28 सितंबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️नवरात्र‌ के सातवें दिन छठी भवानी मां कात्यायनी के जयकारों से गूंजे जिले के मन्दिर; खुर्जा स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में शहद का लगा भोग, मां ने पहनी हरे रंग की पोशाक

➡️ जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा बीती रात शहर में निकला पंच भवानी का मेला, आज शाम छठी नवरात्रि पर शहर के देवीपुरा से निकले देवीपुरा की महारानी के स्वरूप, इसके अलावा साठा, देवीपुरा, यमुनापुरम आदि इलाकों में भी निकले मां के स्वरूप, एक बार फिर आज कानफोडू डीजे कसाना का बुलंदशहर में दिखेगा जलवा।

➡️ वहीं नुमाइश ग्राउंड में चल रही रामलीला में भगवान श्री राम को हुआ वनवास, रात रामलीला में भगवान श्रीराम के वनवास गमन, केवट संवाद व अन्य प्रसंगों का किया गया जीवंत चित्रण, आयोजन की व्यवस्थाओं में रामलीला कमेटी का रहा विशेष सहयोग।

2.📰✍️ ऑनलाइन गेम में कर्ज के चलते भतीजे ने चाचा का अपहरण कर की हत्या; 5 दिन बाद झाड़ियों में पड़ा मिला खानपुर क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी इलेक्ट्रीशियन राशिद खान का शव।

➡️ चाचा से ऑनलाइन एविएटर ऐप में पैसे ट्रांसफर करवाया करता था भतीजा, जहां पर काफी पैसे हारने पर हो गया था कर्जा, इसके बाद उसने चाचा को किडनैप कर फिरौती मांगने की बनाई थी योजना, अपहरण के समय चाचा चिल्लाने लगे तो गले पर वार कर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या के बाद 5 लाख की फिरौती का भी किया था मैसेज। मामले का खुलासा करते हुए खानपुर पुलिस और स्वाट टीम ने मृतक रशीद के सगे भतीजे मुजम्मिल पुत्र तौसीफ को अमरपुर तिराहे के पास से आलाकत्ल छूरी सहित किया गिरफ्तार।

Ojas Eye Care

3.📰✍️बुलन्दशहर के जुझारू नेता ठा. पृथ्वीराज सिंह बने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के यूपी अध्यक्ष, खबर सुनने के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, फूलमालाओं से किया जोरदार स्वागत।

➡️दिल्ली स्थित ग्रीन विला फार्महाउस में राष्ट्रीय संयोजक शेरसिंह राणा, अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसौदिया और महामंत्री दुष्यंत सिंह की मौजूदगी में हुआ ऐलान। जिम्मेदारी मिलने पर पृथ्वीराज सिंह ने कहा- संगठन को हर जिला, नगर, तहसील व ब्लॉक स्तर तक विस्तार कर पार्टी को किया जाएगा मजबूत। “ना हम किसी का अधिकार छीनेंगे, ना किसी को अपना छीनने देंगे” के नारे पर करेंगे कार्य।

4.📰✍️अनूपशहर में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” जनजागरण यात्रा, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

➡️नगर कार्यालय से शुरु होकर एसडीएम कार्यालय तक निकली यात्रा, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर वोट चोरी रोकने की उठाई ‌मांग। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा सरकार द्वारा लोकतंत्र का घोंटा जा रहा है गला, कांग्रेस हर गली-गांव तक जाकर जनता को करेगी जागरुक। इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, और लक्ष्मी नारायण शर्मा, शिवराम बाल्मिकी, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, ज्ञानेंद्र राघव, दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, सलाम खान, बबलू कुरैशी, प्रज्ञा गौड़, लक्ष्मी नारायण शर्मा, मुनेश दत्त शर्मा, इंतजार अली, पूजा शर्मा आदि कांग्रेसी रहे मौजूद।

5.📰✍️ गुलावठी में फूड सेफ्टी विभाग की मिलावटखोरों पर बड़ी कार्यवाही; छापा मार कार्यवाही में नकली दूध, पनीर, घी और मावा बनाने में इस्तेमाल होने वाला 50 कुंटल केमिकल बरामद, 6 गोदाम सील, जांच को भेजे 5 नमूने।

➡️गुलावठी से सैदपुर रोड पर विशु तायल द्वारा संचालित तायल घी स्टोर से केमिकल की आपूर्ति की मिली थी शिकायत, सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुलावठी की आदर्श नगर कॉलोनी स्थित चार गोदामों और  धौलाना अड्डा पर दो गोदामों में छापा मारकर की जांच। करीब आठ लाख रुपए कीमत का नकली दूध- घी बनाने में इस्तेमाल होने वाला कुल 50 कुंटल माल हुआ बरामद। गोदाम संचालक हापुड़ क्षेत्र में नकली दूध, पनीर और मावा बनाने वालों को यह केमिकल कर रहा था सप्लाई।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जहांगीराबाद पुलिस, मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम व स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में देर रात एक शातिर चोर मुठभेड़ में घायल; मौके से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद, क्षेत्र के बीके पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार हुआ खुर्जा देहात निवासी बदमाश सुहेल उर्फ सोहिल, आरोपी पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।

📰✍️नरसेना क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी में बुजुर्ग का संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला शव; भगवत के रूप में हुई है मृतक तक की पहचान, घटना के वक्त परिजन गए हुए थे बाहर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का हो रहा है प्रतीत।

📰✍️संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्वकर्मा बस्ती में विजयदशमी उत्सव, पथ संचलन के साथ हुआ शस्त्र पूजन; नगर कार्यवाह सुदर्शन, कार्यक्रम अध्यक्ष वरुण दत्त शर्मा और जिला प्रचारक खुरजा ललित ने ने किया शस्त्र पूजन। मुख्य वक्ता ललित ने कहा संघ स्थापना दिवस (1925) से लेकर सौ वर्ष की यात्रा ने सिद्ध किया है कि संगठन ही शक्ति है और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उत्सव के बाद पथ संचलन नगर पालिका से प्रारंभ होकर जेवर अड्डा पर हुआ संपन्न, इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक हुए शामिल।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अभिनेता विजय ने रैली में भगदड़ से मृतकों के परिजनों को बीस बीस लाख रुपए देने की घोषणा की।

➡️करूर में भगदड़ के बाद तमिलगा वित्रा कजगम चीफ और अभिनेता विजय ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रैली में जिन लोगों की जान गई है उनके परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दे शनिवार को तमिलनाडु के करूर में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया था।

📰✍️यूपी वेस्ट में आतंक का पर्याय बने एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश नईम मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मुठभेड़ में धराशाई।

➡️ पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक और पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार नईम खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार का रहने वाला था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा था। नईम पर दिल्ली, मेरठ, नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी और धमकी देने जैसे गंभीर धाराओं में कुल 36 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

📰✍️लखीमपुरखीरी में बस और वैन की भिड़ंत, हादसे में पांच लोगों की मौत।

➡️ सुबह रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चा शामिल है। 5 की हालत गंभीर है। बताते हैं कि वैन में 15 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी वैन की 3 से 4 फीट पिचक गई। चालक और आगे सीट पर बैठे दो और लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 6 बजे ओयल चौकी इलाके में बड़ी नहर मोड़ के पास हुआ। वैन सीतापुर से लखीमपुर, जबकि बस लखीमपुर से सीतापुर जा रही थी।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: