चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शहर में नवरात्र की धूम; शहर के शमशान घाट पर सुबह करीब 11:00 बजे बारिश के बीच पहुंची मां शमशान वासिनी, जहां मां को देखने के लिए पहले से ही मौजूद थी भारी भीड़, अपने अलौकिक और विकराल रूप के दिए दर्शन।
➡️बीती शाम निकले श्री सप्त भवानी अखाड़ा के स्वरूपों की 24 घंटे बात भी अभी नहीं हुई है समापन आरती, सोशल मीडिया पर छाया शमशान वासिनी का विकराल रूप। वहीं आज देर शाम रण में कूदे अष्टमी अखाड़े के महागौरी के स्वरूप, आर्टिस्ट लोकेश तूफानी ने बड़ी माई का स्वरूप किया धारण, शोभायात्रा हुई शुरू।



2.📰✍️ सिटी क्षेत्र के मुख्य चौराहे काले आम के पास कचहरी रोड पर प्रेम प्रसंग के चलते दिनदहाड़े चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या, हत्यारे फरार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी।
➡️ शहर के बीचो-बीच कचहरी रोड स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान में घुसकर हुई इस घटना से मचा हड़कंप, सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी रिजुल, बताया नाइफ अंसारी के रूप में हुई है मृतक की पहचान, नाइफ एक हिस्ट्रीशीटर है और कई मुकदमे है दर्ज। वह कोर्ट मैरिज के लिए प्रेमिका संग फोटो खिंचवाने एक दुकान में पहुंचा था, इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उसकी चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या। प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का शक।



3.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना, सिटी क्षेत्र के अंसारी रोड मार्केट में भाजपाइयों के साथ घूम-घूम कर व्यापारियों को जीएसटी के गिनाए फायदे।

➡️ मंत्री जी ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों से की मुलाकात, जीएसटी सुधारों के संबंध में दी जानकारी। कहा अर्थव्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी वर्ग, सरकार उनके साथ। व्यापारियों को सरल, पारदर्शी और व्यवसाय हितैषी कर व्यवस्था उपलब्ध कराना है सरकार का उद्देश्य। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक प्रदीप चौधरी, नरेंद्र बंसल, दिनेश धन्नू, हितेश गर्ग, अभिनव वर्मा, भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, हिमांशु तोमर, अशोक चौधरी आदि साथ रहे मौजूद।

4.📰✍️ मां के साथ चारा लेने जा रही एक 14 वर्षीय किशोरी पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने किया हमला, हमले में किशोरी बुरी तरह हो गई जख्मी।
➡️ जनपद के वैर बोहरा गांव में हुई घटना, गांव का ही एक युवक अपने पालतू पिटबुल कुत्ते को रहा था घुमा, पिटबुल ने झपट्टा मारकर किशोरी पर कर दिया हमला, हमले में गांव निवासी राकेश कुमार की बेटी आरजू के दोनों हाथों पर हो गए गहरे जख्म, जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर लगाया गया एंटी-रेबीज सीरम।



5.📰✍️ सिटी की नुमाइश ग्राउंड में हो रही रामलीला में रात रावण ने माता सीता का किया हरण, आज होगा लंका दहन।

➡️ आकर्षक झांकियों और मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध। रात मां सीता का रावण द्वारा हरण, जटायु मोक्ष एवं हनुमान का भगवान श्रीराम से मिलन का भावपूर्ण चित्रण किया गया प्रस्तुत। मंचन के दौरान जय श्री राम, जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा आसमान। सफल संचालन में अध्यक्ष नीरज जिंदल, सचिव अमित मित्तल, मनमोहन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुखदेव शर्मा, भवि सिंहल, नकुल जिंदल, महावीर शिंघल, केशव जिंदल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका। आज रात को लंका दहन, विभीषण का श्रीराम से मिलन, रामसेतु निर्माण और अंगद-रावण संवाद लीलाओं का किया जाएगा मंचन।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कसाना डीजे के खिलाफ व्यापारी सुरक्षा फॉर्म का हल्ला बोल; 2 दिन पहले छठ के मेले में सिटी के अंसारी रोड पर कसाना डीजे की तेज आवाज से लटक गई थी सुहानी फुटवियर की फॉल सीलिंग; व्यापारी अतुल अग्रवाल की दुकान को पहुंचा था नुकसान, इसको लेकर प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त ने डीजे संचालक से क्षतिपूर्ति कराने व डीजे को सीज करने की प्रशासन से की मांग।

📰✍️ सिटी के गिरधारी नगर में रात श्री सप्त भवानी कमेटी ने शोभायात्रा का किया आयोजन; अध्यक्ष ललित राठौर ने बताया कि शिव विवाह की झांकी रही शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण। शोभायात्रा में विपिन गुर्जर, उमेश कुमार, सोनू गुर्जर, कपिल राठौर, सोनू गोस्वामी, आकाश दीप, अमित आदि मौजूद रहे।


📰✍️पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित संविलियन विद्यालय डायट परिसर में बीएसए द्वारा कन्या पूजन का किया गया आयोजन; डॉ. पांडेय ने विद्यालय की छात्राओं के चरण धोकर किया स्वागत, तिलक कर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात कन्याओं को भोजन कराया और उपहार प्रदान किए । डॉ. पांडेय ने कहा हमारी बेटियां समाज की धरोहर हैं। कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की एक महान परंपरा है।


📰✍️प्रत्येक नवरात्रि की भांति रामनवमी के पावन दिन इस नवरात्रि पर भी सजेगा शहर का भवन मंदिर; कल बुधवार शाम 6 बजे मंदिर देवीपूरा में मां चामुंडा देवी का होगा भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार, इस दौरान प्रसाद वितरण भी होगा। नगर वासी मंदिर में पधारकर मां चामुंडा के दर्शन कर आशीर्वाद करें प्राप्त।

📰✍️ अग्निशमन विभाग को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भेंट किए दो एसी; अध्यक्ष नरेश गोयल के नेतृत्व में सीएफओ प्रमोद शर्मा से मिला व्यापार मंडल, सीएफओ ने जताया आभार। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, जिला उपाध्यक्ष कपिल गोयल, जिला प्रचार मंत्री अभय चंद्र और जिला संगठन मंत्री विशाल रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️ शिक्षक दिवस पर आयोजित आदर्श शिक्षक प्रतिरुप प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित; बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक बच्चों के होते हैं आदर्श। प्रतियोगिता में डिबाई विकास खण्ड के संविलन विद्यालय नौदई बांगर की राधिका यादव व नितिन प्रथम, मनोवास गुलावठी द्वितीय, गुलावठी बरमद नगर के दीपक शर्मा व दरियापुर की उर्वशी तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका दीप्ति सिंह, शशि राठी, प्रीति चौधरी, भारती खत्री, प्रियंका शर्मा, विधि अग्रवाल, नीरज मसीह उपस्थित रहे ।


📰✍️स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव नयावास में 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, भतीजों पर हत्या का आरोप, मृतक और उनके छोटे भाई के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद, छोटे भाई के बच्चों पर आरोप — लोहे की रॉड से प्रहार कर ताऊ बलवंत की हत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बहराइच में भेड़िया का हमला, बुजुर्ग दंपति की मौत, तीन घायल।
➡️ देर रात भेड़िए के हमले से पति-पत्नी की मौत हो गई। भेड़िया दोनों के शरीर के ऊपरी हिस्से को खा गया। हमले में तीन लोग घायल हैं। घटना से गुस्साए गांववालों ने वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एसडीओ की गाड़ी तोड़ डाली। घटना कैसरगंज रेंज के मंझारा तौकली गांव की है। रात खेदन अपनी पत्नी मनखिया के साथ खेत की रखवाली करने गए थे। करीब एक बजे खाना खाने के बाद दंपती खेत में बनी झोपड़ी में सो गए। सुबह 9 बजे तक जब दंपती घर नहीं लौटे तो परिवार वाले उन्हें देखने पहुंचे। वहां देखा तो पति-पत्नी का शव लहूलुहान पड़ा था।
News Editor: Dharmendra Mittal


