3 अक्टूबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर में धूमधाम से निकली श्री महाकाली और श्री महाचंडी की शोभायात्रा; बीती रात दशहरे पर निकली महाचंडी की शोभायात्रा में मां चामुंडा का अद्भुत स्वरुप रहा आकर्षण का केंद्र।

➡️ कल शाम करीब 5:00 बजे रण में कूदे महाचंडी अखाड़े के 9 स्वरूप, बड़ी मैया के स्वरूप कमल पंडित ने स्वर्ण मुकुट किया धारण, शर्वगुरु भारत कौशिक ने धारण किया मां चामुंडा का स्वरूप, रात करीब 2:30 बजे हुई बूरा बाजार चौराहे पर महाआरती, जिसके बाद मां चंडी के सभी स्वरूपों ने भक्तों पर जमकर बरसाए प्रसाद रूपी लठ, पूरी रात भरी रही सड़के।

➡️कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले 93 वर्ष के इतिहास में पहली बार निकाला गया चामुंडा मैया का स्वरुप, मां चामुंडा के अद्भुत रूप को देखने उमड़ा जन सैलाब,आज सुबह 11:00 बजे शमशान पहुंची चामुंडा मैया, रौद्र रूप से सभी को किया अचंभित।

मां चामुंडा का अद्भुत स्वरूप 👇

इंस्टाग्राम वीडियो लिंक

वासुदेव वाटिका- Tirupati Associates

2.📰✍️ दशहरे पर नुमाइश ग्राउंड में गूंजे जय श्री राम के जयकारे; सांसद डॉ भोला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान व विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया रावण दहन।

➡️ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होते ही जय श्री राम के जय कारों से गूंज उठा पूरा मैदान, दहन से पहले नुमाइश मैदान पहुंचे मां काली के तीन स्वरुप, अपने खेल से सभी को किया मंत्रमुग्ध। इस दौरान अध्यक्ष नीरज जिंदल, सचिव अमित मित्तल, मनमोहन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुखदेव शर्मा, भवि सिंहल, नकुल जिंदल, महावीर सिघल, केशव जिंदल सहित हजारों की भीड़ रही उपस्थित।

Ojas Eye Care

3.📰✍️यमुना पुरम स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन; सांसद डॉक्टर भोला सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया शुभारंभ।

➡️ उद्घाटन में DM श्रुति और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अतुल तेवतिया भी रही मौजूद। फिट युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर आधारित आयोजन की भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता। इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की हुई शुरुआत। ग्राम स्तर से लोकसभा स्तर तक तीन चरणों में आयोजित होगा महोत्सव, 25 दिसंबर को होगा समापन।

4.📰✍️जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़; कुल चार बदमाशों को लंगड़ा कर पकड़ा- पूर्व विधायक के भतीजे‌ के‌ साथ लूट और दिनदहाड़े शहर में हुई नईफ हत्याकांड का खुलासा।

➡️खुर्जा में लूट में शामिल दो, सिटी क्षेत्र में हत्या में शामिल एक, कोतवाली देहात में एक मोबाइल लुटेरा अरेस्ट। खुर्जा  पुलिस की कैलाश हॉस्पिटल के पास बदमाश अशरफ व फहीम उर्फ बावला के बीच हुई मुठभेड़। चार दिन पहले पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह के भतीजे पवन कुमार से की थी लूट।

➡️दूसरी मुठभेड़ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में अड़ोली नहर के पास बाइक सवार लुटेरों से हुई। कार्रवाई में शादाब नामक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल। कब्जे से तमंचा, बाइक व तीन लूटे मोबाइल हुए बरामद।

➡️तीसरी मुठभेड़ शहर में कचहरी रोड स्थित फोटो स्टूडियो में 30 सितंबर को हिस्ट्रीशीटर नाइफ की हत्या कर फरार आरोपी फरदीन को डीएवी फ्लाईओवर के पास हुई मुठभेड़ में सिटी पुलिस और स्वाट टीम ने दबोचा। 

5.📰✍️ एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में पूरी ताकत से मैदान में उतरने का किया ‌ऐलान।

➡️बैठक में कार्यकर्ताओं को स्नातक मतदाता बनवाने का  दिया गया प्रशिक्षण, एक माह के भीतर बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने का तय किया गया लक्ष्य। बैठक में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, पूर्व विधायक गजराज सिंह, नरेंद्र राठी, विक्रांत वशिष्ठ, गौरव त्यागी, शिवराम बाल्मिकी, सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, प्रशांत बाल्मिकी आदि रहे उपस्थित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के देवीपुरा स्थित प्राचीन भवन मंदिर में रामनवमी पर मां चामुंडा का किया गया विशेष श्रृंगार; इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर किए दर्शन, भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

📰✍️गांधी-शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण व स्वच्छता शपथ; डीएम श्रुति ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का किया शुभारंभ,अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता शपथ, छात्राओं ने राष्ट्रगीत और भजन किए प्रस्तुत। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भरत राम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह रहे उपस्थित।

📰✍️अहमदगढ़ क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; रश्मि के रुप में हुई हैं मृतका की पहचान, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रश्मि छत पर बने कमरे में पाइप से चुनरी के सहारे लटकी मिली। जब उसके पति सचिन ने ऊपर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सचिन ने परिजनों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर रश्मि को फांसी के फंदे पर मृत पाया गया। परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पति और देवर को हिरासत में लिया हैं।

📰बीएसए कार्यालय पर गांधी जयंती पर हुआ ध्वजारोहण; बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि। इस मौके पर उन्होंने गांधीजी के सत्य, अहिंसा व सादगी तथा शास्त्रीजी के “जय जवान, जय किसान” के संदेश को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का  किया आह्वान। कार्यक्रम में स्वच्छता की दिलाई गई शपथ।

📰✍️ सिटी क्षेत्र के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में मनाई गई ‌गांधी जयंती; इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिसके बाद प्रतिमा पर  किया ‌माल्यार्पण। कार्यक्रम में उनके जीवन, आदर्शो और राष्ट्र के प्रति योगदान को किया गया स्मरण। इस दौरान विद्यालय के आचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📰✍️कांग्रेस ने गांधी जयंती पर गोष्ठी का किया आयोजन; राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर विचार गोष्ठी कर श्रद्धांजलि की अर्पित। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा भारत की आत्मा है गांधीवादी विचारधारा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हर्षवर्धन बाल्मिकी, सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी कांग्रेसी मौजूद रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन करते समय सात लड़के नदी में डूबे, एक को कोतवाल ने बचाया, छह की तलाश जारी।

➡️ सूचना पर खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मदन सिंह ने वर्दी उतारकर नदी में छलांग लगा दी। भोला नाम के युवक को नदी से बाहर निकाला, हालांकि उसकी हालत गंभीर है। 6 अभी लापता हैं, इनकी तलाश की जा रही है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: