4 अक्टूबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शर्मनाक; मां ही निकली अपनी 3.5 साल की मासूम बच्ची दिव्यांशी की हत्यारिन, प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर की हत्या, जिसके बाद गंग नहर में फेंका शव, थाना नरौरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश का किया खुलासा

➡️ 30 सितंबर का है मामला, पुलिस ने आज अहमदगढ़ निवासी मां सीमा उर्फ लाली और पहासू निवासी प्रेमी यतेन्द्र उर्फ पिच्चू को किया है गिरफ्तार। बच्ची के पिता की पूर्व में हो चुकी है मृत्यु, प्रेमी के साथ रहती है मां, बच्ची से परेशान होकर उसकी हत्या की रच दी साजिश। हत्या के बाद दोनों ने अपने परिचितों ललतेश व अन्य पर झूठा अपहरण व हत्या का मुकदमा कराया था दर्ज, जांच में पुलिस ने मामला खोला तो सच आया सामने, दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।

वासुदेव वाटिका- Tirupati Associates

2.📰✍️ सिटी क्षेत्र के कलश होटल में आज एक दिवसीय वृंदावनी दीवाली मेले का भव्य शुभारंभ; आगामी त्यौहारों करवाचौथ और दीवाली के मद्देनजर किया गया है आयोजित

➡️ महिलाओं को समर्पित मेले का महिला पुलिसकर्मियों ने किया शुभारंभ। मेला आयोजक बीना एलहंस ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में फैंसी ड्रेस, हैंगिंग गिफ्ट आइटम, क्रोकरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फ्लोटिंग दीया, सॉफ्ट टॉयज, रंगोली, बंधनवार, इलेक्ट्रिक झालर, बेडशीट, कार्पेट आदि के लगाए गए हैं स्टॉल। दिनभर मेले में खरीदारों की लगी रही भीड़।

देखें मेले की स्पेशल वीडियो 👇

फेसबुक वीडियो लिंक

Ojas Eye Care

3.📰✍️ दशहरे पर रावण दहन के बाद अयोध्या वापस लौटे भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण; श्रीराम के राजतिलक के बाद रामलीला के सफल संचालन का हुआ समापन।

➡️ सिटी क्षेत्र के नुमाइश ग्राउंड में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन, भरत मिलाप और राजतिलक लीला का किया गया मंचन। रामलीला के सफल संचालन में सहयोग करने वालों को रामलीला सभा की ओर से भेंट किए गए स्मृति चिन्ह। इस मौके पर अध्यक्ष नीरज जिंदल, सचिव अमित मित्तल, मनमोहन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुखदेव शर्मा, नकुल जिंदल, केशव जिंदल, मनोज गर्ग, सुशील कंसल, विपिन गुप्ता आदि रहे मौजूद।

4.📰✍️ खुर्जा देहात क्षेत्र में एनएच 34 स्थित चित्तौला फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने  बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर।

➡️ हादसे में बाइक सवार राज उर्फ डब्लू पुत्र वेदपाल की मौत, वहीं जगदीश गंभीर रूप से घायल, जिसे हायर सेंटर मेरठ किया गया रेफर। अलीगढ़ के रहने वाले हैं हादसे का शिकार हुए दोनों भाई, गांव से मजदूरी के लिए जा रहे थे दिल्ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अज्ञात वाहन की तलाश जारी।

5.📰✍️ अढौली ग्राम में अवैध निर्माण पर बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की कार्यवाही, 4000 वर्ग मीटर में किया जा रहे अवैध निर्माण को किया सील।

➡️ बीडीए ने दिल्ली रोड के निकट ग्राम अढौली में मनसूर आलम के निर्माण पर पुलिस बल की मौजूदगी में की कार्यवाही। सचिव ज्योत्सना यादव ने लोगों से की अपील, कहा बिना मानचित्र स्वीकृति न करें कोई भी विकास और निर्माण, और न ही अवैध कॉलोनियों में भूखण्डों की करें खरीद-फरोख्त।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️समाधान दिवस: जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम श्रुति और कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने डिबाई तहसील में फरियादियों की सुनी समस्याएं; इस दौरान 59 फरियादियों ने अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र किए प्रस्तुत, जिनमें मात्र 6 शिकायतों का मौके पर किया जा सकता निस्तारण, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग को दिए गए निर्देश। इस अवसर पर सीएमओ डॉ सुनील दोहरे, एसडीएम डिबाई मनीष कुमार, सीओ आदि रहे उपस्थित।

📰✍️ नईफ हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; सिटी क्षेत्र के वलीपुरा नहर के पास बहन के प्रेमी की हत्या का आरोपी मोहम्मद मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल, मोहम्मद ने अपने साथी के साथ मिलकर कचहरी रोड पर चाकुओं से गोदकर हिस्ट्रीशीटर नाइफ की कर दी थी सरेआम हत्या, पुलिस ने 1 दिन पूर्व ही मोहम्मद के एक साथी को मुठभेड़ दौरान किया था गिरफ्तार।

📰✍️ शहर की पंचशील कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर आयोजित भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु; भजन गायिका कविता रघुवंशी ने अपनी मधुर वाणी से एक से बढ़कर एक भजनों की दी प्रस्तुति, करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में श्याम बाबा के भजनों ने वातावरण को बाबा की भक्ति से कर दिया सराबोर, कार्यक्रम के अंत में किया गया प्रसाद वितरण।

📰✍️ खुर्जा में नगर की भरत बस्ती शाखा में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी उत्सव; सह नगर संघचालक सामर्थ्य, कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश और जिला प्रचार प्रमुख मान लोकेश ने शस्त्र पूजन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ। मुख्य वक्ता लोकेश ने कहा कि विजयदशमी केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों, दुर्बलताओं और अज्ञान के विनाश का है ‌प्रतीक। कहा संघ ने 100 वर्षों में समाज में अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति की भावना का बोया है बीज, जो अब एक विशाल वटवृक्ष के रूप में रहा है फल-फूल।

📰✍️थाना अहमदगढ़ पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार; ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करते थे तीनों शातिर चोर रमेश, सूरज और महेश। आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी कार बरामद, आरोपियों का लंबा चौड़ा अपराधी की इतिहास, सभी पर दर्जनों से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज, मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के एक मकान से तीनों को किया गिरफ्तार।

📰✍️स्याना के हरवानपुर गांव में ओआरएस समझकर कीटनाशक पीने से वृद्ध की मौत; परिजनों के अनुसार मृतक मही सिंह पिछले दो-तीन दिनों से डायरिया से रहे थे जूझ, जिसके लिए ओआरएस का कर रहे थे सेवन। गलती से पास रखे कीटनाशक को ओआरएस समझकर पीने के बाद बिगड़ गई तबीयत, परिजन वृद्ध को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत कर दिया घोषित।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ गाजियाबाद में मार्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, मौत।

➡️ सिहानीगेट में राकेश मार्ग स्थित कट के पास की है घटना, हादसे में दो महिलाओं की मौके पर हो गई मौत, वहीं एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम। पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की कर रही है तलाश।

📰✍️मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी बदमाश महताब धराशाई; बुढ़ाना थाना क्षेत्र स्थित परसोली के जंगलों में देर रात हुई मुठभेड़।

➡️लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय शामली जिले के रसूलपुर निवासी मेहताब पर लूट, डकैती और रंगदारी सहित 18 से अधिक मुकदमे थे दर्ज। बुढ़ाना थाने की टीम ने इलाके को घेर कर घेराबंदी की तो मेहताब ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से मेहताब घायल हो गया। उसे बुढ़ाना सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: