चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ खत्म हुआ बुलंदशहर वासियों का इंतजार; सिटी के राजराजेश्वर मंदिर से रण में कूदे मां सप्त भवानी शमशान वासनी के 5 दिव्य स्वरूप, देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब।

➡️ आज के दिन का शहर की जनता बेसब्री से कर रही थी इंतजार, मां श्मशान वासनी का अलौकिक और विकराल रूप देखने के लिए पूरी रात हजारों की संख्या में सड़कों पर होती है भीड़। अंसारी रोड, ईटा रोड़ी, कृष्णा नगर, देवीपुरा सहित कई जगह रखा गया है महाआरती का कार्यक्रम।
मां शमशान वासनी के स्वरूपों की पहली झलक 👇



2.📰✍️ बीती रात एक बार फिर शहर में दिखाई दिया कानफोडू कसाना डीजे का आतंक, साउंड और बेस इतना हाई था की चौक बाजार स्थित सुहानी फुटवियर शोरूम की गिर गई फॉल सीलिंग, बाल बाल बचे दुकान में बैठे लोग।
➡️ सप्त भवानी के मेले में आया था कसाना डीजे, घटना के बाद मौके पर हो गया हंगामा और तोड़फोड़, खूब हुई हाथापाई, सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी रिजुल और एसपी सिटी शंकर प्रसाद, पुलिस ने मौके से डीजे को हटवाकर स्थिति को कराया शांत।
➡️ इससे पहले भी हाई-फाई डीजे की गणेश विसर्जन के दौरान व्यापारियों ने की थी शिकायत, भरी मार्केट में जहां दोनों तरफ है शीशे के शोरूम ही शोरूम, वहां इतना हाई बेस के साथ कैसे बज रहा था डीजे, आसपास के क्षेत्र में कई हैं अस्पताल और घर, क्यों नहीं रखा गया इन सब का ध्यान। स्थानीय लोगों का कहना पुलिस-प्रशासन को ऐसे हाई-फाई डीजे पर तत्काल लगाना चाहिए अंकुश। इनसे बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और बच्चों को होती है काफी परेशानी।



3.📰✍️ तमंचे के बल पर बाइक सवारों ने डेरी संचालक से की लाखों की लूट, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवपुरी निकट आरएसएस ऑफिस के पास की घटना।

➡️ खुर्जा से डेयरी बंद कर घर लौट रहा था डेयरी संचालक पवन सिंह, रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट ली 20 हजार की नगदी और सोने की चैन, इसके बाद स्कूटी की चाबी लेकर हो गए फरार। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 व थाना पुलिस CCTV के माध्यम से लुटेरों की कर रही तलाश।

4.📰✍️अनूपशहर में 18 वर्षीय रूशील की हत्या का खुलासा, दोस्त का चचेरी बहन से एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, 2 आरोपी गिरफ्तार।
➡️ क्षेत्र के अनीवास गांव निवासी मृतक के पिता राकेश की तहरीर पर 24 सितम्बर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही विशाल व विकास ने 18 सितम्बर को रूशील को गन्ने के खेत में ले जाकर बेल्ट से फंदा लगाकर किया बेहोश, इसके बाद ब्लेड से गला काट हत्या कर छिपा दिया शव। विशाल का मृतक की नाबालिग चचेरी बहन से था एकतरफा प्रेम, विरोध करने पर हुआ विवाद। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव, कपड़े, डंडा व बेल्ट किए बरामद।



5.📰✍️अनूपशहर में सिद्धार्थ चन्द्रा हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकले हत्यारे, 3 आरोपी गिरफ्तार,
➡️ क्षेत्र के जहांगीराबाद-दौलतपुर रोड पर 24 सितम्बर को मिला था गाजियाबाद निवासी सिद्धार्थ चन्द्रा का शव, सिद्धार्थ की बब्लू शर्मा (पंचशील कॉलोनी, गौतमबुद्धनगर), संजू उर्फ मोहित (भैरोली, बुलन्दशहर) व नितेश शर्मा (पंचशील कॉलोनी, गौतमबुद्धनगर) से थी दोस्ती। बब्लू ने मृतक का यूपीआई पिन देखकर खाते से 5.48 लाख रुपये ट्रांसफर की योजना बनाई। 22 सितम्बर को किराये का मकान दिखाकर सिद्धार्थ को वहां शिफ्ट किया गया, 23 सितम्बर को तीनों ने रस्सी से गला दबाकर सिद्धार्थ की कर दी हत्या। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बाइक, रस्सी व 3 मोबाइल बरामद कर रुपये ट्रांसफर हुए खातों को कराया फ्रीज।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️नवरात्रि के आठवें दिन आज माँ दुर्गा के सातवें अवतार मां काली की हुई पूजा; शहर के काली मंदिर सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का लगा तांता, मां के गूंजे जयकारे।

📰✍️ अचानक जेल परिसर पहुंचे डीएम, एसएसपी और अपर ज़िला जज; जिला कारागार का औचक रूप से निरीक्षण करते हुए जेल में बंद बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साथ ही बंदियों से की वार्ता।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिपाठी, जेल अधीक्षक, जेलर आदि रहे उपस्थित।


📰✍️रामलीला में सूपर्णखा की कटी नाक, खर दूषण का हुआ वध; लीला देखकर मंत्रमुग्ध हो गए दर्शक। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, भवतोष गुर्जर, जन्मेजय सिंह आरती में हुए शामिल। इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, प्रभारी दिनेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, केशव जिंदल, सुखदेव शर्मा, तुषार अग्रवाल, नलिन गांगुली, त्रिलोचन सिंह, नवनीत जिंदल, योगेश वर्मा, अनुराग अग्रवाल रहे मौजूद।


📰✍️ सिटी के काले आम पर सरदार भगत सिंह जयंती पर 1100 दीपों से सजाया भारत का मानचित्र; राष्ट्र चेतना मिशन के तत्वाधान में अमर शहीद सरदार भगत सिंह की 118वीं जयंती पर शहीद चौक में भव्य दीपोत्सव का हुआ आयोजन। कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, व्यापारी नेता दिनेश कुमार धन्नू, योग गुरु नरेन्द्र बंसल, भाजपा नेता नदीम अख़्तर, नवतेज सिंह, दर्श वत्स आदि शामिल रहे।


📰✍️ ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर ने नुमाइश ग्राउंड में हो रही है रामलीला में की आरती; सभा के सदस्यों को दिए स्मृति चिन्ह, साथ ही युवाओं को संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश। कार्यक्रम में अध्यक्ष शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष अधिवक्ता समर्थ गुप्ता, सचिव अंकुश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी तुषार अग्रवाल, रोहित बंसल, भाविक गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, अनंत गुप्ता, अमन गर्ग, जितेश अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, कुश अग्रवाल, शगुन जैन, वरुण मित्तल आदि रहे उपस्थित।


📰✍️जहांगीराबाद स्थित रघुबर दयाल प्रभुदयाल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्रि उत्सव; नौ देवियों का रुप रखकर सजी छोटी-छोटी कन्याओं का प्रधानाचार्य एसएस तोमर ने चुनरिया उड़ाकर किया स्वागत, कोऑर्डिनेटर सरिता चौधरी ने सभी कन्याओं को फलों का लगाया भोग। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीती जिंदल, प्रीति गोयल, साक्षी और टीचरों का रहा सहयोग।


📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर निवासी कक्षा ग्यारह की छात्रा ऋतु शर्मा ने संभाली अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी की कमान; मिशन शक्ति के तहत आज एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का संभाला पदभार। इस अवसर पर ऋतु शर्मा ने कक्षाओं में जाकर अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा का किया निरीक्षण। कहा कॉलेज के विकास के लिए छात्राओं को बढ़-चढ़कर लेना चाहिए भाग।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️एशिया कप जीतने पर जश्न में डूबा भारत।
➡️ एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जैसे ही जीत दर्ज की तो बुलंदशहर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वहीं विनिंग शॉट लगाने वाले रिंकू सिंह की मंगेतर और मछलीशहर सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज ने वीडियो कॉल कर बधाई दी। रिंकू ने जीत के तुरंत बाद प्रिया से बात की। प्रिया ने इसका स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया हैं। सीएम योगी ने रात 1.30 बजे ट्वीट किया। कहा मैदान कोई भी हो विजय सदा भारत की ही होगी। आगरा में रामलीला में राम-रावण युद्ध का मंचन किया जा रहा था लेकिन जैसे ही भारत की जीत की खबर मिली। राम-रावण ने एक साथ तिरंगा फहराकर सेलिब्रेशन किया।

📰✍️हरदोई में मैजिक ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत।
➡️ मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने रौंद दिया जिससे हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। हादसा दोपहर सुरसा तिराहे के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक सभी बाबा मंदिर में एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। मृतकों में संतराम, पत्नी संगीता, संतराम की बहन मोहिनी और उसकी 2 साल की बेटी गौरी, मोहिनी की ननद का 9 महीने का बेटा वासु है। मोहिनी के बच्चे का मुंडन था। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग संतराम की बहन मोहिनी के 8 साल के बेटे कार्तिक का मुंडन संस्कार कराने हरदोई के बाबा मंदिर गए थे। वहां से मुंडन कराने के बाद कुछ लोग ट्रैक्टर से लौट रहे थे जबकि संतराम ने बाइक पर पत्नी, बहन, भांजी को बिठा लिया।
News Editor: Dharmendra Mittal


