चालक का नशे में होना आया है। ट्रक में बांस-बल्लियां भरी हुई थीं और वह तेज रफ्तार से मथुरा जा रहा था। जैसे ही रुनकता फ्लाईओवर से उतरा तो कंटेनर से पीछे से जा टकराया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: